भौतिक राशियाँ और उनके S.I. मात्रक

Share via Whatsapp

आज के इस आर्टिकल में हम विभिन्न भौतिक राशियों और उनके मात्रक के विषय में जानकारी देने वाले है l इस topic से सम्बंधित प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अवश्य आता है अतः इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़े l 

बादल सफ़ेद क्यों दिखाई देते है (Why are Clouds White?)

भौतिक राशियाँ और उनके S.I. मात्रक 

सबसे पहले जान लेते है कि भौतिक राशि किसे कहते है ?

भारत के प्रमुख राजवंशो के संस्थापक, अंतिम शासक, राजधानी और महत्वपूर्ण तथ्य

भौतिक राशि 

भौतिकी की नियमो को व्यक्त करने के लिए जिन राशियों का प्रयोग किया जाता है उन्हें भौतिक राशियाँ कहते है l 

भौतिक राशियों के प्रकार 

भौतिक राशियों को दो भागो में बांटा जा सकता है - 

अदिश राशि एवं सदिश राशि l

राज्यों के अनुसार लोकसभा की सीटों का वितरण

अदिश राशि 

वे राशियाँ जिनमे केवल परिमाण होता है दिशा नहीं होती है अदिश राशियाँ कहलाती है l अदिश राशियों को एक परिमाण और संख्यात्मक मान द्वारा व्यक्त किया जाता है l 

उदाहरण के लिए - एक इमारत की ऊंचाई 40 मीटर है तो इसमें इमारत की ऊंचाई एक अदिश राशि है क्योंकि इसमें ऊंचाई को व्यक्त करने के लिए केवल एक संख्यात्मक मान 40 और ऊंचाई का परिमाण मीटर दिया गया है l इसमें कोई दिशा नहीं दी गयी है l 

उदाहरण - द्रव्यमान, चाल, आयतन, कार्य, समय, दूरी, तापमान, उर्जा, घनत्व, विद्युत् धारा, दाब आदि l 

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह: राष्ट्रीय ध्वज, पशु, पक्षी, पुष्प, वृक्ष व अन्य

सदिश राशि

वे राशियाँ इनमे परिमाण के साथ साथ दिशा में होती है सदिश राशियाँ कहलाती है l सदिश राशियों को एक परिमाण, संख्यात्मक मान और दिशा द्वारा व्यक्त किया जाता है l 

उदाहरण के लिए - एक व्यक्ति दक्षिण दिशा में 35 किमी/घंटा के वेग से गाड़ी चला कर अपने घर जा रहा है तो इसमें वेग एक सदिश राशि है क्योंकि इसमें वेग को व्यक्त करने के लिए एक संख्यात्मक मान 35, परिमाण 35 किमी/घंटा और दिशा दक्षिण दी गयी है l 

उदाहरण - विस्थापन, वेग, बल, त्वरण, संवेग, भार, आवेग, बल अघूर्ण, धारा, कोणीय वेग, चुम्बकीय तीव्रता, चुम्बकीय तीव्रता आदि l 

भारत के प्रमुख बाँध l Bharat ke Pramukh Baandh

मात्रक किसे कहते है ?

किसी भौतिक राशि की मात्रा को मापने की इकाई को मात्रक कहते है l 

मात्रक के प्रकार 

मात्रक दो प्रकार के होते है - मूल मात्रक और व्युत्पन्न मात्रक l 

आसमान नीला क्यों दिखाई देता है? (Why is the Sky Blue)

मूल मात्रक 

किसी भौतिक राशि को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त वे मात्रक जो अन्य मात्रकों से स्वतंत्र होते हैं, उन्हें मूल मात्रक कहते हैं। इनकी संख्या 7 है।

मीटर, सेकेण्ड, किलोग्राम, एम्पियर, मोल, केल्विन, कैंडेला।

भारत के प्रमुख जलप्रपात सूची l Bharat ke Pramukh Jalprapat

व्युत्पन्न मात्रक 

जब किसी भौतिक राशि को व्यक्त करने के लिए दो या दो से अधिक मूल मात्रको की आवश्यकता होती है तो उसे व्युत्पन्न मात्रक कहते है l 

जैसे- बल, कार्य, त्वरण, उर्जा आदि l 

मात्रक पद्धतियां क्या है ?

भौतिक राशियों के मापन के लिए निम्नलिखित चार पद्धतियां का प्रयोग किया जाता है -

CGS पद्धति, FPS पद्धति, MKS पद्धति, S.I. पद्धति l 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्य

CGS पद्धति 

इस पद्धति में लम्बाई का मात्रक सेंटीमीटर, द्रव्यमान का मात्रक ग्राम तथा समय का मात्रक सेकेण्ड होता है| इसलिए इसे Centimetre Gram Second या CGS पद्धति कहते हैं l इसे फ्रेंच या मीट्रिक पद्धति भी कहते हैं l 

FPS पद्धति 

इस पद्धति में लम्बाई का मात्रक फुट, द्रव्यमान का मात्रक पाउण्ड तथा समय का मात्रक सेकेण्ड होता है l इसलिए इसे Foot Pound Second या FPS पद्धति कहते हैं l इसे ब्रिटिश पद्धति भी कहते हैं l 

MKS पद्धति 

इस पद्धति में लम्बाई का मात्रक मीटर, द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम तथा समय का मात्रक सेकेण्ड होता है l इसलिए इसे Metre Kilogram Second या MKS पद्धति कहते हैं l

अंतर्राष्ट्रीय मात्रक पद्धति/S.I. पद्धति

1960 ई. में अंतर्राष्ट्रीय माप-तौल के अधिवेशन में SI को स्वीकार किया गया जिसका पूरा नाम (International System of Units or S.I. Units) है l यह MKS पद्वति का ही संवर्धित रूप है l 

इस पद्धति में सात मूल मात्रक तथा दो सम्पूरक मात्रक हैं l 

भारत के सर्वाधिक जनसँख्या वाले 10 राज्यों की सूची

SI पद्वति के 7 मूल मात्रक एवं 2 सम्पूरक मात्रक नीचे सारणी में दिए गए है l 

क्र.सं

भौतिक राशि 

मूल मात्रक 

संकेत 

1.

लम्बाई 

मीटर 

2

द्रव्यमान 

किलोग्राम 

kg 

3.

समय 

सेकेण्ड 

s

4.

ताप 

केल्विन 

K

5

विद्युत् धारा 

एम्पीयर 

A

6

ज्योति तीव्रता 

केंडिला 

cd 

7.

पदार्थ की मात्रा/परिमाण 

मोल

mol 

   

सम्पूरक मात्रक 

 

1

समतल कोण 

रेडियन 

rad 

2.

घन कोण 

स्टेरेडियन 

sr

प्रमुख भौतिक राशियाँ और SI मात्रक 

कुछ महत्वपूर्ण भौतिक राशियाँ और उनके SI मात्रक नीचे सारणी में दिए गए है -

भौतिक राशि 

SI मात्रक 

भौतिक राशि 

SI मात्रक 

वेग/चाल 

मीटर/सेकेण्ड 

आवृति 

हर्ट्ज

त्वरण

मीटर/सेकेण्ड

तरंगदैर्ध्य

एंगस्ट्रम

बल

किग्रा/सेकेण्ड2 = न्यूटन 

गुप्त ऊष्मा

जूल/किग्रा 

संवेग

किग्रा.मीटर /सेकेण्ड 

चुम्बकीय क्षेत्र/चुम्बकीय प्रेरण

गॉस 

आवेग

न्यूटन.सेकेण्ड

लेंस की क्षमता

डॉयऑप्टर

दाब

न्यूटन/मीटर2

जड़त्व आघूर्ण

किग्रा.मीटर2

कार्य 

न्यूटन.मीटर = जूल 

विभवांतर/विद्युत् विभव

वोल्ट 

ऊर्जा 

जूल 

श्यानता

न्यूटन.सेकेण्ड/मीटर2

शक्ति

जूल/सेकेण्ड = वाट 

विद्युत् आवेश

कूलम्ब

आयतन 

मीटर3

चुम्बकीय फ्लक्स

वेबर, मैक्सवेल

दाब 

न्यूटन/मीटर2 = पास्कल 

विद्युत् क्षेत्र तीव्रता

न्यूटन/कूलम्ब

क्षेत्रफल 

मीटर2

ऊष्मा 

जूल 

घनत्व 

किग्रा/मीटर2

गुरुत्वीय त्वरण

मीटर2/सेकेण्ड

विद्युत् ऊर्जा 

किलोवाट घंटा 

चुम्बकीय तीव्रता

टेस्ला 

विद्युत् प्रतिरोध 

ओम 

वायुमण्डलीय दाब

बैरोमीटर 

विशिष्ट ऊष्मा 

जूल/किग्रा 

कोणीय वेग

रेडियन/सेकेण्ड 

विद्युत् धारिता 

फैराड

ध्वनि तीव्रता

डेसिबल

ज्योति फ्लक्स 

ल्युमेन 

पृष्ठ तनाव

न्यूटन/मीटर 

नोट: बल का C.G.S पद्वति में मात्रक डाइन है और S.I पद्वति में मात्रक न्यूटन है l 

1 न्यूटन = 105 डाइन 

कार्य का C.G.S पद्वति में मात्रक अर्ग है और S.I पद्वति में मात्रक जूल है l 

1 जूल = 107 अर्ग 

भारत का सबसे बड़ा बाँध कौन सा है (Highest Dam in India in Hindi)

कुछ अन्य महत्वपूर्ण मात्रक 

अत्यधिक लम्बी दूरियों को मापने में प्रयोग किये जानेवाले मात्रक इस प्रकार है -

खगोलीय इकाई : 

सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी ‘खगोलीय इकाई’ (Astronomical Unit- A.U.) कहलाती है l 

1 खगोलीय इकाई = 1.495 x 1011 मीटर

प्रकाश वर्ष :

एक प्रकाश वर्ष (Light Year) निर्वात में प्रकाश द्वारा एक वर्ष में चली गयी दूरी है l प्रकाश वर्ष का प्रयोग खगोलीय दूरी मापने के लिए किया जाता है क्योंकि प्रकाश की चाल हमेशा एकसमान रहती है l 

1 प्रकाश वर्ष = 9.46 x 1015 मीटर

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है

पारसेक :

 यह दूरी मापने की सबसे बड़ी इकाई है|

1 पारसेक = 3.26 प्रकाश वर्ष 

1 पारसेक = 3.08 x 1016 मीटर

यह भी जानें 

1 किलोमीटर = 1000 मीटर 

1 मील = 1.6 किलोमीटर 

1 पाउंड = 453 ग्राम 

1 क्विंटल = 100 किग्रा

1 मीट्रिक टन = 1000 किग्रा

1 लीटर = 1000 घन सेंटीमीटर 

1 गैलन = 3.78 लीटर 

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलें कौन सी है

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको विभिन्न भौतिक राशियों और उनके S.I. मात्रको के विषय में जानकारी दी है l आशा है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी l आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी share कर सकते है l 

साथ ही यदि इस आर्टिकल से सम्बंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न आपके मन में आता है तो आप नीचे दिए गए comment box में हमसे पूछ सकते है l 

यह भी पढ़े 

Comments