भारत के प्रमुख जलप्रपात सूची l Bharat ke Pramukh Jalprapat

Share via Whatsapp

आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के कुछ प्रमुख जलप्रपातो के विषय में जानकारी देने वाले है l इससे पिछले आर्टिकल में हमने आपको भारत की प्रमुख झीलों के विषय में जानकारी दी थी l 

Bharat ke pramukh Jalprapat

आज के इस आर्टिकल में भारत के प्रमुख जलप्रपातो की राज्यवार सूची के साथ साथ भारत में कुल कितने जलप्रपात है, किस राज्य में सबसे अधिक जलप्रपात है और कुछ प्रमुख जलप्रपातो के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध करायी गयी है l 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्य

Table of content

सबसे जान लेते है कि जलप्रपात किसे कहते है ?

जलप्रपात किसे कहते है ?

पहाड़ो की चट्टानों से गिरने वाली नदी की धारा को 'जलप्रपात' कहते है l यदि गिरने वाली जल की धारा पतली होती है और ये थोड़ा कम ऊंचाई से गिरता है तो इसे 'जलप्रपात' कहा जाता है और यदि जल की धारा मोटी होती है और अधिक ऊंचाई से गिरती है तो इसे 'महाजलप्रपात' कहते है l 

भारत के सर्वाधिक जनसँख्या वाले 10 राज्यों की सूची

भारत में कई सुन्दर प्राकृतिक जलप्रपात है जो की दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है l 

सामान्य भाषा में जलप्रपात को 'झरना' कहा जाता है l 

भारत में अधिकाँश जलप्रपात दक्षिण भारत में पाए जाते है l 

भारत के प्रमुख जलप्रपातो की सूची (Bharat ke Pramukh Jalprapat)

भारत के प्रमुख जलप्रपातो की राज्यवार सूची उनसे सम्बंधित नदी और उनकी ऊंचाई के साथ नीचे दी गयी है l 

क्र.स.

जलप्रपात

ऊंचाई

नदी

राज्य

1.

कुंचिकल जलप्रपात

455 मीटर

वाराही 

कर्नाटक

2.

जोग जलप्रपात

253 मीटर

शरावती नदी

कर्नाटक 

3.

धुआंधार जलप्रपात

10 मीटर

नर्मदा नदी

मध्य प्रदेश

4. 

कपिलधारा जलप्रपात

30 मीटर

  नर्मदा नदी

मध्य प्रदेश

5. 

दुग्ध धारा जलप्रपात

15 मीटर

  नर्मदा नदी

मध्य प्रदेश

6. 

पातालपानी जलप्रपात

91 मीटर

चोरल नदी

मध्य प्रदेश

7. 

राजदारी जलप्रपात

 

चन्द्रप्रभा नदी

उत्तरप्रदेश

8. 

हुन्डरु जलप्रपात

98 मीटर

स्वर्णरेखा नदी

झारखण्ड

9. 

गौतमधारा जलप्रपात/जोन्हा जलप्रपात

43 मीटर 

राढु नदी

झारखण्ड

10. 

दशम जलप्रपात

44 मीटर

कांची नदी

झारखण्ड

11. 

शिवनसमुद्रम् प्रपात

98 मीटर

कावेरी नदी

कर्नाटक

12. 

गोकक जलप्रपात

52 मीटर

घटप्रभा नदी

कर्नाटक

13. 

चुलिया जलप्रपात

18 मीटर

चम्बल नदी 

राजस्थान  

14. 

चचाई जलप्रपात

130 मीटर

बीहड़ नदी

मध्य प्रदेश

15. 

चित्रकूट जलप्रपात

29 मीटर

इंद्रावती नदी

छत्तीसगढ़

16. 

मीनमुट्टी जलप्रपात

300 मीटर 

कल्लर नदी 

केरल 

17. 

पायकारा जलप्रपात

 

पायकारा नदी 

तमिलनाडु

18. 

होगेनक्कल जलप्रपात

 

कावेरी नदी

तमिलनाडु

19. 

बरकना जलप्रपात

259 मीटर

सीता नदी

कर्नाटक 

20. 

एलिफैंट जलप्रपात 

 

 

मेघालय 

21. 

काइनरेम जलप्रपात

 

 

मेघालय

22. 

बरेहीपानी जलप्रपात

399 मीटर

बुधबलंगा नदी

ओडिशा

23. 

सहस्त्रधारा जलप्रपात

 

नर्मदा नदी

मध्य प्रदेश

24. 

नोहकलिकाइ जलप्रपात

340 मीटर

 

मेघालय 

25. 

डुडुमा जलप्रपात

175 मीटर

मचकुंड नदी

ओड़िशा

26. 

आम्बोली घाट जलप्रपात

690 मीटर 

 

महाराष्ट्र

27. 

वजराई जलप्रपात

 

उर्मोदी नदी

महाराष्ट्र

28. 

दूधसागर जलप्रपात

310 मीटर

मांडवी नदी

कर्नाटक और गोवा की सीमा पर

29.

रजरप्पा जलप्रपात

9.1 मीटर

भैरवी नदी

झारखण्ड

30.

कुने जलप्रपात

200 मीटर

 

महाराष्ट्र

ऊपर भारत के कुछ प्रमुख जलप्रपातो की सूची दी गयी है इस सूची में दिए गए जलप्रपातो के विषय में अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाता है अतः आप इन जलप्रपातो और उनसे सम्बंधित नदी और राज्य को अच्छी तरह से याद कर लीजिये l 

भारत का सबसे बड़ा बाँध कौन सा है (Highest Dam in India in Hindi)

भारत में कुल कितने जलप्रपात है?

भारत में छोटे बड़े कई जलप्रपात है अतः भारत में कुल कितने जलप्रपात है इसके विषय में बताना संभव नहीं है l भारत के प्रमुख जलप्रपातो की सूची हमने आपको ऊपर उपलब्ध करा दी है l 

भारत में सबसे ज्यादा जलप्रपात किस राज्य में है?

भारत में सबसे अधिक जलप्रपात कर्नाटक राज्य में हैं। कर्नाटक में कुल 544 झरने हैं जिनकी ऊंचाई कम से कम 10 मीटर है। इसके बाद क्रमशः महाराष्ट्र, केरल, और तमिलनाडु का स्थान आता है।

अंटार्कटिका एक विचित्र एवं रहस्यमयी महाद्वीप: रोचक तथ्य 

भारत का सबसे बड़ा जलप्रपात कौन सा है?

कुंचिकल जलप्रपात भारत का सबसे बड़ा और सबसे ऊँचा जलप्रपात है l कुंचिकल जलप्रपात कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में स्थित है। इसकी कुल ऊंचाई 455 मीटर या 1493 फीट है l कुंचिकल जलप्रपात वाराही नदी द्वारा निर्मित है।

भारत का दूसरा बड़ा जलप्रपात कौन है?

बरेहीपानी जलप्रपात भारत में दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है इसकी कुल ऊंचाई 399 मीटर (1,309 फीट) है। यह ओडिशा का सबसे ऊंचा जल प्रपात है। बरेहीपानी जलप्रपात, बुधबलंगा नदी द्वारा निर्मित है।

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है

भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात कौन सा है?

चित्रकोट जलप्रपात भारत का सबसे चौड़ा जलप्रपात है l इसकी ऊंचाई लगभग 29 मीटर (95 फीट) है। यह छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित है l चित्रकोट जलप्रपात इन्द्रावती नदी द्वारा निर्मित है।

मानसून के मौसम में लगभग 300 मीटर (980 फीट) की चौड़ाई तक पहुँच जाता है। मानसून के मौसम में इसकी चौड़ाई और इसके व्यापक घोड़े की नाल के आकार के कारण, इसे अक्सर "भारत का नियाग्रा फॉल्स" कहा जाता है।

ज्वालामुखी क्या होता है l ज्वालामुखी के प्रकार (Volcano in Hindi)

भारत के कुछ प्रमुख जलप्रपातो का विस्तृत विवरण

शिवसमुद्रम् प्रपात

  • शिवसमुद्रम जलप्रपात कावेरी नदी पर स्थित एक जलप्रपात है l 
  • यह कर्नाटक के मंड्या जिले में स्थित है l 
  • इसकी कुल ऊंचाई 98 मीटर है।
  • इसका उपयोग पनबिजली उत्पादन के लिए किया जाता है।
  • इस पर स्थापित हाइड्रो पावर हाउस (जल विद्युत् ग्रह) एशिया का पहला हाइड्रो पावर हाउस है जो 1902 में स्थापित किया गया था।

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलें कौन सी है

कपिलधारा जलप्रपात

  • कपिलधारा जलप्रपात मध्य प्रदेश में स्थित है।
  • यह नर्मदा नदी पर बना है।
  • यह जलप्रपात करीब 30 मीटर या 100 फीट ऊंचा है l 
  • यह जलप्रपात मध्य प्रदेश के अमरकंटक में स्थित है। 
  • यह चारों तरफ जंगल खूबसूरत जंगल है।

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है l

जोग/गरसोप्पा जलप्रपात

  • जोग जलप्रपात कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित है l 
  • यह शरावती नदी द्वारा निर्मित है lइसकी कुल ऊंचाई 253 मीटर या 830 फीट है l 
  • जोग जलप्रपात को महात्मा गांधी जलप्रपात भी कहते हैं।
  • जोग जलप्रपात को भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात माना जाता था परन्तु यह गलत है l 

धुआंधार जलप्रपात

  • धुआँधार जलप्रपात भारत के मध्य प्रदेश राज्य के जबलपुर ज़िले में स्थित एक जलप्रपात है।
  • यह नर्मदा नदी पर बना है।
  • यहाँ नर्मदा की धारा 50 फुट ऊपर से गिरती है।
  • जिसका जल सफेद धुंए के समान उड़ने लगता है। इसी कारण इसे 'धुंआधार' कहते हैं।
  • धुंआधार जलप्रपात को यूनेस्को द्वारा 20 मई 2021 को विश्व धरोहर के रूप में सम्मिलित किया गया।

भारत की नदियों के किनारे बसे शहर (Cities on the bank of rivers of India)

हुन्डरु जलप्रपात

  • हुंडरू जलप्रपात भारत के झारखंड राज्य के रांची जिले में स्थित एक जलप्रपात है।
  • हुंडरू जलप्रपात स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है।
  • इसकी कुल ऊंचाई 98 मीटर (322 फीट) है l 
  • यह झारखंड का दूसरा सबसे ऊंचा जलप्रपात है।
    इस जलप्रपात से सिकिदरी में जलविद्युत का उत्पादन होता है।

चुलिया जलप्रपात

  • चुलिया जलप्रपात राजस्थान के कोटा जिले में स्थित है l 
  • चुलिया जलप्रपात चम्बल नदी पर स्थित है l 
  • इसकी कुल ऊंचाई 18 मीटर है l 

विश्व में कुल कितने महासागर है (Mahasagar ke Naam)

एलिफैंट जलप्रपात

  • एलिफैंट जलप्रपात भारत के मेघालय राज्य के शिलांग शहर में स्थित है l 
  • इस नाम की उत्पत्ति ब्रिटिश काल में हुई थी जब अंग्रेजों ने झरने के पास एक हाथी की तरह दिखने वाली एक विशाल चट्टान देखी थी।
  • यह चट्टान 1897 में भूकंप के कारण नष्ट हो गई थी।

दूधसागर जलप्रपात

  • दूधसागर जलप्रपात भारत के गोवा राज्य में स्थित है l 
  • यह मांडवी नदी द्वारा निर्मित है l 
  • दूधसागर जलप्रपात 310 मीटर (1017 फीट) की ऊंचाई के साथ भारत के सबसे ऊंचे जलप्रपातो में से एक है।
  • यह जलप्रपात भगवान महावीर अभयारण्य और पश्चिमी घाटों के बीच मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान में स्थित हैं।

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण कौन से है

दुग्ध धारा जलप्रपात

  • दुग्ध धारा जलप्रपात मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित है। 
  • यह जलप्रपात नर्मदा नदी द्वारा निर्मित है l 
  • इसकी कुल ऊंचाई 15 मीटर है l 

विश्व के प्रमुख देश राजधानी और मुद्रा (Country, Capital and Currency)

जलप्रपातो से सम्बंधित प्रश्न [FAQ'S]

Q.1 भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौनसा है?

Ans. कुंचिकल जलप्रपात भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है l इसकी कुल ऊंचाई 455 मीटर है l 

Q.2 जोग जलप्रपात भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

Ans. जोग जलप्रपात भारत के कर्नाटक राज्य में है l 

Q.3 काकोलत जलप्रपात बिहार के किस जिले में स्थित है ?

Ans. काकोलत जलप्रपात बिहार के नवादा जिले में स्थित है l 

Q.4 चित्रकूट जलप्रपात किस नदी पर स्थित है l 

Ans. चित्रकूट जलप्रपात छत्तीसगढ़ में इन्द्रावती नदी पर स्थित है l 

Q.5 मेनाल जलप्रपात किसे जिले में स्थित है l 

Ans. मेनाल जलप्रपात राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में मेनाल नदी पर स्थित है l 

Q.6 भारत में किस स्थान को झरनों का शहर कहा जाता है?

Ans. रांची शहर को झरनों का शहर कहा जाता है l 

बादल सफ़ेद क्यों दिखाई देते है (Why are Clouds White?)

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत के प्रमुख जलप्रपातो की सूची के साथ साथ जलप्रपातो के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी है l 

आशा है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी l आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ भी साझा कर सकते है l साथ ही यदि इस आर्टिकल से सम्बंधित किसी प्रकार का सुझाव या प्रश्न आपके मन में है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में हमसे पूछ सकते है l 

यह भी पढ़े 

Comments