भारत का भूगोल: भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार

Share via Whatsapp

भारत का भूगोल: भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार

भारत का भूगोल: आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत के भूगोल और भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार के बारे में जानकारी देंगे l यह तो आप सभी को पता ही होगा की यह topic परीक्षा की दृष्टि की कितना महत्वपूर्ण है इसलिए हमारा यही उद्देश्य होगा कि आप सभी को भारत के भूगोल और भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार के बारे सम्पूर्ण जानकारी दें l 

यह भी पढ़े: विश्व के प्रमुख देश राजधानी और मुद्रा 

भारत के भूगोल के अंतर्गत हम आपको भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार, भारत की कुल जनसँख्या एवं क्षेत्रफल, भारत के कुल राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश, भारत के पड़ोसी देश, भारत के तटीय राज्य, भारत में कर्क रेखा, भारत का मानक समय, भारत की जलवायु, भारत की ऋतुये, एवं भारत के द्वीप समूह के बारे में जानकारी देंगे l 

तो चलिए जानते है हमारे देश भारत का भूगोल l

भारत का भूगोल 

  • हमारा देश भारत उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में स्थित दक्षिण एशिया का एक देश है l 
  • हमारे देश भारत की भौगोलिक संरचना में लगभग सभी प्रकार की भू-आकृतियाँ पाई जाती हैं l भारत को छह भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित किया जा सकता है। जैसे - पर्वत, पठार, मैदान, तट एवं द्वीप समूह 
  • एक ओर उत्तर में महान हिमालय पर्वतमालाएँ हैं, और दूसरी ओर दक्षिण में विस्तृत हिंद महासागर है l 
  • हिमालय के दक्षिण में समतल सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र एवं सहायक नदियों द्वारा निर्मित उत्तर का मैदान स्थित है l 
  • भारत के पश्चिमी भाग में मरुस्थल स्थित है l मरुस्थल में विभिन्न मरुस्थलीय भू-आकृतियाँ पाई जाती हैं l यें गर्म, शुष्क एवं रेतीला स्थल है l 
  • उत्तरी मैदानों के दक्षिण में ऊँचा-नीचा और छिन्न-भिन्न दक्कन का पठार या प्रायद्वीपीय पठार स्थित हैं l इसकी आकृति त्रिभुजाकार है l 
  • प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिम में पश्चमी घाट (सहाद्री) एवं पूर्व में पूर्वी घाट स्थित है l 
  • भारत में मिट्टी, वनस्पति और प्राकृतिक संसाधनों के मामले में भी बहुत अधिक भौगोलिक विविधता है।

​​​​​​यह भी पढ़े: बादल सफ़ेद क्यों दिखाई देते है

आगे पढ़े: भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार 

भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार 

  • भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है l 
  • भारत का उत्तरी भाग शीतोष्ण /उपोष्ण कटिबंध में तथा दक्षिणी भाग उष्ण कटिबंध में स्थित है l 
  • भारत की आकृति चतुष्कोणीय है l 
  • हमारा देश भारत 8° 4' उत्तर से 37° 6' उत्तरी अक्षांश और 68° 7' पूर्व से 97° 25' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
  • उत्तर से दक्षिण अर्थात लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक इसका विस्तार 3214 किमी और पूर्व से पश्चिम अर्थात अरुणांचल प्रदेश से लेकर कच्छ तक इसका विस्तार 2933 किमी है।
  • भारत की कुल सीमा 22,716.6 किमी है l 
  • भारत की स्थलीय सीमा 15,200 किमी (9,445 मील) और तटीय सीमा 7,516.6 किमी (4,671 मील) है जबकि मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6100 किमी है l 
  • भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल (सियाचीन ग्लेशियर) है और सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट या पिग्मेलियन पॉइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप) है और सबसे पूर्वी बिंदु किबिथू (अरुणांचल प्रदेश) है और सबसे पश्चिमी बिंदु गौरमोती (सिरक्रिक, गुजरात) है।
  • कन्याकुमारी में स्थित ‘केप केमोरिन’ मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी बिंदु है। 
  • सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल का नाम इसके खोजकर्ता बैल वर्कमैन ने 1912 में इंदिरा के नाम पर रखा था, जो भारतीय देवी लक्ष्मी का एक नाम है, और इसका इंदिरा गांधी से कोई संबंध नहीं है।
  • भारत पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप सागर, पूर्व में बंगाल की खाड़ी और दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा हुआ है।
  • भारत का प्रादेशिक जल समुद्र तट से 12 समुद्री मील (13.8 मील; 22.2 किमी) की दूरी तक फैला हुआ है।

यह भी पढ़े: आसमान नीला क्यों दिखाई देता है?

भारत की भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार को जानने के बाद आइये जानते है भारत के बारे में अन्य महत्वपूर्ण तथ्य -
भारत की जनसँख्या और क्षेत्रफल

  • भारत की कुल जनसँख्या 1.3 अरब है जो कि विश्व की कुल जनसँख्या का लगभग 17.7% है l 
  • जनसँख्या की दृष्टि से भारत चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है l 
  • जनसँख्या की दृष्टि से भारत के बाद 5 सबसे बड़े देश - यू.एस.ए, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, बांग्लादेश l 
  • भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है जो कि विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42% है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है l 
  • क्षेत्रफल में भारत से बड़े देश इस प्रकार है - रूस, कनाडा, यू.एस.ए, चीन, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया l  
  • जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (लगभग 20 करोड़) है l 
  • जनसंख्या की दृष्टि भारत का सबसे छोटा राज्य से सिक्किम (5,40,493) है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान (342,239 वर्ग किमी) है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा (3,702 वर्ग किमी) हैl 
  • जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली (16,787,941) है l 
  • जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप (64,473) है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख (59,146 वर्ग किमी) है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी) है l

यह भी पढ़े: भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

भारत के कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश 

  • भारत में कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश है l 
  • भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश सर्वाधिक राज्यों के साथ सीमा बनाता है l 
  • इसके उत्तर में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार और झारखंड स्थित हैं।

यह भी पढ़े: विश्व के प्रमुख घास के मैदान

28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी पढ़ने के लिए यहाँ  क्लिक करें l 

भारत के पड़ोसी देश 

  • भारत की सीमा कुल 11 देशों से लगती है l इसमें स्थलीय एवं जलीय सीमा से लगे देश शामिल है l 
  • भारत की स्थलीय सीमा कुल 7 देशो से लगती है l 
  • भारत के पश्चिम में पाकिस्तान, एवं अफगानिस्तान, उत्तर-पूर्व में चीन, नेपाल और भूटान, पूर्व में बांग्लादेश और म्यांमार स्थित हैं।
  • भारत की जलीय सीमा 4 देशो से लगती है l 
  • भारत के दक्षिण पश्चिम में मालदीव, दक्षिण में श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व में इंडोनेशिया एवं थाईलैंड से भारत की जलीय सीमा लगती है।  
  • पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी भारत को श्रीलंका से दक्षिण-पूर्व में अलग करती है l 
  • मालदीव आठ डिग्री चैनल के द्वारा भारत के लक्षद्वीप द्वीप समूह से जुड़ा हुआ है l 
  • भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मुख्य भूमि से लगभग 1,200 किलोमीटर (750 मील) दक्षिण-पूर्व में, म्यांमार, थाईलैंड और इंडोनेशिया के साथ समुद्री सीमाएँ साझा करते हैं।

यह भी पढ़े: स्थल-रुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते हैं

भारत की सीमा से लगे देशो के बारे में अधिक पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

भारत में कर्क रेखा 

  • कर्क रेखा भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है l 
  • कर्क रेखा भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है l ये आठ राज्य है: 
  • गुजरात, 
  • राजस्थान, 
  • मध्य प्रदेश, 
  • छत्तीसगढ़, 
  • झारखण्ड, 
  • पश्चिम बंगाल,
  • त्रिपुरा तथा 
  • मिजोरम (पश्चिम से पूर्व की ओर क्रम) l

यह भी पढ़े: महाद्वीपों का महाद्वीप किसे कहा जाता है

भारत में कर्क रेखा के बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे l 

भारत के तटीय राज्य

  • भारत के 9 राज्य और 4 केन्द्रशासित प्रदेश तट रेखा से लगते है l 
  • भारत की मुख्य भूमि की तटीय लंबाई 6100 किमी और द्वीपों को शामिल करके कुल तटीय लंबाई 7516.6 किमी है । 
  • 9 तटीय राज्य
  • गुजरात (1214.6 किलोमीटर), 
  • महाराष्ट्र (720 किलोमीटर), 
  • गोवा (101 किलोमीटर), 
  • कर्नाटक (300 किलोमीटर), 
  • केरल (550 किलोमीटर), 
  • तमिलनाडु (980 किलोमीटर), 
  • आंध्र प्रदेश (970 किलोमीटर),
  • उड़ीसा (484 किलोमीटर), 
  • पश्चिम बंगाल (210 किलोमीटर)
  • 4 तटीय केंद्र शासित प्रदेश
  • अंडमान निकोबार 
  • लक्षद्वीप 
  • पुदुचेरी 
  • दमन द्वीप 
  • भारत में सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य गुजरात (1214.6 किमी) है जबकि सबसे लम्बी तटरेखा वाला केन्द्रशासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीप है l

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थल 

भारत के तटीय राज्यों के बारे में अधिक पढने के लिए यहाँ क्लिक करें l 

भारत का मानक समय 

  • मिर्जापुर उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली भारत की मानक मध्याह्न रेखा (82°30' पूर्वी देशांतर) को पूरे देश के लिए मानक समय माना जाता है। इसे IST (Indian Standard Time) रेखा कहा जाता है l 
  • भारत का मानक मध्याह्न रेखा ग्रीनविच से 82.5° पूर्व में है, जिसका अर्थ है कि हमारा मानक समय ग्रीनविच मानक समय से 5:30 घंटे आगे है।
  • मानक समय रेखा पर पड़ने वाले भारतीय राज्य - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश 

यह भी पढ़े: पृथ्वी क्या है
भारत की जलवायु

  • भारत की जलवायु में बहुत विविधता है।
  • भारत के दक्षिण में स्थित हिन्द महासागर से आने वाली मानसूनी पवनो का भारत की जलवायु पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है l इसलिए भारत की जलवायु को ‘उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु’ कहा जाता है l 
  • भारत की जलवायु दक्षिण में उष्णकटिबंधी है और हिमालयी क्षेत्रों में उच्च ऊंचाई के कारण अल्पाइन (ध्रुवीय जैसी) है, एक ओर यह पूर्वोत्तर भारत में उष्णकटिबंधीय नम प्रकार और पश्चिमी भागों में शुष्क प्रकार की है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख व्यक्तियों के उपनाम

भारत की जलवायु के बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें l 

भारत की ऋतुये 

  • ‘भारतीय मौसम विभाग’ के अनुसार भारत में चार प्रकार की ऋतुये पायी जाती है l 
  • शीत ऋतु - दिसंबर से मार्च तक, उत्तरी भारत में औसत तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस होता है।
  • ग्रीष्म ऋतु - अप्रैल से जून तक, औसत तापमान 32 से 40 डिग्री सेल्सियस है।
  • वर्षा ऋतु - जुलाई से सितंबर तक 
  • शरद ऋतु - अक्टूबर से नवंबर तक

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के शहरों के प्राचीन नाम

भारत के द्वीप समूह 

  • भारत के द्वीपों को दो भागों में बांटा गया है: 
  • अरब सागर में स्थित 'अंडमान और निकोबार द्वीप समूह' और 
  • बंगाल की खाड़ी में स्थित 'लक्षद्वीप द्वीप समूह'।
  • 'अंडमान और निकोबार द्वीप समूह' भारत के दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित है l 
  • 'लक्षद्वीप द्वीप समूह' केरल के तट से कुछ दूरी पर स्थित एक प्रवाल द्वीप है l 
  • 'अंडमान और निकोबार’ की राजधानी ‘पोर्ट ब्लेयर’ है l 
  • 'लक्षद्वीप’ की राजधानी ‘कावरती’ है l 
  • भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी 'बैरेन द्वीप’ निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के प्रमुख दर्रे

भारत का भूगोल: भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार  

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत का भूगोल, भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार के साथ-साथ भारत के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है l उम्मीद है कि हमारे द्वारा ‘भारत का भूगोल’ के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आई होगी l 

भारत का भूगोल FAQ’s

  • भारत कौन से गोलार्ध में स्थित है?

भारत उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में स्थित है l 

  • भारत का कुल क्षेत्रफल कितना लाख वर्ग किलोमीटर है?

भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है

  • भारत कौन से महाद्वीप में है?

भारत एशिया महाद्वीप में स्थित है l 

  • भारत का दक्षिणतम बिंदु कौन सा है?

सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट या पिग्मेलियन पॉइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप) है

  • भारत का सबसे पूर्वी बिंदु क्या है?

सबसे पूर्वी बिंदु किबिथू (अरुणांचल प्रदेश) है

  • भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु कौन सा था जो सुनामी में डूब गया?

सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा पॉइंट या पिग्मेलियन पॉइंट (ग्रेट निकोबार द्वीप) है जो  26 दिसंबर 2004 को आई सुनामी में लगभग डूब गया था।

  • भारत का मानक समय कितने राज्य से गुजरता है?

भारत का मानक समय 5 राज्यों से होकर गुजरता है l 

  • भारत में कौन सी जलवायु है?

भारत में उष्णकटिबंधीय मानसूनी जलवायु है l 

यह भी पढ़े 

Comments