Bharat ke Rajya aur unki Rajdhani: राज्य और राजधानी 

Share via Whatsapp

भारत के राज्य और राजधानियां: हमारा भारत एक विशाल देश है जो कि दक्षिण एशिया में स्थित है l इसका कुल क्षेत्रफल 3,287,263 वर्ग किमी है, और इसकी अनुमानित जनसंख्या 135.26 करोड़ (2019) है l 

भारत का हम जो वर्तमान स्वरुप देखते है वह 15 अगस्त 1947 के बाद अस्तित्व में आया l इससे पहले भारत कई छोटी छोटी रियासतों में बंटा हुआ था l इन छोटी छोटी रियासतों को ही मिलाकर वर्तमान भारतीय राज्यों का गठन किया गया है l 

भारत के राज्य और उनकी राजधानी 

भारत के राज्य और उनकी राजधानी (Bharat ke Rajya aur unki Rajdhani) के विषय में बताने से पहले हम यह जानना चाहते हैं कि क्या आप जानते हैं कि हमारे देश भारत की राजधानी क्या है? एक भारतीय होने के नाते आपको पता होना चाहिए कि भारत की राजधानी क्या है।

भारत की राजधानी नई दिल्ली है। भारत पर ब्रिटिश शासन के दौरान 1911 तक कलकत्ता (अब कोलकाता) भारत की राजधानी थी।

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश

इसके बाद ब्रिटिश महाराजा जॉर्ज पंचम ने देश की राजधानी को दिल्ली स्थानांतरित करने का आदेश दिया। और दिल्ली को भारत की राजधानी बनाया गया l 

शहर की नींव भारत के सम्राट जॉर्ज पंचम ने 15 दिसंबर को 1911 के दिल्ली दरबार के दौरान रखी थी और इसे प्रमुख ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस और सर हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन किया गया था। नई दिल्ली का उद्घाटन 13 फरवरी 1931 को ब्रिटिश भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड इरविन द्वारा किया गया था।

विश्व में कुल कितने महासागर है?

भारत एक संघीय संवैधानिक गणराज्य है जिसमे कुल 28 राज्य और 8 केन्द्रशासित प्रदेश है l भारत एक लोकतांत्रिक गणराज्य है जिसका अर्थ है कि जनता के द्वारा सरकार का चयन किया जाता है जिसकी एक प्रक्रिया होती है l 

जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि "संविधान" में लिखित नियमों के अनुसार प्रशासन को चलाते हैं। भारत का संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है जिसे संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को पारित किया था और 26 जनवरी 1950 से यह लागू हुआ था।

विश्व के प्रमुख देश, राजधानी और मुद्रा

26 नवम्बर को भारत में संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है l 

राज्य पुनर्गठन अधिनियम (State Reorganization Act) 

22 दिसंबर 1953 को जस्टिस फजल अली की अध्यक्षता में प्रथम राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया था। आयोग में तीन सदस्य थे- जस्टिस फजल अली, हृदयनाथ कुंजरू और केएम पणिक्कर। इस आयोग ने 30 दिसम्बर 1955 को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इसमें कुछ सुधार के पश्चात् 1956 में संसद द्वारा राज्य पुनर्गठन अधिनियम पारित किया गया। इसके तहत 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेश बनाए गए। 

भारत का भूगोल: भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार

1960 में राज्य पुनर्गठन का दूसरा चरण शुरू हुआ। 

  • 1960 में, बॉम्बे राज्य को विभाजित करके महाराष्ट्र और गुजरात राज्य का गठन किया गया  l 
  • 1963 में नागालैंड का गठन किया गया था।
  • पंजाब को 1966 में पुनर्गठित किया गया था और इससे पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया। 
  • 1972 में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा राज्य का गठन किया गया l  
  • 1987 में मिजोरम का गठन किया गया था l  
  • 1987 में ही केंद्र शासित प्रदेश अरुणाचल प्रदेश और गोवा को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था। 
  • वर्ष 2000 में उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आए l 
  • छत्तीसगढ़ राज्य मध्य प्रदेश से अलग होकर, झारखण्ड राज्य बिहार से अलग होकर, और उत्तराखंड राज्य उत्तर प्रदेश से अकग होकर बनाया गया l 
  • 2 जून 2014 को आंध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर तेलंगाना 29वां राज्य बनाया गया l

Note: जेबीपी आयोग (जवाहर लाल नेहरू, वल्लभभाई पटेल, पट्टाभिसीतारमैया) ने भाषाई आधार पर राज्यों के गठन का सुझाव दिया। जिसके फलस्वरूप आंध्र प्रदेश 1953 में भाषाई (तेलुगु भाषी राज्य) आधार पर बनने वाला प्रथम राज्य था l
भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

वर्तमान में भारत में कुल राज्य और उनकी राजधानियाँ

वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश है l 

2019 से भारत में राज्यों की कुल संख्या 29 थी क्योंकि 2 जून 2014 को तेलंगाना, आंध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर भारत का 29 वां राज्य बनाया गया था l 

5 अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में प्रस्तुत किया गया l जिसे संसद द्वारा पारित कर दिया गया l राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 9 अगस्त 2019 को इसे स्वीकृति दे दी।

बादल सफ़ेद क्यों दिखाई देते है ?

इस अधिनियम में तत्कालीन जम्मू और कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों (1) जम्मू और कश्मीर (2) लद्दाख में पुनर्गठित करने का प्रावधान किया गया था। इस अधिनियम के प्रावधान 31 अक्टूबर 2019 को लागू हुए।

इस अधिनियम द्वारा जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35 A को समाप्त कर दिया जो कि जम्मू कश्मीर राज्य को एक विशेष राज्य का दर्जा देता था l 

28 राज्य और उनकी राजधानी की सूची नीचे दी गयी है l 

राज्य और उनकी राजधानियों की सूची 

क्र.स.

राज्य

राजधानी

स्थापना वर्ष

पूर्व राजधानी

1

आंध्र प्रदेश 

अमरावती

2017

हैदराबाद (1956-2017)

2

अरुणांचल प्रदेश 

ईटानगर

1987

-

3

असम 

दिसपुर

1972

शिलांग (1950-1972)

4

बिहार 

पटना

1950

-

5

छतीसगढ़ 

रायपुर

2000

-

6

गोवा 

पणजी 

1987

-

7

गुजरात 

गांधीनगर

1970

अहमदाबाद (1960-1970)

8

हरियाणा 

चंडीगढ़

1966

-

9

हिमाचल प्रदेश 

शिमला 

1971

-

10

झारखण्ड 

रांची

2000

-

1 1

कर्नाटक 

बैंगलोर 

1956

-

12

केरल 

तिरुवनंतपुरम

1956

-

13

मध्य प्रदेश 

भोपाल

1956

-

14

महाराष्ट्र 

मुंबई 

1960

-

15

मणिपुर 

इंफाल

1972

-

16

मेघालय 

शिलांग

1972

-

17

मिजोरम 

आइजोल

1987

-

18

नागालैंड 

कोहिमा

1963

-

19

ओड़िसा 

भुवनेश्वर

1950

 

20

पंजाब 

चंडीगढ़

1966

-

21

राजस्थान 

जयपुर

1950

-

22

सिक्किम 

गंगटोक

1975

-

23

तमिलनाडु 

चेन्नई

1956

-

24

तेलंगाना 

हैदराबाद

2014

-

25

त्रिपुरा 

अगरतला

1972

-

26

उत्तर प्रदेश 

लखनऊ

1950

-

27

उत्तराखंड 

देहरादून 

2000

-

28

पश्चिम बंगाल 

कोलकाता

1950

-

Note: ऊपर दी गयी राजधानियां सम्बंधित राज्यों की कार्यकारी राजधानी है l लेकिन उपर्युक्त राज्यों में से कई राज्यों की विधायी एवं न्यायिक राजधानियां अलग है l 

भारत के केंद्र शासित प्रदेश (Union Territories of India)

वर्तमान में भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है l 

वर्ष 2019 तक भारत में 7 केंद्र शासित प्रदेश थे परन्तु 31 अक्टूबर 2019 को जम्मू कश्मीर राज्य को विभाजित करके दो केंद्र शासित प्रदेश (1) जम्मू और कश्मीर (2) लद्दाख बनाये गए l 

आसमान नीला क्यों दिखाई देता है?

इस प्रकार वर्ष 2020 से पहले भारत में 9 केंद्र शासित प्रदेश थे l लेकिन 26 जनवरी 2020 को भारत सरकार द्वारा पारित क़ानून के द्वारा दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव का विलय करके एक ही केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया l दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव पश्चिमी भारत में स्थित एक केंद्र शासित प्रदेश है l 

इस प्रकार वर्तमान में भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है l जो इस प्रकार है - 

क्र.सं.

केंद्र शासित प्रदेश

राजधानी

स्थापना वर्ष

1

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

पोर्ट ब्लेयर

1956

2

चंडीगढ़ 

चंडीगढ़ 

1966

3

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

दमन 

2020

4

दिल्ली 

नई दिल्ली 

1956

5

जम्मू कश्मीर 

श्रीनगर (गर्मी)

जम्मू (सर्दी)

2019

6

लेह 

लेह  (गर्मी)

कारगिल  (सर्दी)

2019

7

लक्षद्वीप

कवरत्ती

1956

8

पुदुचेरी

पुदुचेरी

1951

Note: ऊपर दी गयी राजधानियां सम्बंधित केंद्र शासित प्रदेशों की कार्यकारी राजधानी है l लेकिन उपर्युक्त केंद्र शासित प्रदेशों में से कुछ की विधायी एवं न्यायिक राजधानियां अलग है l 

भारत की नदियों के किनारे बसे शहर 

भारत का नक्शा राज्य और राजधानी सहित

यहां भारत का नक्शा राज्य और राजधानी सहित दिया गया हैं। जिससे आप आसानी से भारतीय राज्यों और उनकी राजधानी का पता लगा सकते हैं।

Bharat ke Rajya aur unki Rajdhani (राज्य और राजधानी)

Image Source: https://www.mapsofindia.com/

निष्कर्ष 

इस लेख में हमने आपको भारत के राज्य और राजधानी के बारे में जानकारी दी है। प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार राज्य और राजधानियों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा की दृष्टि से यह पोस्ट आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

भारत के लोक नृत्य

FAQ’s

भारत के 29 वे राज्य का क्या नाम है?

भारत के 29वें राज्य का नाम तेलंगाना है जिसे 14 जून 2014 को राज्य बनाया गया है l परन्तु वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य है l 

भारत में कुल कितने राज्य हैं और उनकी राजधानियां?

भारत में कुल 28 राज्य है जिनके नाम ऊपर दिए गए है l

9 केंद्र शासित प्रदेश कौन कौन से हैं?

वर्तमान में भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश है l जिनकी सूची ऊपर दी गयी है l 

भारत का अंतिम बनने वाला राज्य कौन सा है?

भारत का अंतिम बनाने वाला राज्य तेलंगाना है l 

लद्दाख की राजधानी क्या है?

लद्दाख की राजधानी लेह है?

उत्तराखंड की राजधानी कौन सी है?

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून है?

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान और जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है l

क्या जम्मू-कश्मीर एक राज्य है?

नहीं, जम्मू-कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है

पुडुचेरी की राजधानी क्या है?

पुडुचेरी की राजधानी पांडिचेरी ही है।

इस लेख से सम्बंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न आपके मन है तो आप नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते है l 

यह भी पढ़े

Comments