राज्यों के अनुसार लोकसभा की सीटों का वितरण

Share via Whatsapp

rajyo ke anusar loksabha ki seate

आप जिस राज्य में रहते है क्या आपको उस राज्य की लोकसभा सीटों के विषय में जानकारी है ? यदि नहीं तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है l 

यदि आप राजनीति में रूचि रखते है तो आपको पता होगा की वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले है l और यह वर्ष 2024 का सबसे चर्चित विषय है l लोकसभा के चुनाव अप्रैल या मई 2024 में होंगे जो कि 18 वीं लोकसभा के सदस्यों के चुनाव के लिए निर्धारित है l 

वर्तमान में कार्यरत 17 वीं लोकसभा के चुनाव अप्रैल-मई 2019 में हुए थे जिसका कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है l 

2019 के चुनाव के बाद, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (National Democratic Alliance) ने केंद्र में सरकार बनाई थी l वर्तमान में श्री नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री है l 

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह: राष्ट्रीय ध्वज, पशु, पक्षी, पुष्प, वृक्ष व अन्य

विश्व में कुल कितने महासागर है (Mahasagar ke Naam)

आज के इस आर्टिकल में हम आपको राज्यों के अनुसार लोकसभा की सीटों के विषय में जानकारी देंगे l इसके साथ ही हम आपको लोकसभा के विषय में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि लोकसभा की कुल सीटें, लोकसभा की निर्वाचन प्रणाली, लोकसभा का कार्यकाल, प्रथम लोकसभा चुनाव आदि के विषय में भी जानकारी देंगे l 

Table of Content

लोकसभा: परिचय 

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 81 लोकसभा की संरचना को परिभाषित करता है l लोकसभा भारत की द्विसदनीय संसद का निचला सदन है, इसे “लोगो का सदन” भी कहा जाता है l संसद, भारत की सबसे बड़ी कानून बनाने वाली सभा है जिसमे राष्ट्रपति, लोकसभा और राज्य सभा सम्मिलित हैं l 

लोकसभा के सदस्य जनता के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते है l 

भारत के प्रमुख बाँध l Bharat ke Pramukh Baandh

लोकसभा के सदस्यों में से ही कुछ सदस्यों को मिलाकर केन्द्रीय मंत्रिमंडल का निर्माण होता है l केंद्रीय मंत्रिमंडल एक ऐसा समूह है जो सरकार के महत्वपूर्ण विभागों और मंत्रालयों को संभालता है।

अनुच्छेद 75(3) के अनुसार, मंत्रिमंडल लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15% से अधिक नहीं होनी चाहिए।

केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को संसद का सदस्य होना चाहिए। यदि कोई भी मंत्री जो लगातार छह माह तक संसद के किसी भी सदन का सदस्य नहीं है, उसका मंत्री पद स्वतः ही समाप्त हो जाता है।

लोकसभा का सदस्य बनने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष है l 

(नोट: वर्तमान में विपक्ष के नेता का पद खाली है क्योंकि किसी भी विपक्षी पार्टी के पास 10% से अधिक सीटें नहीं हैंं)

भारत के प्रमुख जलप्रपात सूची l Bharat ke Pramukh Jalprapat

लोकसभा की कुल सीटें

भारत के संविधान के अनुसार लोकसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 550 (पूर्व में 550+2) हो सकती है l 

530 सदस्‍य राज्‍यों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे और 20 सदस्‍य संघशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्‍व करेंगे ।

वर्तमान में लोकसभा सीटो की कुल संख्या 543 है l इन 543 लोकसभा के सदस्यों हेतु प्रत्येक 5 वर्ष में चुनाव होते है l 

2019 तक लोकसभा में राष्ट्रपति द्वारा एंग्लो-इंडियन समुदाय के दो सदस्यों को नामांकित करने का प्रावधान था l

जिसे 104वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 द्वारा 25 जनवरी 2020 में समाप्त कर दिया गया था।

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्य

लोकसभा की निर्वाचन प्रणाली 

लोकसभा के सदस्य वयस्क सार्वभौमिक मताधिकार (18 वर्ष से अधिक) और एक साधारण बहुमत प्रणाली द्वारा चुने जाते हैं l

लोकसभा के सदस्य सीधे जनता द्वारा चुने जाते है l लोकसभा की निर्वाचन प्रणाली को "फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट प्रणाली" भी कहा जाता है l 

लोकसभा के सदस्य अपने अपने निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है l 

लोकसभा चुनाव संपन्न करने की जिम्मेदारी भारत के निर्वाचन आयोग की होती है l 

भारत के सर्वाधिक जनसँख्या वाले 10 राज्यों की सूची

लोकसभा का कार्यकाल 

लोकसभा का कार्यकाल इसकी प्रथम बैठक की तिथि से 5 वर्ष तक होता है l राष्ट्रपति केंद्रीय मंत्री परिषद् की सलाह पर लोकसभा को समय से पूर्व भी भंग कर सकते है l 

नोट: 1975 में पांचवी लोकसभा का कार्यकाल 2 बार एक-एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया अर्थात 5 वर्ष से बढ़ाकर 7 वर्ष कर दिया गया l इसके अनुसार पांचवी लोकसभा का कार्यकाल 1971 से 1978 तक होना था परन्तु इसे 1977 में भंग कर दिया गया और 6 वीं लोकसभा के चुनाव कराये गए l 

क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा राज्य कौन सा है

प्रथम लोकसभा चुनाव 

भारत में प्रथम आम चुनाव 25 अक्टूबर 1951 और 21 फरवरी 1952 के बीच हुए।

लोकसभा 17 अप्रैल, 1952 को अस्तित्व में आई। इसकी प्रथम बैठक 13 मई, 1952 को आयोजित की गई थी।

लोकसभा का प्रथम कार्यकाल 17 अप्रैल 1952 से 4 अप्रैल 1957 तक था l 

प्रथम आम चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 489 सीटों में से 364 सीटो पर जीत हासिल की और कुल मतदान का 45% वोट प्राप्त किये l इस प्रकार कांग्रेस ने सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जीत हासिल की और जवाहर लाल नेहरु भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने l 

भारत का सबसे बड़ा बाँध कौन सा है (Highest Dam in India in Hindi)

राज्यों के अनुसार लोकसभा की सीटें

प्रत्येक राज्य को उसकी जनसँख्या के आधार पर लोकसभा सीटों का वितरण किया गया है l वर्तमान में यह 1971 की जनसँख्या पर आधारित है l इसके बाद लोकसभा की सीटों को पुनः 2026 में निर्धारित किया जायेगा l 

जनसँख्या के अनुसार बात की जाए तो लोकसभा में उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व, दक्षिण भारत की अपेक्षा काफी कम है l 

जनसँख्या में उत्तर भारत के सबसे बड़े दो राज्य उत्तर प्रदेश और बिहार की संयुक्त जनसँख्या देश की कुल जनसँख्या 25% है जबकि इन्हें लोकसभा में केवल 120 सीटें प्राप्त है l 

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है

दक्षिण भारत के चार राज्यों, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल जिनकी संयुक्त जनसंख्या देश की जनसंख्या का सिर्फ 21% है, इन्हें लोकसभा में 129 लोक सभा सीटें प्राप्त हैं l 

भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा सीटों का वितरण निम्न प्रकार से है l 

क्र.सं.

राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश 

लोकसभा सीटें

1.

उत्तर प्रदेश

80

2.

महाराष्ट्र

48

3.

पश्चिम बंगाल

42 

4.

बिहार

40

5.

तमिलनाडु

39

6.

मध्य प्रदेश 

29

7.

कर्नाटक 

28

8.

गुजरात

26

9.

आंध्र प्रदेश

25

10.

राजस्थान

25

11.

उड़ीसा 

21

12.

केरल

20

13.

तेलंगाना

17

14.

असम

14

15.

झारखण्ड

14

16.

पंजाब 

13

17.

छत्तीसगढ़

11

18.

हरियाणा 

10

19.

उत्तराखंड

5

20.

हिमाचल प्रदेश 

4

21.

अरुणांचल प्रदेश 

2

22.

मणिपुर 

2

23.

त्रिपुरा 

2

24.

मेघालय

2

25.

गोवा

2

26.

मिजोरम

1

27.

सिक्किम 

1

28.

नागालैंड 

1

 

केंद्र शासित प्रदेश 

लोकसभा सीटें

1.

दिल्ली

7

2..

जम्मू कश्मीर

5

3.

दादर और नागर हवेली,दमन व दीव

2

4.

अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह

1

5..

चंडीगढ़ 

1

6.

लद्दाख

1

7..

पांडिचेरी

1

8.

लक्षद्वीप

1

 

कुल 

543

अनुसूचित जाति के लिए लोकसभा में 84 सीटें और अनुसूचित जनजाति के लिए 47 सीटें आरक्षित की गई है जो कि कुल सीटों का लगभग 24% है l 

अनुसूचित जाति के लिए लोकसभा में सर्वाधिक सीटें उत्तर प्रदेश राज्य में आरक्षित की गई है जिनकी संख्या 17 है l 

अनुसूचित जनजाति के लिए लोकसभा में सर्वाधिक सीटें मध्य प्रदेश राज्य में आरक्षित की गई है जिनकी संख्या 6 है l 

विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कौन सा है 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य

  • लोकसभा, संसद का निचला सदन है, इसे लोगो का सदन भी कहा जाता है l
  • लोकसभा के सदस्यों का कार्यकाल 5 वर्ष होता है l 
  • राष्ट्रपति, केद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर लोकसभा को समय से पूर्व भी भंग कर सकता है l 
  • लोकसभा के लिए कोरम कुल सदस्य संख्या का 10% है l कोरम अथवा गणपूर्ति का तात्पर्य सदन की बैठक आयोजित करने हेतु उपस्थित आवश्यक सदस्यों की न्यूनतम संख्या से है।
  • 1952 में पहली बार लोकसभा के चुनाव हुए थे l 
  • आपातकाल की घोषणा होने पर संसद द्वारा लोकसभा का कार्यकाल एक समय में अधिकतम 1 वर्ष तक बढाया जा सकता है l 
  • आपातकाल की घोषणा समाप्त होने पर किसी भी स्थिति में इसे 6 माह से अधिक नहीं बढाया जा सकता l 
  • केन्द्रीय मंत्रिपरिषद, लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है l सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव केवल लोकसभा में ही लाया जा सकता है l 
  • धन विधेयक केवल लोकसभा में ही प्रस्तुत किया जा सकता है l 
  • राष्ट्रीय आपातकाल को जारी रखने का प्रस्ताव केवल लोकसभा में ही प्रस्तुत और पारित किया जा सकता है l 
  • लोकसभा अपने निर्वाचित सदस्यों में से एक सदस्य को अपने अध्यक्ष (स्पीकर) के रूप में चुनती है।
  • लोकसभा के वर्तमान अध्यक्ष श्री ओम बिरला (19 जून 2019 - वर्तमान) है l 
  • लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार जी है l 
  • लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ही करते है l 
  • लोकसभा में पुरुष सांसदों की संख्या 461 एवं महिला सांसदों की संख्या 81 है l 
  • लोकसभा में सर्वाधिक उम्रदराज सांसद डॉ. शफ़ीकुर्रहमान बर्क, उम्र- 91 वर्ष है l 
  • लोकसभा में सर्वाधिक कम उम्र वाली सांसद कुमारी चंद्राणी मुर्मु, उम्र- 28 वर्ष है l 
  • लोकसभा की प्रथम अध्यक्ष श्री जी. वी. मावलंकर थे (15 मई 1952 – 27 फरवरी 1956) l 
  • लोकसभा के प्रथम उपाध्यक्ष श्री एम अनंतशयनम अय्यंगर थे l 
  • कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं इस सम्बन्ध में लोकसभा अध्यक्ष का निर्णय अंतिम होता है l 
  • किसी प्रस्ताव पर मत संख्या बराबर होने की स्थिति में अध्यक्ष का मत निर्णायक होता है l 
  • अनुच्छेद 118 के अनुसार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करता है l 
  • अब तक कुल तीन बार दोनों सदनों की संयुक्त बैठक हुई है l 
  • पहली संयुक्‍त बैठक दहेज नि‍षेध वि‍धेयक के सम्बन्ध में 6 और 9 मई, 1961 में हुई l दूसरी संयुक्‍त बैठक बैंककारी सेवा आयोग (नि‍रसन) वि‍धेयक के सम्बन्ध में 16 मई, 1978 को हुई। तीसरी संयुक्‍त बैठक प्रीवेंशन ऑफ टेररि‍ज्‍म आर्डीनेंस (पोटो) के सम्बन्ध में 26 मार्च, 2002 को आयोजि‍त की गयी।
  • लोकसभा के कुल तीन सत्र आयोजित किये जाते है - बजट सत्र (फरवरी-मई), मानसून सत्र (जुलाई-अगस्त), और शीतकालीन सत्र (नवम्बर-दिसंबर) l
  • क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा निर्वाचन क्षेत्र लद्दाख और सबसे छोटा निर्वाचन क्षेत्र चांदनी चौक है l 

ज्वालामुखी क्या होता है l ज्वालामुखी के प्रकार (Volcano in Hindi)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

Q.1 लोकसभा में कितने प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं?

Ans. लोकसभा में तीन प्रकार के प्रश्न पूछे जाते है - तारांकित प्रश्न, अतारांकित प्रश्न और अल्प सूचना प्रश्न.

Q.2 लोकसभा के पहले स्पीकर कौन थे?

Ans लोकसभा के पहले स्पीकर गणेश वासुदेव मावलंकर थे l 

Q.3 लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष कौन है?

Ans. लोकसभा की पहली महिला अध्यक्ष श्रीमति मीरा कुमार थी l 

Q.4 भारत में पहली महिला सांसद कौन थी?

Ans. एनी मस्कारेने (6 जून 1902 - 19 जुलाई 1963) (तिरुवनंतपुरम, केरल) भारत की पहली महिला सांसद थी l 

Q.5 लोकसभा के सदस्य का कार्यकाल होता है ?

Ans. लोकसभा के सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है l 

Q.6 एक दिन में कितने तारांकित प्रश्न पूछे जा सकते हैं?

Ans. एक दिन में अधिकतम 20 तारांकित प्रश्न पूछे जा सकते है l 

निष्कर्ष 

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा "राज्यों के अनुसार लोकसभा की सीटों" के विषय में दी गयी जानकारी पसंद आई होगी l यदि इस आर्टिकल से सम्बंधित किसी भी प्रकार का प्रश्न आपके मन में है तो आप नीचे दिए गए comment box में हमसे पूछ सकते है l इसके साथ ही आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी share कर सकते है l 

यह भी पढ़े

Comments