भारत की सीमा कितने देशों से लगती है

Share via Whatsapp

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि भारत की सीमा कितने देशों से लगती है? प्रतियोगी परीक्षाओं में कई बार इससे सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है l यदि आप नहीं जानते है कि भारत की सीमा कितने देशों से लगती है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा l 

भारत जनसँख्या की दृष्टि से दूसरा एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से 7 वां सबसे बड़ा देश है l इसके आलावा भारत जनसँख्या एवं क्षेत्रफल में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है l 

भारत की कुल सीमा कितनी है ?

भारत की सीमा की कुल लम्बाई 22716.6 किमी है l भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी है। जबकि इसकी तटीय सीमा द्वीप प्रदेशों सहित 7,516.6 किमी है ।

भारत के कितने राज्य तटरेखा से लगते है?

भारत एक विशाल देश है तो जाहिर सी बात है कि भारत की सीमा कई पड़ोसी देशो से लगती है l भारत के पड़ोसी देश नेपाल एवं भूटान में जाने के लिए भारतीयों को पासपोर्ट वीजा की आवश्यकता नहीं होती यहाँ कोई भी भारतीय आराम से आ-जा सकता है जबकि अन्य पड़ोसी देश जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश एवं चीन की सीमा पर कड़ी सुरक्षा होती है l

इसी प्रकार भारत के अन्य कई पड़ोसी देश है जो कि भारत के साथ सीमा साझा करते है l कुछ पड़ोसी देश भारत के साथ स्थलीय सीमा जबकि कुछ पड़ोसी देश भारत के साथ जलीय सीमा साझा करते है l जबकि कुछ देश ऐसे भी है जो भारत के साथ जलीय एवं स्थलीय दोनों सीमा साझा करते है l 

विश्व के 7 महाद्वीप कौन-कौन से है

तो चलिए जानते है भारत की सीमा कितने देशों से लगती है साथ ही जानेंगे कि भारत की स्थलीय सीमा कितने देशों से लगती है, भारत की जलीय सीमा कितने देशों से लगती है, भारत की सबसे लम्बी सीमा किस देश से लगती है, भारत की सबसे छोटी सीमा किस देश से लगती है, और भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के नाम l 

भारत की सीमा कितने देशों से लगती है? 

भारत की सीमा कुल 11 देशों से लगती है l इसमें स्थलीय एवं जलीय सीमा से लगे देश शामिल है l

भारत की स्थलीय सीमा कितने देशो से लगती है ? 

भारत की स्थलीय सीमा रेखा की कुल लम्बाई 15,200 किमी (9,400 mi) है l भारत की स्थलीय सीमा 7 देशो से लगती है l

इन देशों के नाम है - बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, म्यांमार l 

भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, एवं अफगानिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार स्थित हैं।

भारत की जलीय सीमा कितने देशों से लगती है ? 

भारत की तटीय सीमा की कुल लम्बाई (द्वीप सहित) 7,516.6 किमी (4,670.6 mi) है l भारत की जलीय सीमा कुल 4 देशो से लगती है l

ये देश है - मालदीव, श्रीलंका, इंडोनेशिया, एवं थाईलैंड l 

भारत के दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया एवं थाईलैंड से भारत की जलीय सीमा लगती है।

भारत की स्थलीय एवं जलीय दोनों सीमा से लगे देश 

पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार ऐसे देश है जिनके साथ भारत की स्थलीय सीमा और जलीय दोनों सीमायें लगती है l 

कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है?

आइये देखते है की भारत किस पड़ोसी देश के साथ कितनी लम्बी सीमा बनाता है l

भारत की स्थलीय सीमा से लगे देश 

क्र. सं 

सीमा से लगा पड़ोसी देश 

सीमा की लम्बाई 

बांग्लादेश 

4096

चीन 

3488

पाकिस्तान 

3323

नेपाल 

1751

भूटान 

1643

म्यांमार 

699

अफगानिस्तान 

106

भारत की सबसे लम्बी सीमा किस देश से लगती है?

भारत की सबसे लम्बी सीमा बांग्लादेश के साथ लगती है l भारत-बांग्लादेश के बीच की सीमा की कुल लम्बाई लगभग 4096 किमी है l 

स्थल-रुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते हैं

भारत की सबसे छोटी सीमा किस देश से लगती है?

भारत की सबसे छोटी सीमा अफगानिस्तान के साथ लगती है l भारत-अफगानिस्तान के बीच की सीमा की कुल लम्बाई लगभग 106 किमी है l 

भारत की सीमा कितने देशो से लगती है यह तो स्पष्ट हो गया है अब जानते है कि भारत के कितने राज्य पड़ोसी देशों के साथ सीमा साझा करते है l

स्थलीय सीमा साझा करने वाले भारत के राज्य 

बांग्लादेश की सीमा से लगे भारतीय राज्य 

बांग्लादेश 5 भारतीय राज्यों के साथ सीमा साझा करता है

  • पश्चिम बंगाल 
  • त्रिपुरा
  • असम 
  • मिजोरम 
  • मेघालय 

भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल, बांग्लादेश के साथ सबसे लम्बी सीमा बनाता है l 

कर्क रेखा, मकर, रेखा और भूमध्य रेखा क्या है?

चीन की सीमा से लगे भारतीय राज्य

चीन भारत के 4 राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों के साथ सीमा साझा करता है l 

राज्य 

  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • सिक्किम
  • अरुणांचल प्रदेश 

केंद्र शासित प्रदेश

  • जम्मू कश्मीर 
  • लेह 

भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर, चीन के साथ सबसे लम्बी सीमा बनता है l 

विश्व में सबसे बड़ा छोटा लम्बा ऊँचा

पाकिस्तान की सीमा से लगे भारतीय राज्य

पाकिस्तान 3 भारतीय राज्यों एवं दो केंद्र शासित प्रदेशों से सीमा साझा करता है l

राज्य 

  • पंजाब
  • राजस्थान
  • गुजरात 

केंद्र शासित प्रदेशों 

  • जम्मू कश्मीर 
  • लेह 

भारतीय राज्य जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान के साथ सबसे लम्बी सीमा बनाता है

पर्वत, पठार और मैदान में अंतर (Mountain, Plateau and Plains)

नेपाल की सीमा से लगे भारतीय राज्य 

नेपाल 5 भारतीय राज्यों के साथ सीमा साझा करता है 

  • उत्तराखंड
  • त्तर प्रदेश
  • बिहार
  • सिक्किम
  • पश्चिम बंगाल 

भारतीय राज्य बिहार, नेपाल के साथ सबसे लम्बी सीमा बनाता है l 

पृथ्वी की कितनी परते हैं (Layers of the Earth in Hindi)

भूटान की सीमा से लगे भारतीय राज्य 

भूटान 4 भारतीय राज्यों के साथ सीमा साझा करता है 

  • असम
  • अरुणांचल प्रदेश
  • पश्चिम बंगाल
  • सिक्किम 

भारतीय राज्य असम, भूटान के साथ सबसे लम्बी सीमा बनाता है l 

म्यांमार की सीमा से लगे भारतीय राज्य 

म्यांमार 3 भारतीय राज्यों के साथ सीमा साझा करता है

  • अरुणाचल प्रदेश
  • मिजोरम, मणिपुर
  • नागालैंड 

भारतीय राज्य अरुणांचल प्रदेश, म्यांमार के साथ सबसे लम्बी सीमा बनाता है l 

अफगानिस्तान की सीमा से लगे भारतीय राज्य 

अफगानिस्तान, भारत में स्थित पाक अधिकृत कश्मीर (POK) के साथ सीमा बनाता है l 

विश्व के 10 सबसे ऊँचे पर्वत शिखर

जलीय सीमा साझा करने वाले राज्य 

  • श्रीलंका भारतीय राज्य तमिलनाडु के साथ सीमा जलीय सीमा बनाता है l 
  • मालदीव भारतीय केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के साथ जलीय सीमा बनाता है l 
  • इंडोनेशिया भारतीय केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के साथ जलीय सीमा बनाता है l 
  • म्यांमार भारतीय केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के साथ जलीय सीमा बनाता है l
  • थाईलैंड भारतीय केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार के साथ जलीय सीमा बनाता है l

भारत की अन्तराष्ट्रीय सीमा के नाम 

अन्तराष्ट्रीय सीमा रेखा: दो संप्रभु देशो के बीच स्थित सीमा रेखा को अन्तराष्ट्रीय सीमा रेखा कहा जाता है l 

भारत भी अपने पड़ोसी देशों के साथ अन्तराष्ट्रीय सीमा बनाता है l आइये जानते है भारत की अन्तराष्ट्रीय सीमा के नाम -

महाद्वीपों का महाद्वीप किसे कहा जाता है

भारत और चीन के बीच की सीमा रेखा का नाम 

भारत और चीन की बीच की सीमा रेखा का नाम मैकमोहन रेखा है जिसका निर्धारण 1914 में सर मैकमोहन ने किया था l 

भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा का नाम 

भारत और पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा का नाम रेडक्लिफ रेखा है जिसका निर्धारण 15 अगस्त 1945 में सर रेडक्लिफ ने किया था l 

24 वीं सामानांतर रेखा भी भारत एवं पाकिस्तान के बीच स्थित है l यह भारत के कच्छ एवं पाकिस्तान के बीच की सीमा रेखा है l परन्तु भारत इसे स्वीकार नहीं करता l 

महाजनपदों का उदय

भारत और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा का नाम 

भारत (पाक अधिकृत कश्मीर) और अफगानिस्तान के बीच की सीमा रेखा का नाम डूरंड रेखा है जिसका निर्धारण सर मोटिगर डूरंड ने 1893 में किया था l 

भारत और श्रीलंका के बीच की सीमा रेखा का नाम 

पाल जलसन्धि, भारत और श्रीलंका के बीच की सीमा रेखा बनाती है l यह जलसन्धि भारत एवं श्रीलंका को अलग करती है l 

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (The List of Indian Prime Minister in Hindi)

भारत के तटीय राज्य: FAQs

भारत की कुल कितनी सीमा है?

भारत की स्थलीय सीमा 15,106.7 किमी है। मुख्य भूमि की समुद्र तटीय सीमा की लंबाई 61,00 किलोमीटर तथा, लक्षद्वीप समूह और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के समुद्र तट की कुल लंबाई 7516.6 किलोमीटर है। 

भारत चीन सीमा रेखा क्या है?

भारत चीन के बीच की सीमा रेखा का नाम मैकमोहन रेखा है l यह सीमा रेखा 1914में निर्धारित की गयी l इस रेखा का नाम सर हेनरी मैकमोहन के नाम पर रखा गया l 

भारत कितने देशों से अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाता है?

भारत कुल 11 पड़ोसी देशो के साथ सीमा बनाता है l भारत 7 राज्यों के साथ स्थलीय सीमा तथा 4 राज्यों के साथ जलीय सीमा बनाता है l तथा 3 देश ऐसे है जिनसे भारत की स्थलीय एवं जलीय सीमा दोनों लगती है l 

भारत की स्थलीय सीमा कितने देशो से लगती है? 

भारत की स्थलीय सीमा 7 देशो से लगती है l ये देश है - बांग्लादेश, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, म्यांमार l 

भारत की जलीय सीमा कितने देशो से लगती है?

भारत की जलीय सीमा 4 देशो से लगती है l मालदीव, श्रीलंका, इंडोनेशिया, एवं थाईलैंड l 

असम की सीमा कितने देशों से लगती है?

असम की सीमा भूटान एवं बांग्लादेश के साथ लगती है l 

भारत की जलीय सीमा की कुल लंबाई कितनी है?

भारत की जलीय सीमा की कुल लम्बाई 7516.6 किलोमीटर है। 

भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश कौन है?

पाकिस्तान 

भारत का सबसे निकटतम समुद्री पड़ोसी देश कौन है?

श्रीलंका 

कौन सा पड़ोसी देश अंडमान द्वीप के सबसे नजदीक है?

म्यांमार 

पूर्व में कौन से देश की सीमा भारत से जुडी है?

बांग्लादेश, एवं म्यांमार 

यह भी पढ़े 

Comments