भारत के कितने राज्य तट रेखा से लगते है । How many coastal states are there in India.

Share via Whatsapp

क्या आप जानते है भारत के कितने राज्य तटरेखा से लगते है? आज के इस आर्टिकल मे आप जानेंगे कि भारत मे ऐसे कितने राज्य है जो समुद्र तट के किनारे है, अर्थात भारत के कितने राज्य तटीय सीमा बनाते है। इसके आलावा, सबसे लंबी और सबसे छोटी तट रेखा किस राज्य की है, और भारत की कुल तटीय सीमा कितनी है ? इन सभी प्रश्नों का उत्तर आप इस आर्टिकल के द्वारा जान सकते है। 

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश

भारत के कितने राज्य तट रेखा से लगते है ? (How many coastal states are there in India?)

भारत मे कुल 28 राज्य है जिसमे से भारत के कुल 9 राज्य तट रेखा से लगते है l इसके अलावा कुल 8 केंद्र शासित प्रदेशों मे से 4 केंद्रशासित प्रदेशों की सीमा भी समुद्र तट से लगती है।

तटीय राज्यो की सूची जानने से पहले हम तटरेखा क्या होती है ? इसे जान लेते है, क्योकि यदि आप तटरेखा (Coastline) क्या है, को जान जाएंगे तो तटीय राज्य किसे कहते है इसे भली भांति समझ पाएंगे । 

तटरेखा क्या होती है? (What is Coastline?) 

किसी भी समुद्र, नदी, तालाब आदि के किनारे स्थित स्थलीय भाग को तट कहा जाता है । जबकि वह रेखा जो जल एवं स्थल को अलग करती है, अर्थात जल एवं स्थल के बीच सीमा बनाती है, उसे तटरेखा कहा जाता है । 

भारत की तट रेखा की कुल लंबाई कितनी है ? (What is the total length of coastline of India?)

भारत की मुख्य भूमि की तट रेखा की कुल लंबाई 6100 किमी और द्वीपों को शामिल करके कुल तटीय लंबाई 7516.6 किमी है । भारत एक विशाल देश है, साथ ही साथ विश्व मे सबसे अनोखा देश। इसकी भौगोलिक स्थिति अन्य सभी देशो से भिन्न है। 

भारत के भौगोलिक क्षेत्र को हम दो भागों मे बाँट सकते है - उत्तरी भारत एवं प्रायद्वीपीय भारत। उत्तर भारत के सभी राज्य जहां स्थलीय प्रदेश है, वहीं दूसरी ओर प्रायद्वीपीय भारत के राज्य तटीय प्रदेश है। चूंकि भारत के दक्षिण मे हिन्द महासागर पश्चिम मे अरब सागर एवं पूर्व मे बंगाल कि खाड़ी है अतः प्रायद्वीपीय भारत मे स्थित राज्य समुद्र के साथ अपनी सीमा साझा करते है । 

भारत की कुल स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी है जबकि भारत की मुख्य भूमि की तटीय लंबाई 6100 किमी और द्वीपों को शामिल करके कुल तटीय लंबाई 7516.6 किमी है ।

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? 

भारत की तटीय सीमा रेखा काफी लंबी है क्यो ? (Why is India's coastline so long?)

भारत की तटीय सीमा की लंबाई अधिक इसलिए है क्योकि भारत दक्षिण मे तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है और प्रायद्वीपीय भारत के सभी राज्यों की सीमा समुद्र से लगती है । 

प्रायद्वीपीय भारत के अलावा द्वीप है जो कि भारत की मुख्य भूमि से अलग है और समुद्र के साथ सीमा बनाते है और भारत की तटीय सीमा के अंदर इन द्वीपो की सीमा को भी जोड़ा जाता है l यही कारण है कि भारत की तटीय सीमा रेखा काफी लंबी है। 

आसमान नीला क्यों दिखाई देता है?

तो चलिए जानते है - भारत के कितने राज्य तट रेखा से लगते है ?

भारत की तटीय सीमा वाले राज्य (Coastal States of India)

भारत मे कुल 28 राज्य है जिसमे से भारत के कुल 9 राज्य तट रेखा से लगते है l इसके अलावा कुल 8 केंद्र शासित प्रदेशों मे से 4 केंद्रशासित प्रदेशों की सीमा भी समुद्र तट से लगती है। 9 राज्य एवं 4 केंद्र शासित प्रदेश जिनकी सीमा समुद्र से लगती है, इस प्रकार है - 

Bharat ke tatiye rajya

9 तटीय राज्य

  1. गुजरात (1214.6 किलोमीटर), 
  2. महाराष्ट्र (720 किलोमीटर), 
  3. गोवा (101 किलोमीटर), 
  4. कर्नाटक (300 किलोमीटर), 
  5. केरल (550 किलोमीटर), 
  6. तमिलनाडु (980 किलोमीटर), 
  7. आंध्र प्रदेश (970 किलोमीटर),
  8.  उड़ीसा (484 किलोमीटर), 
  9. पश्चिम बंगाल (210 किलोमीटर)

4 तटीय केंद्र शासित प्रदेश

  1. अंडमान निकोबार 
  2. लक्षद्वीप 
  3. पुदुचेरी 
  4. दमन द्वीप 

दक्षिण भारत मे पश्चिमी तट पर पाँच राज्य एवं पूर्वी तट पर चार राज्य तटीय प्रदेश है। 

विश्व में कुल कितने महासागर है?

कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

पश्चिमी तट पर स्थित भारत के तटीय राज्य

पश्चिमी तट पर स्थित भारत के तटीय राज्य इस प्रकार है - गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल। 

पूर्वी तट पर स्थित भारत के तटीय राज्य

पूर्वी तट पर स्थित भारत के तटीय राज्य इस प्रकार है - तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिसा, पश्चिम बंगाल। 

भारत मे सबसे लंबी तटरेखा वाले राज्य

गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल। 

भारत मे सबसे छोटी तटरेखा वाले राज्य

गोवा, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र। 

भारत मे सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य (Longest coastline state in India)

भारत मे सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य गुजरात है जिसकी कुल तटीय लंबाई 1214 किमी है। 

भारत मे सबसे छोटी तटरेखा वाला राज्य (Smallest coastline state in India)

भारत मे सबसे छोटी तटरेखा वाला राज्य गोवा है जिसकी कुल तटीय लंबाई 101 किमी है। 

प्रायद्वीपीय भारत/दक्षिण भारत का सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य 

प्रायद्वीपीय भारत मे सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य आंध्र प्रदेश है जिसकी कुल तटीय लंबाई 970 किमी है।

भारत मे सबसे लंबी तटरेखा वाला केंद्र शासित प्रदेश 

भारत मे सबसे लंबी तट रेखा वाला केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार है। दूसरा सबसे लंबी तटरेखा वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है। 

भारत मे सबसे छोटी तटरेखा वाला केंद्र शासित प्रदेश 

भारत मे सबसे छोटी तट रेखा वाला केंद्र शासित प्रदेश दमन द्वीव है। दूसरा सबसे छोटी तटरेखा वाला केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी है । 

विश्व के प्रमुख घास के मैदान

FAQ’s

भारत में समुद्री तट रेखा वाले राज्यों की संख्या कितनी है ?

भारत में समुद्री तट रेखा वाले राज्यों की संख्या 9 है l 

गुजरात के तट रेखा की लंबाई कितनी है?

गुजरात के तट रेखा की लंबाई 1214.6 किलोमीटर है l 

भारत की तटरेखा की लंबाई कितनी है?

भारत की तटरेखा की लंबाई 7516.6 किमी है l 

यह भी पढ़े 

Comments