Bharat ki Pramukh Janjatiyan (भारत की प्रमुख जनजातियाँ)

Share via Whatsapp

क्या आप भारत में निवास करने वाली विभिन्न जनजातियों के विषय में जानते है ? आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की कुछ प्रमुख जनजातियों (Bharat ki Janjatiyan) के बारे में बताने जा रहे है l भारत की विभिन्न जनजातियों से सम्बंधित प्रश्न कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है l 

भारत की प्रमुख जनजातियाँ

भारत में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग नेग्रिटो, ऑस्ट्रलॉयड और मंगोलॉयड प्रजातियों से संबंधित हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम उन्ही प्रमुख जनजातियों के विषय में चर्चा करेंगे l 

Table of Content

आइये पहले जान लेते है जनजाति किसे कहते है ?

जनजाति किसे कहते है ?

‘जनजातियाँ वे मानव समुदाय होती है जिनकी एक अलग संस्कृति, भाषा, रीति रिवाज और पहनावा होता है l 

जनजाति एक सामाजिक समुदाय है जो राज्य के विकास से पहले अस्तित्व में था या जो अभी भी राज्य से बाहर है।’ 

भारत के संविधान के अनुच्छेद 366(25) में कहा गया है कि अनुसूचित जनजाति का मतलब ऐसी जनजाति या आदिवासी समुदाय है जिन्हें संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत अनुसूचित जनजाति माना जाता है।

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण कौन से है?

आज भी उनके रहन-सहन को प्राचीन पद्धतियों से संचालित किया जा रहा है। अब भले ही कुछ जनजातियों ने कृषि, पशुपालन आदि में रुचि लेना शुरू कर दिया है, लेकिन उनकी अधिकांश आबादी शिकार, मछली पकड़ने, लकड़ी काटने आदि से निर्वाह करती है।

'जनजाति' वास्तव में भारत के आदिवासियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक वैधानिक शब्द है।

भारतीय जनजातियों को विद्वानों ने विभिन्न नामों से संबोधित किया है, जैसे आदिवासी, पहाड़ी जनजाति, जंगली जनजाति, प्राचीन जनजाति, जंगलवासी, पिछड़े हिंदू, विलीन मानवता आदि।

भारतीय संविधान ने इन्हें ‘अनुसूचित जनजाति’ कहा है l 

आदिवासी क्षेत्रों के अनुसार देश को 7 भागों में बांटा गया है, उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्व, मध्य, पश्चिम, दक्षिणी, और द्वीपीय क्षेत्र।

आइये अब भारत की प्रमुख जनजातियों (Bharat ki Janjatiyan) के विषय में जान लेते है l 

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश

भारत की प्रमुख जनजातियाँ: सूची 

भारत की प्रमुख जनजातियों की सूची (Bharat ki Janjatiyan list) राज्यवार नीचे दी गयी है l 

क्र.सं 

राज्य 

जनजाति 

1.

उत्तर प्रदेश 

थारू, बुक्सा, जौनसारी, राजी, गोंड, भोटिया, बैगा, माहीगीर, सहरिया, पनका, शोरका, खरवार 

2.

उत्तराखंड 

थारू, बुक्सा, जौनसारी, राजी, भोटिया

3.

पंजाब 

गद्दी, स्वंगाला, भोट 

4.

हिमाचल प्रदेश 

भोट, गारा, गद्दी, गुर्जर, लाहौल, लांबा, पंगवाला, किन्नौरी 

5.

गुजरात 

भील, टोड़िया, डाफर, डूबला, पटेलिया, बदाली,  रबारी

6.

मध्य प्रदेश 

गोंड, भील, कोरकू, बैगा, सहरिया, कोल, भारिया, गोवारी

7.

महाराष्ट्र 

बारली, बंजारा, कोली, चितपावन, गोंड, अबुम्फामाड़िया 

8.

बिहार 

असुर, अगरिया, बैगा, बनजारा, बैठुडी, बेदिया, खरवार, भूमिज

9.

उड़ीसा 

चेंचू, जुआंग, खोड़, भूमिज, खरिया

10.

झारखण्ड 

मुण्डा, उराँव, संथाल, भूमिज, बिरहोर, हो, बैगा  

11.

पश्चिम बंगाल 

मुण्डा, संथाल, भूमिज, उराँव, कोड़ा

12.

केरल 

कोटा, बगादा, टोडा, ईरुला, पैनियन  

13.

अंदमान निकोबार 

जारवा, ओंज, सेन्टलिस, सेम्पियन (शोम्पेन)

14.

राजस्थान 

मीणा, भील, गरासिया, सहरिया, कालबेलिया, सांसी, डमोर/डमरिया, कंजर, कथौडी, मंगानियर

15.

छत्तीसगढ़ 

गोंड, बिरहोर, कोरबा, हल्वा, मुरिया, भैना, नगेशिया, कोरकू, भील, बैगा, सहरिया, कमार, कंवर, मुंडा 

16.

झारखण्ड 

असुर, संथाल, तमरिया, बंजारा, बिहोर, चेरो, गोंड, खोंड, लोहरा, करमाली, माई पहरिया, मुंडा, भूमिज, उरांव

17.

असम 

बोडो,  गारो, खासी, जयंतिया, राभा, चकमा, दिमासा, हाजोंग, हमार, खामती, कुकी, लखेर, बरमन, देवरी, होजई, कचारी, सोनवाल, लालुंग, मेच, डफला, नागा 

18.

आंध्र प्रदेश 

भील, गोंड, खोंड, चेंचू, कोलमिस, कोया, कोंडोरादास, वाल्मीकि, भगतस, सावरस, जटायुस, गदाबस, यानादीस, चेनस

19.

अरुणांचल प्रदेश 

डफला, मिश्मी, कार्बी, जिन्गपो, त्सांग-डाव ली, देओरी, निशि, बुगुन, मोनपा, वाँचो, शेरदुकपेन

20.

कर्णाटक 

बेदार, टोडा, हक्किपिक्की, जेनु कुरुबा, कडु कुरुबा, कट्टुन्याकन, कोंडा कपूर, शोलागा

21

नागालैंड 

नागा, अंगामी, चांग, दिमासा कचारी, खियमनिंगान, कोयांक, लोथा, फोम, पोचुरी, रेंगमा, संगतम, सूमी, इंचुंगेर, कुकी और ज़ेलियांग

22.

मणिपुर 

मितई, कुकी चिन, नागा, अंगामी, पुरुम  

23.

मेघालय 

गारो, खांसी, जयंतिया 

24 

त्रिपुरा 

त्रिपुरी, रियांग, मुंडा, संथाल जमातिया, चकमा, हलाम, नोआतिया, मोग

25.

जम्मू कश्मीर 

गद्दी, गुर्जर, बकरवाल, डोगरा

26.

तमिलनाडु 

टोडा, कोट, बडगा, कुरुबा, ईरुला  

27.

सिक्किम 

लेपचा 

28.

मिजोरम 

लुशाई 

29. 

लद्दाख 

चंगपा 

Note: ऊपर दी गयी सूची में बोल्ड की गयी जनजातियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण है और अक्सर परीक्षाओं में पूछी जाती है l 

भारत में अनुसूचित जनजातियों की कुल संख्या 

  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में अनुसूचित जनजातियों की कुल जनसंख्या 10,42,81,034 है, जो भारत की जनसंख्या का 8.6 प्रतिशत है l जिसमें ग्रामीण जनसंख्या 11.3% जबकि शहरी जनसंख्या 2.8% है।और यह देश के क्षेत्रफल के करीब 15% भाग पर निवास करते हैं।
  • राष्ट्रीय जनजातीय नीति, 2006 का मसौदा भारत में 698 अनुसूचित जनजातियों को दर्ज करता है। 2011 की जनगणना के अनुसार अनुसूचित जनजाति के रूप में अधिसूचित व्यक्तिगत समूहों की संख्या 705 है।
  • अनुसूचित जनजाति के लगभग 80% लोग प्राथमिक क्षेत्र में कार्यरत है l 
  • भारत में अनुसूचित जनजातियों का लिंगानुपात 990 है l ग्रामीण क्षेत्रो में लिंगानुपात 991 तथा शहरी क्षत्रों में 980 है l 
  • अनुसूचित जनजातियों की साक्षरता दर लगभग 29.60 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय औसत 52% है।

भारत का भूगोल: भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार

भारत में सबसे अधिक जनजातियाँ कहाँ पाई जाती है?

  • 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में सबसे अधिक जनजातियों वाला राज्य मध्य प्रदेश है l
  • राज्य में अनुसूचित जनजातियों की जनसंख्या 153.16 लाख (जनगणना 2011 के अनुसार) है जो राज्य की कुल जनसंख्या का 21.10 प्रतिशत है, इस प्रकार मध्य प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है, जहाँ हर पाँचवाँ व्यक्ति अनुसूचित जनजाति वर्ग का है। . 
  • मध्य प्रदेश के बाद सर्वाधिक जनजातियों वाले राज्य क्रमशः महाराष्ट्र (10.1 प्रतिशत), ओडिशा (9.2 प्रतिशत), राजस्थान (8.9 प्रतिशत), गुजरात (8.6 प्रतिशत), झारखंड (8.3 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (7.5 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (5.7 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (5.1 प्रतिशत), कर्नाटक (4.1 प्रतिशत), असम (3.7 प्रतिशत), मेघालय (2.5 प्रतिशत) है l 
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनसँख्या प्रतिशत वाला राज्य मिजोरम है यहाँ अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत 94% है l 
  • सर्वाधिक अनुसूचित जनसँख्या प्रतिशत वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है यहाँ अनुसूचित जनजाति का प्रतिशत 95% है l 

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है (Bharat ki sabse lambi nadi kaun si hai)

भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है ?

  • गोंड जनजाति जनसँख्या के अनुसार भारत की सबसे बड़ी जनजाति है l इनका सम्बन्ध प्राक द्रविण प्रजाति से है l 
  • ये मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, बिहार और ओडिशा राज्यों में फैले हुए हैं।
  • गोंड आदिवासियों की भाषा गोंडी है l 
  • भारत में गोंड जनजाति की कुल संख्या लगभग 4 करोड़ है l 
  • गोंड जनजाति की सर्वाधिक जनसँख्या मध्यप्रदेश में है l राज्य में इनकी संख्या 5,093,124 है l

भारत की नदियों के किनारे बसे शहर (Cities on the bank of rivers of India)

भारत की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है ? 

  • भील जनजाति जनसँख्या के अनुसार भारत की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है l 
  • भील जनजाति की सर्वाधिक संख्या मध्य प्रदेश राज्य में है l यहाँ इनकी संख्या लगभग 4,619,068 है l 
  • भारत में भील जनजाति की कुल जनसँख्या 17 मिलियन (1.7 करोड़) है l 
  • भील गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और राजस्थान में एक अनुसूचित जनजाति है।
  • कर्नल जेम्स टोड ने भीलों को ‘वनपुत्र’ कहा था।
  • भील जनजाति राजस्थान की सबसे पुरानी जनजाति है l 
  • भील जनजाति राजस्थान के बासवाडा, डूंगरपुर, उदयपुर (सर्वाधिक), चित्तौड़गढ़ जिलो में निवास करती है।
  • भील जनजाति के लोग ‘भील’ भाषा बोलते है l 
  • भील जनजाति को "भारत का बहादुर धनुष पुरुष" कहते है।
  • भील जनजाति में गाँव के मुखिया को ‘गमेती’ कहते है l 
  • भील शब्द "वील" से बना है जिसका द्रविड़ भाषा में अर्थ "धनुष" होता है।
  • भीलों को उनके ‘पिथौरा’ चित्रों के लिए जाना जाता है।
  • घूमर’ भील जनजाति का पारंपरिक लोक नृत्य है।

विश्व में कुल कितने महासागर है (Mahasagar ke Naam)

भारत की तीसरी सबसे बड़ी जनजाति कौन सी है ?

  • संथाल जनसँख्या के अनुसार भारत की तीसरी सबसे बड़ी जनजाति है l 
  • भारत में इनकी कुल जनसँख्या 7.4 मिलियन (74 लाख) है l 
  • संथाल जनजाति की सर्वाधिक जनसँख्या झारखण्ड राज्य में है l राज्य में इनकी कुल जनसँख्या 2,752,723 है l 
  • इसके आलावा यह जनजाति असम, त्रिपुरा, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों में भी पायी जाती है l 
  • संथाल जनजाति के लोग ‘संथाली’ भाषा बोलते है l संथाल भाषा भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची के अनुसार भारत की एक मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय भाषा है।
  • संथाली आदिवासियों के विवाह को ‘बापला’ कहा जाता है l 

विश्व के प्रमुख देश राजधानी और मुद्रा 

भारत की सबसे प्राचीन जनजाति कौन सी है ?

  • जारवा जनजाति भारत की सबसे प्राचीन जनजाति है l यह जनजाति आज भी पाषाण युग में जी रही है l 
  • जारवा जनजाति के लोग आज भी ‘धनुष बाण’ से अपना शिकार करते है l 
  • जारवा भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की एक प्रमुख जनजाति है।
  • वर्तमान में इनकी संख्या 250 से 400 तक रह गयी है l 
  • जरावा लोगों की त्वचा का रंग बहुत गहरा और कद छोटा होता है।
  • इस समुदाय में यह प्रथा प्रचलित है कि यदि बच्चे की माँ विधवा हो जाए या बच्चे का पिता किसी अन्य समुदाय का हो तो उसके बच्चे को मार दिया जाता है l 
  • यदि बच्चे का रंग थोड़ा भी गोरा हो तो उसके पिता को किसी दूसरे समुदाय का मानकर उसकी हत्या कर दी जाती है और ऐसा करने पर किसी दंड का प्रावधान भी नहीं है l

भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे 

भारत की सबसे छोटी जनजाति कौन सी है ?

  • जनसँख्या के अनुसार भारत की सबसे छोटी जनजाति महान अंडमानी अथवा ग्रेट अंडमानी है l 
  • 2010 के अनुमानित आंकड़ों के अनुसार इनकी संख्या 52 थी।
  • महान अंडमानी जनजाति कभी अंडमान द्वीप समूह में सबसे बड़ी आबादी थी। 1789 में उनकी अनुमानित जनसंख्या 10,000 थी।

विश्व के प्रमुख घास के मैदान (Grasslands of the world in Hindi)

भारत की सबसे खूंखार जनजाति कौन सी है ?

  • नार्थ सेंटीनली या सेंतिनेलिस जनजाति भारत की सबसे खूंखार और खतरनाक जनजाति है l 
  • नार्थ सेंटीनली अंडमान द्वीप समूह में नार्थ सेंटिनल द्वीप समूह की एक आदिवासी जनजाति है।
  • इस जनजाति के लोग ‘सेंटिनल भाषा’ बोलते है l 
  • भोजन के लिए ये लोग शिकार पर निर्भर करते है और यहाँ पर अभी तक आग के कोई साक्ष्य नहीं मिले है l 
  • यह जनजाति आधुनिक सभ्यता से कोसो दूर है l 
  • ये जनजाति बाहरी दुनिया से संपर्क स्थापित नही करना चाहती है l 
  • इस आइलैंड पर आज तक जो भी गया वह जिन्दा वापस लौट कर नहीं आया l 
  • भारत सरकार ने कई बार इनसे संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया परन्तु सफल न हो सके l 
  • इस जनजाति के इतना हिंसक होने के कारण भारत सरकार ने इस द्वीप पर किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबन्ध लगा रखा है l 

स्थल-रुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते हैं?

कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (Bharat ki Janjatiyan)

  • जम्मू कश्मीर में निवास करने वाली गुर्जर जनजाति एक मुस्लिम जानजाति है l 
  • उत्तराखंड में निवास करने वाली थारू जनजाति दीपावली के त्यौहार को शोक के रूप में मनाती है l 
  • राजस्थान की कालबेलिया जनजाति एक सपेरा जनजाति है l 
  • झारखण्ड की मुंडा जनजाति द्वारा बसंत के आगमन पर सरहुल त्यौहार मनाया जाता है l 
  • थारु जनजाति उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सबसे बड़ी जनजाति है l 
  • मीना जनजाति के लोग सबसे ज्यादा राजस्थान में रहते है l
  • 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पुडुचेरी में कोई आदिवासी समुदाय नहीं है। 
  • ‘होर्नबिल त्यौहार’ नागालैंड की नागा जनजाति द्वारा मनाया जाता है l 

पर्वत, पठार और मैदान में अंतर (Mountain, Plateau and Plains)

भारत की प्रमुख जनजातियाँ: FAQ’s

Q.1 भारत का सबसे बड़ा जनजातीय समूह कौन सा है ?

Ans. गोंड 

Q.2 पनियान तथा इरूला जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती है ?

Ans. केरल राज्य में 

Q.3 दफ़ला तथा सिंहपो जनजातियाँ किस प्रदेश में पायी जाती है ?

Ans. अरुणांचल प्रदेश 

Q.4 लेपचा जनजाति कहा पायी जाती है ?

Ans. सिक्किम में 

Q.5 ओंजो जनजाति कहा पायी जाती है ?

Ans. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 

Q.6 मुंडा जनजाति कहा पायी जाती है ?

Ans. झारखण्ड में 

Q.7 कुकी जनजाति किस राज्य में निवास करती है ?

Ans. मणिपुर में 

Q.8 गारो, खासी तथा जयन्तिया जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती है ?

Ans. मेघालय 

Q.9 चेंचू जनजाति किस राज्य में रहती है ?

Ans. आंध्र प्रदेश 

Q.10 टोडा जनजाति कहाँ पायी जाती है ?

Ans. निलगिरी की पहाड़ियों में 

Q.11 बिरहोर का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ?

Ans. जंगल का आदमी 

Q.12 भील जनजाति सर्वाधिक कहा पायी जाती है ?

Ans. मध्य प्रदेश में 

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत की प्रमुख जनजातियों (Bharat ki Janjatiyan) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है l 

ये आर्टिकल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तो उपयोगी साबित होगा है साथ ही साथ इस अर्टिकल से भारत की जनजातियों (Bharat ki Janjatiyan) के विषय में आपके ज्ञान में वृद्धि हुई होगी l 

उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा l आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं। यदि आपके पास इस लेख से संबंधित कोई सुझाव या सवाल है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

यह भी पढ़े 

Comments