स्थल-रुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते हैं

Share via Whatsapp

स्थल रुद्ध देश (Landlocked Country): विश्व के स्थल-रुद्ध देश परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण topic है l विभिन्न परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, Banking, state government exams, Police आदि में 1 या 2 अंक के प्रश्न इस topic से पूछे जाते है l आज के इस आर्टिकल में आप विश्व के भू आवेष्ठित देशो के बारे में जानेंगे ताकि किसी भी परीक्षा में इस topic से सम्बंधित कोई भी प्रश्न आपसे न छूटे l

आज के इस आर्टिकल में हम पढेंगे: स्थल-रुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते है, विश्व के कुल स्थलरुद्ध या भू आवेष्ठित देश, एशिया महाद्वीप के स्थलरुद्ध देश, यूरोप के महाद्वीप के स्थल रुद्ध देश, अफ्रीका महाद्वीप के स्थलरुद्ध देश, विश्व का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश, विश्व का सबसे छोटा स्थलरुद्ध देश, एवं भारत के स्थलरुद्ध राज्य आदि l

स्थल-रुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते हैं?

वह देश जिसकी सीमायें या तटरेखा केवल स्थल से मिलती हैं, अर्थात जिनकी सीमा समुद्र से नहीं लगती है उन्हें स्थल-रुद्ध देश या भू-बद्ध देश कहते हैं। सरल शब्दों में समझा जाए तो चारों ओर से सिर्फ स्थल से घिरे देश को स्थल-रुद्ध देश कहते हैं।

आइये अब जानते है विश्व के भू आवेष्ठित देश l

Sthalrudh desh(landlocked country in the world)विश्व के भू आवेष्ठित देश (landlocked countries of the world)

आंशिक रूप से मान्यता प्राप्त राष्ट्रों को मिलाकर विश्व में कुल 47 स्थल-रुद्ध देश हैं। विश्व के कुल क्षेत्रफल के 11.4% पर स्थलरुद्ध देश है जबकि स्थलरुद्ध देशों की कुल जनसँख्या विश्व की कुल जनसँख्या का 6.9% है l

विश्व के सभी महाद्वीपों में स्थित स्थलरुद्ध देश इस प्रकार है l

एशिया महाद्वीप में स्थित स्थलरुद्ध देश

एशिया महाद्वीप में कुल 12 स्थलरुद्ध देश है: नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, मंगोलिया, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, आर्मेनिया, अजरबैजान, लाओस

लाओस, दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एकमात्र स्थलरुद्ध देश है l इसकी सीमायें उत्तर पश्चिम में चीन एवं म्यांमार, पूर्व में कम्बोडिया से, दक्षिण में वियतनाम और पश्चिम में थाईलैंड से मिलती है l

Note: लाओस को हजार हाथियों की भूमि भी कहते है l

यूरोप महाद्वीप में स्थित स्थलरुद्ध देश

यूरोप में कुल 14 स्थलरुद्ध देश है: स्विट्जरलैंड, अंडोरा, ऑस्ट्रिया, लक्समबर्ग, वेटिकन सिटी, बेलारूस, चेक गणराज्य, हंगरी, मैसेडोनिया, सैन मैरिनो, सर्बिया, स्लोवाकिया, माल्डोवा, लिकटेंस्टीन

अफ्रीका महाद्वीप में स्थित स्थलरुद्ध देश

अफ्रीका में कुल 16 स्थलरुद्ध देश है: इथियोपिया, नाइजर, माली, दक्षिण सूडान, युगांडा, जाम्बिया, ज़िम्बाब्वे, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, बोत्सवाना, बुरुंडी, चाड, लेसोथो, रवांडा, मलावी, बुर्किना फासो, लेसोथो, स्वाजीलैंड

अफ्रीका महाद्वीप का सबसे बड़ा स्थल रुद्ध देश चाड है जिसका क्षेत्रफल 1284000 वर्ग किमी है l यहाँ की कुल जनसँख्या 10,329,208 है l इसके उत्तर में लीबिया, दक्षिण में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पूर्व में सूडान और पश्चिम में नाइजर, नाइजीरिया और कैमरून हैं। चाड की राजधानी अन्' ड्जमेना है l

Note: सबसे अधिक संख्या में स्थलरुद्ध देश अफ्रीका महाद्वीप में है l

दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में स्थित स्थलरुद्ध देश

दक्षिण अमेरिका के 2 स्थलरुद्ध देश: पेराग्वे, बोलीविया

Note: उत्तरी अमेरिका महाद्वीप और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में एक भी स्थलरुद्ध देश नहीं है l

स्थल रुद्ध देशो की श्रेणियाँ

स्थल रुद्ध देशो को मुख्यतः तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता है -

  1. वे देश जो ऐसे देश द्वारा घिरे होते है जिसकी सीमा सीधे समुद्र से लगती है l
  2. वे देश जो दो या दो से अधिक ऐसे देशो द्वारा घिरे होते है जिनकी सीमा समुद्र से लगती है l
  3. ऐसे देश जो कि स्थल रुद्ध देशो द्वारा घिरे होते है l ऐसे देशो को ‘डबल लैंडलॉक्ड’ देश कहते है l

एक ही देश द्वारा स्थल रुद्ध देश

तीन देश एक ही देश से घिरे हुए हैं -

  • लेसोथो, दक्षिण अफ्रीका से घिरा राज्य।
  • सैन मैरिनो, इटली से घिरा राज्य।
  • वेटिकन सिटी, इटली से घिरा राज्य।

दो देशों द्वारा स्थल रुद्ध देश

सात देश दो परस्पर सीमावर्ती पड़ोसी देशो से घिरे हैं -

  • अंडोरा (फ्रांस और स्पेन के बीच)
  • भूटान (चीन और भारत के बीच)
  • इस्वातिनी (मोजाम्बिक और दक्षिण अफ्रीका के बीच)
  • लिकटेंस्टीन (ऑस्ट्रिया और स्विटजरलैंड के बीच "डबल लैंडलॉक" देशों में से एक)
  • मोल्दोवा (रोमानिया और यूक्रेन के बीच)
  • मंगोलिया (चीन और रूस के बीच)
  • नेपाल (चीन और भारत के बीच)

डबल लैंडलॉक देश

ऐसे दो देश हैं:

पश्चिमी यूरोप में लिकटेंस्टीन, ऑस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड से घिरा हुआ है।

मध्य एशिया में उज्बेकिस्तान, जो अफगानिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से घिरा हुआ है।

विश्व का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश कौन सा है ?

कज़ाख़िस्तान विश्व का सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है l इसका क्षेत्रफल 2,724,900 वर्ग किमी है और यह दुनिया का नौवां सबसे बड़ा देश है। कज़ाख़िस्तान की राजधानी अस्ताना है l कज़ाख़िस्तान की जनसंख्या 18.5 मिलियन है।

कज़ाख़िस्तान, उत्तर में रूस, पूर्व में चीन, और दक्षिण में किर्गिस्तान, उजबेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान से सीमा बनाता हैं।

कज़ाख़िस्तान, पश्चिम में केस्पियन सागर से भी सीमा बनाता है l जो कि विश्व की सबसे बड़ी झील है l

विश्व का सबसे छोटा स्थलरुद्ध देश कौन सा है ?

वेटिकेन सिटी विश्व का सबसे छोटा स्थल रुद्ध देश है l इसका क्षेत्रफल 0.44 वर्ग किमी है l यह विश्व का सबसे छोटा देश भी है और यहाँ की जनसँख्या मात्र 826 है l यह इटली के शहर रोम के अन्दर स्थित है।

विश्व का सबसे अधिक जनसँख्या वाला स्थल रुद्ध देश कौन सा है ?

इथियोपिया विश्व का सबसे अधिक जनसँख्या वाला स्थल रुद्ध देश है l यहाँ की जनसँख्या लगभग 85.2 लाख है l क्षेत्रफल के हिसाब से यह अफ़्रीका का दसवाँ सबसे बड़ा देश है। इथियोपिया सूडान से दक्षिणपूर्व में, इरिट्रिया से दक्षिण में, जिबूती और सोमालिया से पश्चिम में, केन्या से उत्तर में और दक्षिण सूडान से पूर्व में स्थित है। इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा है।

विश्व का सबसे कम जनसँख्या वाला स्थल रुद्ध देश कौन सा है ?

विश्व का सबसे कम जनसँख्या वाला स्थल रुद्ध देश वेटिकन सिटी है l यहाँ की जनसँख्या केवल 826 है l

भारत में कुल कितने भू आवेष्ठित राज्य हैं?

भारत में कुल 17 स्थल-रुद्ध (landlocked ) राज्य है जो इस प्रकार है: अरुणाचल प्रदेश, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, नागालैंड पंजाब, बिहार, मणिपुर, मध्य प्रदेश, मेघालय, राजस्थान, सिक्किम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश l

3 केंद्र शासित प्रदेश जो स्थल रुद्ध है: दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लेह l

17 स्थलरुद्ध राज्य में से पांच राज्य हरियाणा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड और तेलंगाना ऐसे हैं जिनकी सीमा अंतरराष्ट्रीय सीमा को स्पर्श नहीं करती।

केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली की सीमा भी अंतरराष्ट्रीय सीमा को स्पर्श नहीं करती है l

Note: भारत में सबसे अधिक जनसँख्या वाला भू-आवेष्ठित राज्य उत्तर प्रदेश है l सबसे अधिक जनसँख्या वाला भू आवेष्ठित प्रदेश जिसकी सीमा अंतरराष्ट्रीय सीमा को स्पर्श नहीं करती है वह मध्य प्रदेश है l

विश्व के भू आवेष्ठित देश FAQ’s

एशिया का सबसे बड़ा स्थल रुद्ध देश कौन सा है?

कजाकिस्तान

विश्व का सबसे छोटा भू आवेष्ठित देश कौन सा है?

वेटिकन सिटी

विश्व का सबसे बड़ा स्थल रुद्ध देश कौन सा है?

कजाकिस्तान

एशिया में कितने लैंडलॉक्ड कंट्री है?

12

भारत के स्थल रुद्ध राज्य कितने हैं?

17 राज्य एवं 3 केंद्र शासित प्रदेश

दक्षिण अमेरिका का कौन सा देश लैंड लॉक है?

बोलीविया, पेराग्वे

कौन सा देश स्थल रुद्ध नहीं है?

उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में स्थित कोई भी देश स्थल रुद्ध नहीं है l

यह भी पढ़े

Comments