क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्य

Share via Whatsapp

आज के इस आर्टिकल में हम आपको क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों के विषय में जानकारी देने वाले है l इससे पिछले आर्टिकल में हमने जनसँख्या की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों के विषय में जानकारी दी थी यदि आप नहीं जानते कि भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य कौन से है तो आप उस आर्टिकल को भी पढ़ सकते है l 

Table of Content

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों की सूची (List of the largest states of India in area in Hindi) 

यहाँ पर क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों की सूची प्रदान की गयी है l उससे पहले आपको बता दें कि क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारा देश भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है l क्षेत्रफल में रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया देश ही भारत से बड़े है l

हमारे देश भारत के कुछ राज्य ऐसे है जो कि विश्व के कई देशो के बराबर या उनसे अधिक क्षेत्रफल को कवर करते है l 

भारत का सबसे बड़ा बाँध कौन सा है (Highest Dam in India in Hindi)

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत शीर्ष 10 राज्य भारत के कुल भूमि क्षेत्र का 67.16% कवर करते हैं। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है l 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों की सूची (List of the largest states of India by area in Hindi) इस प्रकार है -

क्रम.स

राज्य

राजधानी

क्षेत्रफल

कुल क्षेत्रफल का %

1.

राजस्थान

जयपुर

3,42,236 10.41

10%

2.

मध्य प्रदेश

भोपाल

3,08,252 9.374

9.3%

3.

महाराष्ट्र

मुंबई

3,07,713 9.361

9%

4.

उत्तर प्रदेश

लखनऊ

2,40,928 7.33

7%

5.

गुजरात

गांधीनगर

1,96,024 5.963

5.9%

6.

कर्नाटक

बंगलुरु

1,91,796 5.835

5.8%

7.

आंध्र प्रदेश

अमरावती

1,62,970 4.957

4.9%

8.

ओडिशा

भुवनेश्वर

1,55,707 4.737

4.7%

9.

छत्तीसगढ़

रायपुर

1,35,194 4.113

4.1%

10.

तमिल नाडु

चेन्नई

1,30,058 3.956

3.9%

अंटार्कटिका एक विचित्र एवं रहस्यमयी महाद्वीप: रोचक तथ्य 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्य: मैप

यहाँ पर हमने क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों की स्थिति को मानचित्र पर दर्शाया है ताकि आपको भारत के मानचित्र पर इन राज्यों की स्थिति की स्पष्ट जानकारी हो सके l नीचे दिए गए मानचित्र पर हमने क्षेत्रफल के अनुसार इन राज्यों को क्रम संख्या दी है - 

Largest states of India in area in hindi

क्षेत्रफल के आधार पर भारत के 10 सबसे बड़े राज्य (Largest States of India in area in Hindi)

ऊपर दी गयी सूची से आपको पता लग गया होगा कि क्षेत्रफल में भारत के 10 सबसे बड़े राज्य कौन कौन से है

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु क्रमशः भारत का पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा, पांचवां, छटवां, सातवाँ, और दसवां सबसे बड़ा राज्य है l इन राज्यों के विषय में हमने अपने आर्टिकल जनसँख्या की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्य में विस्तृत जानकारी दी थी l आप वहाँ से इन राज्यों के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है l 

क्षेत्रफल की दृष्टि से ओड़िसा और छतीसगढ़ क्रमशः भारत के आठवें और नौवे सबसे बड़े राज्य है l आइये अब इनके बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को भी जान लेते है l 

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का आठवां सबसे बड़ा राज्य: ओडिशा 

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से ओडिशा भारत का आठवां सबसे बड़ा राज्य है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 155,707 वर्ग किमी वर्ग किमी है l 
  • ओडिशा भारत के कुल क्षेत्रफल का 4.7% क्षेत्रफल कवर करता है।
  • ओडिशा की कुल जनसँख्या 41.9 मिलियन है l जनसँख्या की दृष्टि से ओडिशा भारत का 11वां सबसे बड़ा राज्य है l 
  • यह राज्य 20.27° उत्तरी अक्षांश और 85.82° पूर्व देशांतर के बीच स्थित है।
  • ओडिशा भारत के पूर्वी तट पर स्थित है l 
  • ओडिशा उत्तर में झारखंड, उत्तर-पूर्व में पश्चिम बंगाल, दक्षिण में आंध्र प्रदेश, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और पूर्व में बंगाल की खाड़ी से घिरा है।
  • ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर है l जो कि इसका सबसे बड़ा शहर भी है l 
  • ओडिशा राज्य का गठन 1 अप्रैल 1936 को हुआ था l 
  • ओडिशा को 30 जिलों में बांटा गया है l 
  • ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल गणेशी लाल है l 
  • ओडिशा के वर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक है l 
  • ओडिशा की विधायिका एकसदनीय है l 
  • ओडिशा में विधान सभा सीटों की संख्या 147 है l 
  • ओडिशा में राज्यसभा सीटों की संख्या 10 है l 
  • ओडिशा में लोकसभा सीटो की संख्या 21 है l 
  • ओडिशा में जनसँख्या घनत्व 269 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • ओडिशा की राजभाषा भाषा उड़िया है l 
  • भारतीय राज्यों में मानव विकास सूचकांक में ओडिशा 32वें स्थान पर है l 
  • ओडिशा की साक्षरता दर 73.45% है l 
  • ओडिशा का लिंगानुपात 979 है l 
  • महानदी, ब्राह्मणी, और वैतरणी ओड़िसा की प्रमुख नदियाँ है l 
  • ओडिशा का राजकीय पक्षी इंडियन रोलर है l 
  • ओडिशा का राजकीय फूल अशोक है l 
  • ओडिशा का राजकीय पशु सांभर है l 
  • ओडिशा का राजकीय वृक्ष अश्वत्थ/पीपल का पेड़ है l 
  • ओडिशा में संबलपुर के पास स्थित हीराकुंड बांध विश्व का सबसे लंबा मिट्टी का बांध है।
  • ओडिशा को ‘उत्कल’ के नाम से भी जाना जाता है और इसका उल्लेख भारत के राष्ट्रगान "जन गण मन" में इसी नाम से किया गया है।
  • घमुरा, पैंरास मुनारी, छाउ, बाघा , ढप, दल्खाई, कर्म, मेधा, चांगु आदि ओडिशा के लोक नृत्य है l
  • चेंचू, जुआंग, खोड़, भूमिज, खरिया आदि ओडिशा की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • राज्य में 1 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं: बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (भुवनेश्वर) l 
  • ओडिशा का 1 स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है: सूर्य मंदिर कोणार्क l 
  • ओडिशा की अर्थव्यवस्था सकल घरेलू उत्पाद में ₹5.86 ट्रिलियन (US$73 बिलियन) और ₹127,383 (US$1,600) की प्रति व्यक्ति GDP के साथ भारत की 16वीं सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है।

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलें कौन सी है

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का नौवां सबसे बड़ा राज्य: छत्तीसगढ़

  • क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ भारत का नौवां सबसे बड़ा राज्य है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 135192 वर्ग किमी है l 
  • छत्तीसगढ़ भारत के कुल क्षेत्रफल का 4.1% क्षेत्रफल कवर करता है।
  • छत्तीसगढ़ की कुल जनसँख्या 29.4 मिलियन है l जनसँख्या की दृष्टि से छत्तीसगढ़ भारत का 17वां सबसे बड़ा राज्य है l 
  • यह राज्य 21.25° उत्तरी अक्षांश और 81.60° पूर्व देशांतर के बीच स्थित है।
  • छत्तीसगढ़ की सीमा उत्तर में उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, उत्तर पूर्व में उड़ीसा और झारखंड, दक्षिण में तेलंगाना, पश्चिम में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र से लगती है।
  • छत्तीसगढ़ भारत के सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में से एक है।
  • छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है l जो कि इसका सबसे बड़ा शहर भी है l 
  • छत्तीसगढ़ राज्य का गठन 1 नवंबर 2000 को हुआ था l यह मध्य प्रदेश राज्य से अलग होकर भारत का 26वां राज्य बना l 
  • छत्तीसगढ़ को 33 जिलों में बांटा गया है l 
  • छत्तीसगढ़ के वर्तमान राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन है l 
  • छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (INC) है l 
  • छत्तीसगढ़ की विधायिका एकसदनीय है l 
  • छत्तीसगढ़ में विधान सभा सीटों की संख्या 90 है l 
  • छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीटों की संख्या 5 है l 
  • छत्तीसगढ़ में लोकसभा सीटो की संख्या 11 है l 
  • छत्तीसगढ़ में जनसँख्या घनत्व 220 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • छत्तीसगढ़ की राजभाषा भाषा हिंदी है l 
  • भारतीय राज्यों में मानव विकास सूचकांक में छत्तीसगढ़ 31वें स्थान पर है l 
  • छत्तीसगढ़ की साक्षरता दर 77.3% है l 
  • छत्तीसगढ़ का लिंगानुपात 991 है l 
  • महानदी, ब्राह्मणी, और वैतरणी ओड़िसा की प्रमुख नदियाँ है l 
  • छत्तीसगढ़ का राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना है l 
  • छत्तीसगढ़ का राजकीय फूल गेंदा है l 
  • छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु वन भैसा है l 
  • छत्तीसगढ़ का राजकीय वृक्ष साल का पेड़ है l 

उत्तराखंड का राज्य चिन्ह, पुष्प, पक्षी, पशु, वृक्ष 

  • छत्तीसगढ़ राज्य में मध्य प्रदेश और अरुणांचल प्रदेश के बाद भारत का सबसे अधिक वन क्षेत्र है।
  • गौर मारिया, पैंथी, राउत नाच, पंडवाणी, वेडामती, कपालिक, भारथरी चरित्र, चंदनानी आदि छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य है l
  • गोंड, बिरहोर, कोरबा, हल्वा, मुरिया, भैना, नगेशिया, कोरकू, भील, बैगा, सहरिया, कमार, कंवर, मुंडा आदि छत्तीसगढ़ की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • राज्य में 1 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं: स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (रायपुर)

भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची (The List of Indian Prime Minister in Hindi)

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों के विषय में जानकारी दी है l हमने इस आर्टिकल में परिक्षपयोगी कई महत्वपूर्ण तथ्यों को शामिल किया है l 

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी l इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ भी share कर सकते है साथ ही आप किसी भी प्रकार का प्रश्न हमसे पूछना चाहते है तो नीचे दिए गए comment box में हमसे पूछ सकते है l

विश्व के 7 महाद्वीप कौन-कौन से है

FAQ’s

क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य क्रमशः राजस्थान और गोवा है l

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 5 बड़े राज्य कौन से है ?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 5 बड़े राज्य क्रमशः राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात है l

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में दूसरा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में दूसरा राज्य मध्य प्रदेश है l

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तीसरा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में तीसरा राज्य महाराष्ट्र है l

क्षेत्रफल की दृष्टि से पहला राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का पहला राज्य राजस्थान है l

क्षेत्रफल में चौथा सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है l

यह भी पढ़े

Comments