विश्व के प्रमुख घास के मैदान (Grasslands of the world in Hindi)

Share via Whatsapp

विश्व के प्रमुख घास के मैदान (Grassland of the world in Hindi): विश्व के घास के मैदान परीक्षा के दृष्टीकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण topic है l विभिन्न परीक्षाओं जैसे UPSC, UPPSC, SSC, BANK, RAILWAY, STATE GOVERNMENT EXAMS आदि में कई बार इस topic से प्रश्न पूछे जाते है l यदि आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आज का यह topic; विश्व के घास के मैदान आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है l

आज इस इस आर्टिकल में आप जानेंगे विश्व के प्रमुख घास के मैदान, विश्व में कितने प्रकार के घास के मैदान पाए जाते है, उष्णकटिबंधीय घास के मैदान, शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान, भारत में कितने प्रकार के घास पाये जाते हैं l

“ऐसे विस्तृत क्षेत्र जहां दूर दूर तक केवल घास एवं झाड़ फैले हुए हो उन्हें घास के मैदान कहते है l”

ऐसे क्षेत्रों में वृक्ष भी पाए जाते है परन्तु विस्तृत भाग में घास पायी जाती है l

अंटार्कटिका को छोड़कर अन्य सभी महाद्वीपों में घास के मैदान पाए जाते है l सभी महाद्वीपों में पायी जाने वाली घास के मैदान के स्थानीय नाम भिन्न-भिन्न है l

विश्व के लगभग 40% भाग पर घास के मैदान पाए जाते है l

विश्व के प्रमुख घास के मैदान को जानने से पहले हम जान लेते है कि घास किसे कहते है ?

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है?

विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कौन सा है?

घास किसे कहते है?

साधारणतया घासों में वे सभी वनस्पतियाँ सम्मिलित की जाती हैं जो गाय, भैंस, भेड़, बकरी आदि पालतू पशुओं के चारे के रूप में काम आती हैं, किन्तु आधुनिक युग में वानस्पतिक वर्गीकरण के अनुसार केवल घास कुल के पौधे जैसे कि बाँस, मक्का, गेंहूँ, जौ, बाजरा, दूब, राई, ईख, धान, ज्वार, खसखस ही इसके अंतर्गत माने जाते हैं।

चरागाह एवं खेल के मैदान आदि में होने वाले पौधे, जैसे हाथी घास, सूडान घास, दूब आदि को भी घास कहते हैं l

विश्वभर में विभिन्न प्रकार के घास के मैदान पाए जाते है जिनके आकर एवं ऊंचाई में भिन्नता पायी जाती है l कुछ पौधों की लम्बाई कम होती है ये केवल कुछ इंच लंबे हाते हैं, जैसे खेल के मैदान एवं लान की घासें, कुछ मध्यम वर्ग के होते हैं, जैसे गेहूँ, मक्का, जौ आदि तथा कुछ पौधों की लम्बाई बहुत अधिक होती है, जैसे ईख, बाँस आदि।

स्थलरुद्ध देश किसे कहते है?

पर्वत, पठार एवं मैदान में अंतर

विश्व के प्रमुख घास के मैदान (Grassland of the world)

विश्व भर में पाए जाने वाले घास के मैदानों को मुख्यतः दो भागो में वर्गीकृत किया जा सकता है l

  • उष्णकटिबंधीय घास के मैदान
  • शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान

विश्व के प्रमुख घास के मैदानउष्णकटिबंधीय घास के मैदान क्या होते है ?

दोनों गोलार्धों के बीच 5° आक्षांश से 30° उत्तरी एवं दक्षिणी आक्षांशों के बीच पाए जाने वाले घास के मैदानों को उष्णकटिबंधीय घास के मैदान कहा जाता है। इस भाग में अधिक गर्मी होती है क्योंकि यहाँ सूर्य हमेशा चमकता रहता है l यहाँ पर वर्षा भी अधिक मात्रा में होती है l 

इस प्रकार के घास के मैदानों का विस्तार अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका एवं ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में पाया जाता है l

विश्व के 10 सबसे ऊंचे पर्वत शिखर

महाद्वीपों का महाद्वीप किसे कहा जाता है?

उष्णकटिबंधीय घास के मैदान

  • सवाना - केन्या, तंजानिया (मध्य अफ्रीका)
  • कैम्पास - ब्राज़ील
  • लानोज - कोलंबिया और वेनेजुएला
  • क्वींसलैंड - उत्तर-पूर्व ऑस्ट्रेलिया
  • सेल्वास - आमेजन
  • पार्कलैंड - अफ्रीका 
  • पटाना - श्रीलंका

शीतोष्ण कटिबन्धीय घास के मैदान क्या होते है ?

उत्तरी गोलार्द्ध मे कर्क रेखा से आर्कटिक वृत्त (23.5° से 66.5° उत्तरी अक्षांश) और दक्षिणी गोलार्ध मे मकर रेखा से अंटार्कटिक वृत्त (23.5° से 66.5° दक्षिणी अक्षांश) के बीच पाए जाने वाले घास के मैदान को शीतोष्ण कटिबन्धीय घास के मैदान कहा जाता है। इन क्षेत्रो मे मौसम काफी ठंडा रहता है और वर्षा भी सामान्य होती है l

इस प्रकार के घास के मैदानों का विस्तार उत्तरी अमेरिका, यूरेशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका एवं दक्षिण अमेरिका महाद्वीपों में पाया जाता है l

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है l क्षेत्रफल और जनसँख्या में

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलें कौन सी है?

शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान

  • स्टैपी - यूरेशिया (पश्चिम रूस तथा मध्य एशिया)
  • प्रेयरी - USA, कनाडा, मैक्सिको
  • पम्पास - अर्जेंटीना, उरूग्वे, दक्षिणी ब्राजील
  • वेल्ड - दक्षिण अफ्रीका
  • डाउंस - दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया
  • केंटरबरी - न्यूजीलैंड
  • बुग्याल और मर्ग - भारत
  • पुस्ताज - हंगरी (यूरोप)

Note: टुन्ड्रा घास के मैदान आर्कटिक क्षेत्र में पाए जाते है l ये घास के मैदान मुख्यतः कनाडा, ग्रीनलैंड, अलास्का, एवं सायबेरिया (रूस) में पाए जाते है l

विश्व के घास के मैदान सूची (Grassland of the world list)

उष्णकटिबंधीय घास के मैदान

शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान

सवाना - केन्या, तंजानिया (मध्य अफ्रीका)

स्टैपी - यूरेशिया (पश्चिम रूस तथा मध्य एशिया)

पुस्ताज - हंगरी (यूरोप)

कैम्पास - ब्राज़ील

पम्पास - अर्जेंटीना, उरूग्वे, दक्षिणी ब्राजील

लानोज - कोलंबिया और वेनेजुएला

प्रेयरी - USA, कनाडा, मैक्सिको

क्वींसलैंड - उत्तर-पूर्व ऑस्ट्रेलिया

डाउंस - दक्षिण पूर्व ऑस्ट्रेलिया

सेल्वास - अमेजन

केंटरबरी - न्यूजीलैंड

पार्कलैंड - अफ्रीका

वेल्ड - दक्षिण अफ्रीका

पटाना - श्रीलंका

बुग्याल और मर्ग – भारत

भारत के घास के मैदान

उत्तराखण्ड के गढ़वाल हिमालय में हिमशिखरों की तलहटी में जहाँ टिम्बर रेखा (यानी पेडों की पंक्तियाँ) समाप्त हो जाती हैं, वहाँ से हरे मखमली घास के मैदान आरम्भ होने लगते हैं। आमतौर पर ये 8 से 10 हजार फीट की ऊँचाई पर स्थित होते हैं।

गढ़वाल हिमालय में पाए जाने वाले इन उच्च अक्षांशीय अल्पाइन घासभूमियों को ‘बुग्याल’ कहा जाता है।

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण कौन से है?

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश

गुजरात के कच्छ जिले में स्थित घास के मैदान को ‘बन्नी घास भूमि’ कहते है l

मध्य हिमालय एवं लघु हिमालय में पाए जाने वाले घास के मैदानों को ‘मर्ग’ कहा जाता है l ये मुख्यतः हिमाचल प्रदेश एवं जम्मू कश्मीर में पाए जाते है l

हिमाचल प्रदेश में इन्हें ‘खज्जियार मर्ग’ एवं जम्मू कश्मीर में इन्हें प्रायः ‘सोनमर्ग एवं गुलमर्ग’ कहा जाता है l

कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • सबसे चौड़ा घास का मैदान: स्टेपी
  • सबसे लंबा घास का मैदान: सवाना
  • सबसे छोटा घास का मैदान: पार्कलैंड
  • दक्षिणी अमेरिका का चौड़ा वृक्ष रहित घास का मैदान: पंपास
  • भूमध्य रेखा के सर्वाधिक नजदीक स्थित घास का मैदान: सवाना
  • मर्रे डार्लिंग नदी बेसिन में विस्तृत घास का मैदान: डाउंस
  • ग्रेट प्लेन में विस्तृत घास का मैदान: प्रेयरी
  • अल्फा अल्फा नामक पोषण युक्त घास का मैदान: पंम्पास
  • किस कंगारू सबसे ज्यादा घास के मैदान में पाए जाते हैं: डाउंस
  • वह घास का मैदान जिसकी प्रसिद्धि का कारण अनाज और सूअर मांस का उत्पादन है: पंपास
  • वह घास का मैदान जो गेहूं की खेती के लिए प्रसिद्ध है: प्रेयरी, स्टेपी
  • वह घास का मैदान जो सोना, हीरा, लोहा, खनिज पदार्थों के लिए प्रसिद्ध है: वेल्ड

भारत का भूगोल: भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है l

विश्व के घास के मैदान FAQ’s

उष्णकटिबंधीय घास के मैदान कौन कौन से हैं?

सवाना, कैम्पास, लानोज, क्वींसलैंड,सेल्वास, पार्कलैंड, पटाना

ब्राजील के घास के मैदान को क्या कहा जाता है?

कम्पास 

विश्व के कितने भाग पर घास के मैदान हैं?

लगभग 40%

शीतोष्ण घास प्रदेश कौन कौन से हैं?

स्टैपी, प्रेयरी, पम्पास, वेल्ड, डाउंस, केंटरबरी, बुग्याल और मर्ग, पुस्ताज

ऑस्ट्रेलिया के शीतोष्ण घास के मैदान को क्या कहते हैं?

डाउंस

स्टेपी घास के मैदान कहाँ पाए जाते हैं?

यूरेशिया

शीतोष्ण घास स्थल की सबसे महत्वपूर्ण फसल क्या है?

गेहूं, मक्का, सोयाबीन

स्टेपी वेल्ड डाउन्स क्या है?

घास के मैदान

शीतोष्ण घास के मैदानों को दक्षिण अफ्रीका में क्या कहा जाता है?

वेल्ड

पम्पास घास का मैदान कहाँ है?

अर्जेंटीना

दक्षिण अमेरिका का वृक्ष रहित मैदान क्या कहलाता है?

पम्पास 

घास स्थल कितने प्रकार के होते हैं?

दो प्रकार के - उष्णकटिबंधीय एवं शीतोष्ण कटिबंधीय

विश्व में घास रहित मैदान को क्या कहते हैं?

पम्पास घास रहित मैदान होते है l

कनाडा में घास के मैदान को क्या कहा जाता है?

प्रेयरी

ब्राजील में घास की भूमि को क्या कहा जाता है?

कैम्पास

कनाडा के मध्य अक्षांशीय घास के मैदान को क्या कहते हैं?

प्रेयरी

प्रेयरी को विश्व का धान्यागार क्यों कहा जाता है?

गेहूं के उत्पादन के कारण

वेनेजुएला के घास के मैदान को क्या कहते हैं?

लानोस

प्रेयरी घास मैदान का मुख्य फसल क्या है?

गेंहू

समशीतोष्ण घास के मैदानी क्या है?

प्रेयरी: उत्तरी अमेरिका

वेल्ड: दक्षिण अफ्रीका

डाउन: ऑस्ट्रेलिया

पम्पास: अर्जेंटीना

ऑस्ट्रेलिया के समशीतोष्ण घास के मैदान को क्या कहते हैं?

डाउंस

एशिया के शीतोष्ण घास के मैदान को क्या कहते हैं?

स्टेपी

ऑस्ट्रेलिया के उष्णकटिबंधीय घास के मैदान को क्या कहा जाता है?

क्वींसलैंड

पश्चिम अफ्रीका के घास के मैदान को क्या कहते हैं?

सवाना

नाइजीरिया में घास के मैदान को क्या कहा जाता है?

सवाना

भारत में कितने प्रकार के घास पाये जाते हैं?

मर्ग, बुग्याल

यह भी पढ़े

Comments