अंटार्कटिका एक विचित्र एवं रहस्यमयी महाद्वीप: रोचक तथ्य 

Share via Whatsapp

अंटार्कटिका: एक विचित्र एवं रहस्मयी महाद्वीप

About Antarctica in Hindi: अंटार्कटिका एक ऐसा महाद्वीप है जिसके बारे में जानने की इच्छा हर किसी के मन में होती है l वैसे तो यह एक निर्जन क्षेत्र है परन्तु यह कई रहस्यों से भरा हुआ है l 

अंटार्कटिका के रहस्यों को जानने के लिए कई देशो के वैज्ञानिको द्वारा यहाँ पर शोध कार्य किये जा रहे है l इसलिए इस महाद्वीप को विभिन्न देशो के अनुसन्धान केन्द्रों का घर भी माना जाता है l 

यही कारण है कि इसे “विज्ञान के लिए समर्पित महाद्वीप” भी कहा जाता है l वैज्ञानिकों ने वहां पृथ्वी की चुंबकीय विशेषताओं, मौसम, समुद्र की गति, सौर विकिरण के जीवों पर प्रभाव और भूविज्ञान से संबंधित कई प्रयोग किए हैं।

भारत मे कितनी भाषाएँ बोली जाती है ?

अंटार्कटिका का अधिकांश भाग अंटार्कटिक बर्फ की चादर से ढका हुआ है, जिसकी औसत मोटाई 1.9 किमी (1.2 मील) है। इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि यहाँ पर हालात कैसे होंगे l 

आज के इस आर्टिकल में आपको अंटार्कटिका के बारे में बहुत से रोचक तथ्य जानने को मिलेंगे तो इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े l 

अंटार्कटिका महाद्वीप Important questions and answers

Table of Content

अंटार्कटिका महाद्वीप 

अंटार्कटिका के बारे में रोचक तथ्यों को जानने से पहले हम इसके बारे में कुछ सामान्य जानकारी आपको दे देते है जिससे आपको अंटार्कटिका के बारे में जानने में आसानी होगी l 

  • अंटार्कटिका विश्व के 7 महाद्वीपों में से सबसे दक्षिणतम महाद्वीप है l 
  • अंटार्कटिका महाद्वीप लगभग पूरी तरह से आर्कटिक वृत में स्थित है l 
  • अंटार्कटिका विश्व का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है l 
  • इसका क्षेत्रफल 14,200,000 km2 (5,500,000 sq mi) है l 
  • एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका इससे बड़े महाद्वीप है जबकि यूरोप और ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका महाद्वीप से छोटे है l  
  • भारत के शास्त्रीय नृत्य
  • भारत के कितने राज्य तट रेखा से लगते है ।

अंटार्कटिका महाद्वीप की खोज किसने और कब की ?

  • अंटार्कटिका के बारे में पहली बार तब पता चला जब 1773 में, जेम्स कुक और उनके दल ने पहली बार अंटार्कटिक सर्कल पार किया हालाँकि वह अंटार्कटिक की मुख्य भूमि तक नहीं पहुँच पाए बल्कि मुख्य भूमि से लगभग 240 किमी की दूरी पर थे परन्तु उन्होंने आस पास के कई द्वीपों की खोज की l 
  • नेशनल साइंस फाउंडेशन, नासा, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सैन डिएगो (और अन्य स्रोतों) जैसे विभिन्न संगठनों के अनुसार, अंटार्कटिका को पहली बार 1820 में तीन जहाजों द्वारा देखा गया था l 
  • इन जहाजो की कप्तानी तीन अलग-अलग व्यक्ति कर रहे थे जो थे - फैबियन गॉटलिएब वॉन बेलिंगशौसेन जो कि रूसी रॉयल नेवी का एक कप्तान था, एडवर्ड ब्रांसफील्ड जो कि ब्रिटिश रॉयल नेवी का एक कप्तान था, और नैथनियल पामर जो कि स्टोनिंगटन, कनेक्टिकट का एक सील हंटर था l 
  • 27 जनवरी 1820 को फैबियन गॉटलिएब वॉन बेलिंगशौसेन और मिखाइल लाज़ेरेव के नेतृत्व में एक रूसी अभियान ने राजकुमारी मार्था तट पर एक बर्फ शेल्फ की खोज की जिसे बाद में फ़िम्बुल आइस शेल्फ़ के रूप में जाना जाने लगा। 
  • बेलिंगशौसेन और लाज़ेरेव अंटार्कटिका महाद्वीप की भूमि को देखने और आधिकारिक रूप से खोजने वाले पहले खोजकर्ता बने। ये अंटार्कटिका की मुख्य भूमि के अन्दर 32 किलोमीटर तक गये थे l 
  • तीन दिन बाद, 30 जनवरी 1820 को, आयरिशमैन एडवर्ड ब्रान्सफ़ील्ड की कप्तानी में एक ब्रिटिश अभियान ने ट्रिनिटी पेनिनसुला देखा, और दस महीने बाद एक अमेरिकी सीलर नथानिएल पामर ने 17 नवंबर 1820 को अंटार्कटिका देखा।
  • कुछ दस्तावेजो के अनुसार अंटार्कटिक मुख्य भूमि पर पहली बार 7 फरवरी, 1821 को पश्चिम अंटार्कटिका में अमेरिकी सील शिकारी जॉन डेविस आया था, हालांकि कुछ इतिहासकार इस दावे को सही नहीं मानते हैं।
  • भारत के लोकनृत्य 
  • कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

अंटार्कटिका का नाम कब रखा गया था ?

  • महाद्वीप के लिए अंटार्कटिका नाम का पहला औपचारिक उपयोग 1890 में स्कॉटिश कार्टोग्राफर जॉन जॉर्ज बार्थोलोम्यू द्वारा किया गया था।
  • अंटार्कटिका नाम ग्रीक यौगिक शब्द एंटार्कटिके से आया है, जिसका अर्थ है "उत्तर के विपरीत"।

अंटार्कटिका संधि क्या है ?

अंटार्कटिका पर किसका अधिकार है ? आप में से कई लोगो ने अंटार्कटिका संधि के बारे में सुना होगा पर क्या आप जानते है कि अंटार्कटिका संधि क्या है ? आपको बता दें कि अंटार्कटिका में कोई भी देश नहीं है l अंटार्कटिका एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी मनुष्य स्थाई रूप से निवास नहीं करता अतः इस महाद्वीप पर किसी भी एक देश का अधिकार नहीं है l 

इसलिय विश्व के कुछ देशो ने मिलकर 1 दिसंबर 1951 में एक संधि की जिसे अंटार्कटिका संधि कहते है l 

  • अंटार्कटिक संधि 1961 में लागू हुई और 2016 तक 53 देशों ने इस पर हस्ताक्षर कर दिए थे। 
  • अंटार्कटिका के मामलों पर निर्णय लेने के लिए एक वार्षिक "अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक" की परंपरा शुरू की गई थी।
  • इस संधि के तहत अंटार्कटिका को वैज्ञानिक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया था।
  • संधि की शर्तों के अनुसार, अंटार्कटिका में सैन्य गतिविधि, खनन, परमाणु विस्फोट और परमाणु अपशिष्ट निपटान सभी प्रतिबंधित हैं। 
  • अंटार्कटिका में और उसके आसपास पर्यटन, मछली पकड़ना और अनुसंधान मुख्य मानवीय गतिविधियाँ हैं।
  • अंटार्कटिका संधि में दो प्रकार के सदस्य है - परामर्शी और अपरामर्शी सदस्य l परामर्शी सदस्य वे होते है जो अंटार्कटिका में अनुसंधान करने में सक्रिय है। 
  • जब भी अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक होती है तो इन सदस्यों को प्रस्तावों में वोट देने का अधिकार है l अपरामर्शी सदस्यों को यह अधिकार नहीं होता l 
  •  53 देशों में से केवल 21 परामर्शी सदस्य है l 
  • उत्तराखंड का राज्य चिन्ह, पुष्प, पक्षी, पशु, वृक्ष 
  • कर्क रेखा, मकर रेखा और भूमध्य रेखा क्या है

अंटार्कटिका की जलवायु कैसी है ?

  • अंटार्कटिका को  विश्व का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप कहा जाता है l 
  • यहाँ पर कभी-कभी 320 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएँ चलती हैं, जो जमीन से मिट्टी के कणों को काटकर उड़ा ले जाती हैं।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप को बर्फीला रेगिस्तान कहा जाता है क्योंकि यहाँ औसत वार्षिक वर्षण 200 मिमी होती है l 
  • केवल शीत-अनुकूलित पौधे और जानवर ही यहाँ रह सकते हैं, जिनमें पेंगुइन, सील, नेमाटोड, टार्डिग्रेड्स, पिस्सू, विभिन्न प्रकार के शैवाल और सूक्ष्मजीव, साथ ही टुंड्रा वनस्पति शामिल हैं।
  • इसके आतंरिक भाग में सर्दियों का न्यूनतम तापमान -80 डिग्री सेल्सियस (-112 डिग्री फारेनहाइट) और -90 डिग्री सेल्सियस (-130 डिग्री फारेनहाइट) के बीच है, और गर्मियों में इसके तटों का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस (41 डिग्री फारेनहाइट) और 15 डिग्री सेल्सियस  (59 डिग्री फारेनहाइट) के बीच में होता है l 
  • 21 जुलाई 1983 को अंटार्कटिका में रूसी वोस्तोक स्टेशन पर पृथ्वी पर अब तक का सबसे कम प्राकृतिक तापमान -89.2 °C (-128.6 °F) दर्ज किया गया था।
  • अधिक ऊँचाई के कारण अंटार्कटिका का पूर्वी भाग पश्चिमी भाग की तुलना में अपेक्षाकृत अधिक ठंडा है।
  • भारत की सीमा कितने देशों से लगती है?
  • पृथ्वी क्या है? 

अंटार्कटिका में भारतीय अनुसन्धान केंद्र 

  • भारतीय अंटार्कटिक कार्यक्रम एक बहु-संस्थागत कार्यक्रम है l 
  • यह राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत सरकार के नियंत्रण में है। 
  • यह 1981 में अंटार्कटिका के पहले भारतीय अभियान के साथ शुरू हुआ। 
  • इस कार्यक्रम को भारत द्वारा अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करने और 1983 में दक्षिण गंगोत्री अंटार्कटिक रिसर्च बेस के निर्माण के बाद वैश्विक स्वीकृति मिली l 
  • 1989 में ‘मैत्री’ अनुसन्धान केंद्र ने ‘दक्षिण गंगोत्री’ का स्थान लिया l 
  • भारत का नवीनतम अनुसन्धान केंद्र 2012 में स्थापित ‘भारती’ अनुसन्धान केंद्र है जो 134 शिपिंग कंटेनरों से निर्मित है।
  • वर्तमान में अंटार्कटिका में भारत के दो रिसर्च स्टेशन ‘मैत्री’ और ‘भारती’ कार्यरत है l
  • भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (The List of Indian Prime Minister in Hindi)
  • विश्व के 7 महाद्वीप कौन-कौन से है ?

अंटार्कटिका में कुल कितने देश हैं?

क्या आप जानते है कि अंटार्कटिका में कितने देश है या फिर यहाँ कितने लोग रहते है ? अंटार्कटिका के विषय में यह सबसे अधिक बार पूछा जाने वाला प्रश्न है l 

जैसा की आप जानते है कि विश्व में कुल 7 महाद्वीप है और प्रत्येक महाद्वीप में बहुत से देश है परन्तु अंटार्कटिका एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी देश नहीं है l जी हां, अंटार्कटिका में कोई भी देश नहीं है साथ ही यहाँ कोई भी मानव बस्तियां है अर्थात यहाँ कोई भी स्थाई रूप से निवास नहीं करता l 

इसका कारण इस महाद्वीप का अत्यधिक ठंडा होना और वर्षभर यहाँ पर बर्फ से ढका होना l 

गर्मियों के महीनों के दौरान, लगभग 5,000 लोग अनुसंधान केंद्रों में रहते हैं, यह आंकड़ा सर्दियों में लगभग 1,000 तक गिर जाता है क्योंकि सर्दियों में यहाँ रहकर कार्य करना बहुत मुश्किल हो जाता है l 

अंटार्कटिका के नीचे क्या है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अंटार्कटिका के नीचे नदियों और झीलों का एक नेटवर्क है। 

अंटार्कटिका में बर्फीली सतह के नीचे एक भूमिगत नदी में पारिस्थितिकी तंत्र छिपा हुआ है जिसे पहले कभी नहीं देखा गया था । शोधकर्ताओं ने हाल ही में इस "छिपी हुई दुनिया" को प्रकाश में लाया है l जिसमे छोटे, झींगे जैसे जीवों के झुंड से भरी एक अंधेरी गुफा का खुलासा किया।    

बर्फीली सतह के नीचे नदी में जीवन की तलाश एक महत्वपूर्ण खोज है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ click करे l  

अंटार्कटिका में किसका जन्म हुआ है?

क्या आप जानते है अंटार्कटिका महाद्वीप में अब तक कितने बच्चो का जन्म हुआ है और अंटार्कटिका में पैदा होने वाला पहला बच्चा कौन था ?

  • एमिलियो पाल्मा 7 जनवरी 1978 अंटार्कटिका के एस्पेरांज़ा बेस कैंप में पैदा होने वाले पहले व्यक्ति हैं। 
  • पाल्मा के पिता कैप्टन जॉर्ज एमिलियो अर्जेंटीना की सेना के प्रमुख के रूप में वहां तैनात थे। उनकी पत्नी गर्भवती थी इसलिए उन्होंने उनकी डिलीवरी यही करवाई l .
  • अंटार्कटिका में अभी तक केवल तीन बच्चो के जन्म की पुष्टि हुई है l 
  • पर्वत, पठार और मैदान में अंतर (Mountain, Plateau and Plains)
  • पृथ्वी की कितनी परते हैं (Layers of the Earth in Hindi)

अंटार्कटिका महाद्वीप में पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे ?

अंटार्कटिका महाद्वीप में पहुँचने वाले प्रथम भारतीय कौन थे ?

  • 1982 में लेफ्टिनेंट राम चरण पर्यावरण विभाग के सचिव और एनआईओ के पूर्व निदेशक डॉ सैयद जहूर कासिम के नेतृत्व में अंटार्कटिका पहुंचने वाले पहले भारतीय थे।
  • दक्षिणी ध्रुव पर पहुँचने वाले प्रथम भारतीय कर्नल जतिंदर कुमार बजाज थे l 
  • कैप्टन हरप्रीत चांडी दक्षिण ध्रुव तक अकेले ट्रेकिंग करने वाली भारतीय मूल की पहली महिला हैं।
  • रीना कौशल धर्मशक्तू अंटार्कटिका के तट से दक्षिणी ध्रुव तक 900 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
  • भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport in India)
  • विश्व के प्रमुख घास के मैदान (Grasslands of the world in Hindi)

अंटार्कटिका महाद्वीप में दिन और रात 

अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे लम्बी नदी कौन सी है ?

  • ओनिक्स नदी अंटार्कटिका की सबसे लम्बी नदी है l 
  • इसकी कुल लम्बाई 32 किमी है l 

अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे लम्बी झील कौन सी है ?

  • वोस्तोक झील अंटार्कटिका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है l 
  • वोस्तोक झील अंटार्कटिका की लगभग 400 ज्ञात सबग्लेशियल झीलों में से सबसे बड़ी है।
  • यह पूर्वी अंटार्कटिक बर्फ की शीट में (ईएआईएस) रूस के वोस्तोक स्टेशन के पास लगभग 2.5 मील (4 किमी) नीचे स्थित है l 

अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है ?

  • माउंट विंसन अंटार्कटिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है l 
  • माउंट विंसन 4,892 मीटर (16,050 फीट) ऊंचा है। 
  • पर्वतारोहण में सेवन समिट्स नामक सूची (7 महाद्वीपों स्थित पर्वतो में) का सदस्य है।

अंटार्कटिका महाद्वीप का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है ?

  • माउंट एरेबस अंटार्कटिका का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है l 
  • इसकी ऊंचाई 3,794 मीटर (12,448 फुट) है l 
  • यह अंटार्कटिका में माउंट सिडनी के बाद दूसरा सबसे ऊँचा ज्वालामुखी है l 
  • यह पृथ्वी के दक्षिण में स्थित सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है  और हर दिन लगभग 10 बार फटता है।  
  • यह रॉस द्वीप पर रॉस डिपेंडेंसी में स्थित है l 

अंटार्कटिका महाद्वीप: अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

  • राष्ट्रीय ध्रुवीय और समुद्री अनुसंधान केंद्र की स्थापना वर्ष 1998 में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के एक स्वायत्त अनुसंधान और विकास संस्थान के रूप में गोवा में की गई थी।
  • अंटार्कटिका में खारे और मीठे पानी दोनों की झीलें हैं।
  • अंटार्कटिका को पश्चिम अंटार्कटिका और पूर्वी अंटार्कटिका में ट्रांसअंटार्कटिक पर्वत द्वारा विभाजित किया गया है, जो विक्टोरिया भूमि से रॉस सागर तक फैला हुआ है।
  • अंटार्कटिका में कोयला, लोह अयस्क और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र मिले है l 
  • लाइकेन और मॉस यहाँ की मुख्य वनस्पति है। 
  • दुनिया के लगभग 70% मीठे पानी के भंडार अंटार्कटिका में जमे हुए हैं, जो अगर पिघल गए, तो वैश्विक समुद्र का स्तर लगभग 60 मीटर (200 फीट) बढ़ जाएगा।
  • अंटार्कटिका महाद्वीप को ‘तैरता महाद्वीप’ या गतिशील महाद्वीप’ भी कहते है क्योंकि इसके तटो से बर्फ के बड़े-बड़े टुकड़े टूटकर समुद्र में तैरते रहते हैं, जिन्हें ‘हिमशैल’ कहते हैं । ये हिमशैल मीठे पानी के भंडार हैं । 
  • अंटार्कटिका महाद्वीप को ‘भविष्य का महाद्वीप’ भी कहते है l 
  • विश्व में कुल कितने महासागर है (Mahasagar ke Naam)
  • विश्व के प्रमुख देश राजधानी और मुद्रा 

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको अंटार्कटिका के बारे में कई महत्वपूर्ण तथ्यों को बताया है l आशा है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा और अंटार्कटिका के बारे में कई नई बाते पता चली होंगी l 

अंटार्कटिका के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का प्रश्न पूछने के लिए आप नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते है l 

अंटार्कटिका महाद्वीप: Online Quiz Test - Test your knowledge

यह भी पढ़े 

Comments