जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश

Share via Whatsapp

आज के इस आर्टिकल में हम आपको जनसँख्या की दृष्टी से विश्व के 10 सबसे बड़े देशो के बारे में बताने जा रहे है l 

यदि आप नहीं जानते है कि विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है? और हमारे देश भारत का इस सूची में कौन सा स्थान है l तो हम इस लेख में आपको इसके बारे में बताने वाले है l 

Table of Content

जनसँख्या की दृष्टी से विश्व के 10 सबसे बड़े देश

आपको बता दें कि विश्व में कुल देशो की संख्या 195 है l आपको जानकर हैरानी होगी कि विश्व की कुल जनसँख्या की लगभग 50% जनसँख्या इस सूची में शामिल विश्व के 10 सबसे बड़े देशो में ही निवास करती है l इस बात से आप अंदाजा लगा सकते है कि यें 10 देश विश्व में कितना महत्वपूर्ण स्थान रखते है l

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश चीन, भारत, यू.एस.ए, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, बांग्लादेश, नाइजीरिया, रूस, मेक्सिको है l 

महाजनपदों का उदय

आइये सबसे पहले जानते है कि विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है? 

विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन सा है? 

विश्व में सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश चीन है जिसकी कुल जनसँख्या 1,41,90,40,000 है l चीन पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है l विश्व की कुल जनसँख्या का 18.29% जनसँख्या चीन में निवास करती है l

भारत के एक्सप्रेस वे

यदि क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो चीन विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है l

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश

जनसँख्या की दृष्टी से विश्व के 10 सबसे बड़े देशो की सूची

विश्व के 10 सबसे बड़े देशो की सूची नीचे दी गयी है l ये 10 देश विश्व की कुल जनसँख्या का 50% हिस्सा रखते है l

आइये जानते है इनके बारे में -

क्र. सं.

देश 

जनसँख्या 

विश्व की जनसँख्या का %

महाद्वीप 

1.

चीन 

1,41,90,40,000

18.29%

एशिया 

2.

भारत 

1,36,36,20,000

17.58%

एशिया 

3.

सयुंक्त राज्य अमेरिका

34,36,30,000

4.43%

उत्तरी अमेरिका 

4.

इंडोनेशिया

229,965,000

2.96%

एशिया 

5.

पाकिस्तान 

21,66,48,500

2.79%

एशिया 

6.

ब्राजील 

21,42,51,000

2.76%

दक्षिणी अमेरिका 

7.

बांग्लादेश 

162,221,000

2.09%

एशिया 

8.

नाइजीरिया

154,729,000

1.99%

अफ्रीका 

9.

रूस 

14,15,47,000

1.82%

एशिया 

10.

मेक्सिको

126,577,691

1.63%

उत्तरी अमेरिका 

तो आइये अब इन देशो के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को जान लेते है - 

भारत की पंचवर्षीय योजना

विश्व का सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश - चीन (China)

विश्व का सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश चीन है l चीन पूर्वी एशिया में स्थित है l 

  • कुल जनसँख्या: 1,41,90,40,000
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: 4 वां 
  • कुल जनसँख्या का %: 18.29%
  • राजधानी: बीजिंग 
  • राष्ट्रपति: शी जिनपिंग
  • प्रधानमंत्री: ली कचियांग
  • सबसे बड़ा नगर: शंघाई
  • मुद्रा: युआन 
  • सबसे लम्बी नदी: यांग्त्सीक्यांग
  • सीमा से लगे देशों की संख्या: 14 (रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यान्मार, भारत, भूटान, नेपाल, तिबत देश, अफ़्गानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कज़ाख़िस्तान।)

विशेष: बारूद, कागज़, प्रिंटिंग और कम्पास का अविष्कार चीन में हुआ है l

जानिए हमारे सौर मंडल के विषय मे विस्तृत जानकारी

विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश: भारत (India)

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश भारत है l भारत दक्षिण एशिया में स्थित है l 

  • कुल जनसँख्या: 1,36,36,20,000
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: सातवाँ 
  • कुल जनसँख्या का %: 17.58%
  • राजधानी: नई दिल्ली 
  • राष्ट्रपति: रामनाथ कोविंद 
  • प्रधानमंत्री: नरेंद्र मोदी 
  • सबसे बड़ा नगर: मुंबई 
  • मुद्रा: भारतीय रूपया 
  • सबसे लम्बी नदी: गंगा 
  • सीमा से लगे देशों की संख्या: 11 (स्थलीय और जलीय दोनों)

विशेष: भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है l 

भारत मे कितनी भाषाएँ बोली जाती है ?

विश्व का तीसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश: संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A)

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश यू.एस.ए. है l यू.एस.ए. उत्तरी अमेरिका में स्थित एक देश है l 

  • कुल जनसँख्या: 34,36,30,000
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: तीसरा 
  • कुल जनसँख्या का %: 4.43%
  • राजधानी: वॉशिंगटन डी॰ सी॰
  • राष्ट्रपति: जो बाइडेन
  • सबसे बड़ा नगर: न्यूयॉर्क 
  • मुद्रा: अमेरिकी डॉलर (USD)
  • सबसे लम्बी नदी: मिसिसिप्पी नदी

विशेष: संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है और क्रय-शक्ति समता के अनुसार चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है।

कर्क रेखा भारत के कितने राज्यों से होकर गुजरती है

विश्व का चौथा सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश: इंडोनेशिया (Indonesia)

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश इंडोनेशिया है l इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित एक देश है l 

  • कुल जनसँख्या: 229,965,000
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: 15 वां 
  • कुल जनसँख्या का %: 2.96%
  • राजधानी: जकार्ता 
  • राष्ट्रपति: जोको विडोडो
  • सबसे बड़ा नगर: जकार्ता 
  • मुद्रा: रुपिया (IDR)
  • सबसे लम्बी नदी: कापूस नदी

विशेष: विश्व की सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया है l 

कर्क रेखा, मकर रेखा और भूमध्य रेखा क्या है

विश्व का पांचवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश: पकिस्तान (Pakistan)

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का पांचवा सबसे बड़ा देश पाकिस्तान है l पाकिस्तान दक्षिण एशिया में स्थित है l 

  • कुल जनसँख्या: 21,66,65,500
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: 36 वां 
  • कुल जनसँख्या का %: 2.79%
  • राजधानी: इस्लामाबाद
  • राष्ट्रपति: आरिफ अल्वी
  • प्रधानमंत्री: शाहबाज़ शरीफ़
  • सबसे बड़ा नगर: कराची 
  • मुद्रा: पाकिस्तानी रुपया (PKR)
  • सबसे लम्बी नदी: सिन्धु नदी

विशेष: दूसरा सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश पाकिस्तान है l 

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है 

विश्व का छटवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश: ब्राजील (Brazil)

जनसँख्या की दृष्टि से छटवां सबसे बड़ा देश ब्राजील है l ब्राजील, दक्षिण अमेरिका में स्थित है l 

  • कुल जनसँख्या: 21,42,60,000
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: 5 वां 
  • कुल जनसँख्या का %: 2.76%
  • राजधानी: ब्रासीलिया 
  • राष्ट्रपति: जाइर बोलसोनारो
  • सबसे बड़ा नगर: साओ पाउलो
  • मुद्रा: रियल (BRL)
  • सबसे लम्बी नदी: अमेजन नदी

विश्व: अमेजन नदी विश्व की सबसे विस्तृत नदी और नील नदी के बाद दूसरी सबसे लम्बी नदी है l

विश्व का सातवाँ सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश: बांग्लादेश (Bangladesh)

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश बांग्लादेश है l बांग्लादेश दक्षिण एशिया में स्थित है l 

  • कुल जनसँख्या: 162,221,000
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: 94 वां 
  • कुल जनसँख्या का %: 2.09%
  • राजधानी: ढाका 
  • राष्ट्रपति: अब्दुल हमीद 
  • प्रधानमंत्री: शेख़ हसीना
  • सबसे बड़ा नगर: ढाका 
  • मुद्रा: टका (BDT))
  • सबसे लम्बी नदी: ब्रह्मपुत्र नदी

विशेष: भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ बनती है l 

भारत के शास्त्रीय नृत्य

विश्व का आठवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश: नाइजीरिया (Nigeria)

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का आठवां सबसे बड़ा देश नाइजीरिया है l नाइजीरिया पश्चमी अफ्रीका में स्थित है l 

  • कुल जनसँख्या: 154,729,000
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: 32 वां 
  • कुल जनसँख्या का %: 1.99%
  • राजधानी: अबुजा 
  • राष्ट्रपति: मुहम्मदु बुहारी
  • सबसे बड़ा नगर: लागोस 
  • मुद्रा: नाइरा (NGN)
  • सबसे लम्बी नदी: नाइजर नदी

विशेष: नाइजीरिया, अफ्रीका महाद्वीप का सबसे अधिक आबादी वाला देश है l 

भारत के कितने राज्य तट रेखा से लगते है ।

विश्व का नौवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश: रूस (Russia)

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का नौवां सबसे बड़ा देश रूस है l रूस पूर्वी यूरोप और उत्तरी एशिया में स्थित है l 

  • कुल जनसँख्या: 14,15,47,000
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: पहला 
  • कुल जनसँख्या का %: 1.82%
  • राजधानी: मास्को 
  • राष्ट्रपति: व्लादिमीर पुतिन
  • प्रधान मंत्री: दिमित्री मेदवेदेव
  • सबसे बड़ा नगर: मास्को 
  • मुद्रा: रूबल (RUB)
  • सबसे लम्बी नदी: वोल्गा नदी
  • सीमा से लगे देश: 14 (नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया)

विशेष: यूरोप का सर्वाधिक आबादी वाला देश रूस है l 

ध्रुवो पर 6 महीने दिन और 6 महीने रात क्यों होती है

विश्व का दसवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला देश: मेक्सिको (Mexico)

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का दसवां सबसे बड़ा देश मेक्सिको है l मेक्सिको उत्तरी अमेरिका में स्थित है l 

  • कुल जनसँख्या: 126,577,691
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: 14 वां 
  • कुल जनसँख्या का %: 1.63%
  • राजधानी: मेक्सिको शहर 
  • राष्ट्रपति: फेलिप काल्ड्रान
  • सबसे बड़ा नगर: मेक्सिको शहर 
  • मुद्रा: पेसो (MXN)
  • सबसे लम्बी नदी: रिओ ग्रांड नदी

आर्टिकल 370 और 35 ए क्या है ?

विश्व में सबसे कम जनसंख्या वाला देश कौन सा है?

विश्व में सबसे कम जनसँख्या वाला देश वेटिकन सिटी है l वेटिकन सिटी क्षेत्रफल की दृष्टि से भी विश्व का सबसे छोटा देश है जो कि यूरोप महाद्वीप में स्थित है l 

  • कुल जनसँख्या: 783 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में स्थान: सबसे छोटा 
  • कुल क्षेत्रफल: 0.44 वर्ग किलोमीटर (44 हेक्टेयर) 
  • राजधानी: वेटिकन सिटी
  • सबसे बड़ा नगर: वेटिकन सिटी
  • मुद्रा: यूरो (EUR)

अंतरिक्ष में भारत की पहुचं

विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप कौन सा है ?

  • विश्व में सर्वाधिक जनसँख्या वाला महाद्वीप एशिया महाद्वीप है l
  • इस महाद्वीप की कुल जनसँख्या 4,436,224,000 है l 
  • एशिया महाद्वीप की जनसँख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 59.69% है l 
  • विश्व की 10 सर्वाधिक जनसँख्या वाले देशो में से 6 देश एशिया महाद्वीप में स्थित है जैसा कि आपने ऊपर दी गयी सूची में देखा है l 

विश्व में सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप कौन सा है?

  • विश्व में सबसे कम जनसँख्या वाला महाद्वीप अंटार्कटिका महाद्वीप है l
  • इस महाद्वीप की कुल जनसँख्या 1,106 है l 
  • अंटार्कटिका महाद्वीप की जनसँख्या विश्व की कुल जनसँख्या का 0.01% है l 

FAQ’s

विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश कौन सा है?

विश्व की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश चीन है l

जनसंख्या की दृष्टि से भारत कितने नंबर पर है?

जनसंख्या की दृष्टि से भारत दूसरे स्थान पर है l 

दुनिया में कुल कितने देश हैं?

दुनिया में कुल 195 देश है l 

विश्व का सबसे कम जनसंख्या वाला देश कौन सा है?

विश्व का सबसे कम जनसंख्या वाला देश वेटिकन सिटी है l 

वर्तमान में विश्व की जनसंख्या कितनी है?

वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 7.78 बिलियन है l 

एशिया की जनसंख्या कितनी है?

एशिया की कुल जनसँख्या 4,436,224,000 है l 

यह भी पढ़े

Comments