भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है l

Share via Whatsapp

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

क्या आप जानते है कि भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है ? आज के इस आर्टिकल में इसी के बारे में चर्चा करने वाले है l 

इसके साथ ही भारत की 10 सबसे लम्बी नदियों की सूची भी इस आर्टिकल में दी गयी है जिससे कि आप भारत की 10 सबसे लम्बी नदियों के बारे में भी जान पाएंगे l 

हमारे देश भारत की बात की जाए तो यह तीन ओर से समुद्र से घिरा हुआ है भारत के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है l

भारत में कई छोटी-बड़ी नदियाँ बहती है इसलिए हमारा देश भारत ‘नदियों की भूमि’ के नाम से भी प्रसिद्ध है l  

भारत की अधिकांश नदियाँ पूर्व की ओर बहती है और बंगाल की खाड़ी में अपना जल प्रवाहित कर देतीं है जबकि कुछ नदियाँ पश्चिम की ओर बहती है और अरब सागर में विलीन हो जाती है l 

भारत की नदियों के किनारे बसे शहर

नदियाँ किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है l तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की नदियों के बारे में जानकारी देंगे l 

तो चलिए जानते है भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? (Bharat ki sabse lambi nadi kaun si hai.)

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा नदी है l कई बार लोग ब्रह्मपुत्र या सिन्धु नदी को भारत की सबसे लम्बी नदी कहते है क्योंकि ब्रह्मपुत्र नदी (3,848 km) और सिन्धु नदी (3180 km) की लम्बाई गंगा नदी से अधिक है l 

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलें 

ब्रह्मपुत्र नदी और सिन्धु नदी भले ही गंगा नदी से लम्बी हो परन्तु ये दोनों ही नदियाँ भारत की सबसे लम्बी नदियाँ नहीं है क्योंकि गंगा नदी द्वारा भारत में तय की जाने वाली कुल दूरी ब्रह्मपुत्र नदी और सिन्धु नदी द्वारा भारत में तय की गयी दूरी से अधिक है l 

ब्रह्मपुत्र नदी और सिन्धु नदी दोनों का ही उद्गम स्थल भारत में नहीं है जबकि गंगा नदी का उद्गम स्थल भारत में है l 

अतः ब्रह्मपुत्र नदी और सिन्धु नदी नहीं बल्कि गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है l  

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है l जनसँख्या और क्षेत्रफल में

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ कौन सी है?

भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ (Bharat ki 10 sabse lambi nadiya) उनकी लम्बाई के अनुसार इस प्रकार है -

नदी 

लम्बाई (किमी में )

गंगा (Ganga)

2525

गोदावरी (Godavari)

1465

कृष्णा (Krishna)

1401

यमुना (Yamuna)

1376

नर्मदा (Narmada)

1312

सिन्धु (Indus)

1114

ब्रह्मपुत्र (Brahmputra)

916

महानदी (Mahanadi)

890

कावेरी (Kaveri)

800

ताप्ती (Tapti)

724

आइये इन नदियों के बारे में विस्तार से जानते है l 

महाद्वीपों का महाद्वीप किसे कहा जाता है?

भारत की सबसे लम्बी नदी: गंगा नदी 

  • कुल लम्बाई: 2525 किमी 
  • उद्गम स्थल: गंगोत्री हिमनद, उत्तरकाशी (उत्तराखंड)
  • सहायक नदियाँ: यमुना, रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी, महानंदा, चम्बल, सिंध, बेतवा, केन, सोन, टोंस l
  • तट पर स्थित शहर: हरिद्वार, कानपुर, पटना, प्रयागराज, फरुखाबाद, फतेहगढ़, कन्नौज, वाराणसी, ऋषिकेश
  • जल निर्वहन: बंगाल की खाड़ी 

गंगा नदी भारत की सबसे लम्बी नदी है l गंगा नदी का उद्गम उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के गोमुख के निकट ‘गंगोत्री हिमनद’ से होता है l 

देवप्रयाग में भागीरथी और अलकनंदा नदी मिलने के बाद दोनों की संयुक्त धारा ‘गंगा’ कहलाती है l 

हरिद्वार में गंगा नदी मैदानी भाग में प्रवेश करती है l उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों से बहते हुए गंगा नदी अंत में बंगाल की खाड़ी में समाहित हो जाती है l 

भारत का भूगोल: भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार

भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी: गोदावरी नदी 

  • कुल लम्बाई: 1465 किमी 
  • उद्गम स्थल: त्र्यंबकेश्वर, नासिक (महाराष्ट्र)
  • सहायक नदियाँ: पूर्णा, वर्धा, पेनगंगा, वेनगंगा(सबसे लम्बी सहायक नदी), प्रन्हिता, इन्द्रावती, पेंच , कानहन, शबरी, प्रवरा, मुला, मांजरा, पेद्दावगु, मानेर
  • तट पर स्थित शहर: राजमुंदरी, नांदेड, नासिक 
  • जल निर्वहन: बंगाल की खाड़ी 

गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है और भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी है l गोदावरी को ‘दक्षिण गंगा’ और ‘वृद्ध गंगा’ के नाम से भी जाना जाता है l 

गोदावरी नदी का उद्गम महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चमी घाट में स्थित 'त्रियम्बकम' गाँव की एक पहाड़ी से होता है l

महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश , तेलंगाना आदि राज्यों से बहते हुए गोदावरी नदी बंगाल की खाड़ी में समाहित हो जाती है l 

विश्व के प्रमुख देश राजधानी और मुद्रा

भारत की तीसरी सबसे लम्बी नदी: कृष्णा नदी 

  • कुल लम्बाई: 1400 किमी 
  • उद्गम स्थल: पश्चिमी घाट, महाबलेश्वर (महाराष्ट्र)
  • सहायक नदियाँ: भीमा, मेन्नुर, मूसी, घाटप्रभा, माप्रभा, तुंगभद्रा, पंचगंगा, दूधगंगा, वेनगंगा, कोइना, कुंडली, वरुणा, मेला
  • तट पर स्थित शहर: विजयवाड़ा, सांगली, अमरावती 
  • जल निर्वहन: बंगाल की खाड़ी 

कृष्णा नदी भारत की तीसरी और दक्षिण भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी है l कृष्णा नदी महाराष्ट्र के पश्चमी घाट में 'महाबालेश्वर' के समीप से निकलती है l 

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों से बहते हुए कृष्णा नदी अंत में बंगाल की खाड़ी में गिरती है l

बादल सफ़ेद क्यों दिखाई देते है (Why are Clouds White?)

भारत की चौथी सबसे लम्बी नदी: यमुना नदी 

  • कुल लम्बाई: 1376 किमी 
  • उद्गम स्थल: यमुनोत्री हिमनद, बन्दरपूँछ चोटी, उत्तरकाशी (उत्तराखण्ड)
  • सहायक नदियाँ: टोंस, हिंडोन, शारदा, कुंता, गिरी, हनुमान गंगा, चंबल, बेतवा, केन, सिंध
  • तट पर स्थित शहर: प्रयागराज, दिल्ली, आगरा, मथुरा, औरैय्या, इटावा  
  • जल निर्वहन: गंगा नदी (प्रयागराज)

यमुना नदी भारत की चौथी सबसे लम्बी नदी है l इसके साथ ही यह गंगा की सबसे लम्बी सहायक नदी है l 

यमुना नदी उत्तरखंड के बन्दरपूँछ के पश्चमी ढाल पर स्थित ‘यमुनोत्री हिमनद’ से निकलती है और गंगा नदी के दाए किनारे के समान्तर बहते हुए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश आदि राज्यों से बहते हुए अंत में  प्रयागराज के पास गंगा नदी में जाकर मिल जाती है l

आसमान नीला क्यों दिखाई देता है?

भारत की पांचवी सबसे लम्बी नदी: नर्मदा नदी 

  • कुल लम्बाई: 1312 किमी 
  • उद्गम स्थल: अमरकंटक, अनूपपुर (मध्य प्रदेश)
  • सहायक नदियाँ: शक्कर, तवा, गंजाल, करजन, दूधी, बरनार, शेर,  देव, हिरदन, कोलार, हथनी, ओरसांग, तिन्दोली, हिरन, मान
  • तट पर स्थित शहर: जबलपुर, भेडाघाट  
  • जल निर्वहन: खम्भात की खाड़ी, अरब सागर 

नर्मदा नदी भारत की पांचवी सबसे लम्बी नदी है l नर्मदा नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में विद्यांचल पर्वत श्रेणी में स्थित 'अमरकंटक' नामक स्थान से होता है l

नर्मदा नदी की सर्वाधिक लम्बाई मध्य प्रदेश में है। 

मध्य प्रदेश राज्य में इसके विशाल योगदान के कारण इसे "मध्य प्रदेश की जीवन रेखा" भी कहते है। 

राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से होकर बहते हुए यह खम्भात की खाड़ी में गिरती है l  

‘नर्मदा नदी अरब सागर में गिरने वाली प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है।’

भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

भारत की छठवी सबसे लम्बी नदी: सिन्धु नदी 

  • कुल लम्बाई: 1114 किमी  
  • उद्गम स्थल: समोख्याब हिमनद, मानसरोवर (तिब्बत)
  • सहायक नदियाँ: झेलम, चिनाब, रावी, व्यास, सतलज, जास्कर, श्यांग, शिगार, गिलगित, श्योक, काबुल, कुर्रम, गोमल
  • जल निर्वहन: अरब सागर 

सिन्धु नदी भारत की छठवीं सबसे लम्बी नदी है l भारत में इसकी कुल लम्बाई 1114 किमी है जबकि इसकी कुल लम्बाई 3280 किमी है l 

सिन्धु नदी हिमालय के मानसरोवर के निकट स्थित ‘समोख्याब हिमनद’ से निकलती है l

सिन्धु नदी चीन, भारत और पाकिस्तान से होकर बहती है l 

सिन्धु नदी के जल का प्रयोग भारत में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान में सिंचाई कार्यो के लिए करते है l 

सिन्धु नदी का कुछ भाग जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब  में स्थित है जबकि शेष भाग पाकिस्तान में स्थित है l 

सिन्धु नदी पाकिस्तान की सबसे लम्बी नदी होने के साथ ही वहाँ की राष्ट्रीय नदी भी है l 

सिन्धु नदी तंत्र की 5 प्रमुख नदियाँ (झेलम, चिनाब, रावी, व्यास, सतलज) जो पंजाब में बहती है उन्हें पंचनद कहा जाता है l 

ये पांचो नदियाँ पाकिस्तान के मिठानकोट के पास सिन्धु नदी में मिल जाती है इसके पश्चात सिन्धु नदी दक्षिण की ओर बहती है और अंत में कराची से पूर्व की ओर बहते हुए अरब सागर में अपना जल प्रवाहित कर देती है l 

विश्व के प्रमुख घास के मैदान

भारत की सातवी सबसे लम्बी नदी: ब्रह्मपुत्र नदी 

  • कुल लम्बाई: 916 किमी  
  • उद्गम स्थल: चेमयुंगडुंग हिमनद, मानसरोवर (तिब्बत)
  • सहायक नदियाँ: दिबांग, लोहित, धनश्री, शुभांशी, मानस, सनकोष, कामेंग, जियाबरेली, मानस, रेंडर, तीस्ता l 
  • तट पर स्थित शहर: डीब्रूगढ़, गुवाहाटी, तेजपुर  
  • जल निर्वहन: बंगाल की खाड़ी 

ब्रह्मपुत्र नदी भारत की सातवीं सबसे लम्बी नदी है l भारत में इसकी कुल लम्बाई 916 किमी है जबकि इसकी कुल लम्बाई 3848 किमी है l 

ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम तिब्बत के मानसरोवर के निकट ‘चेमयुंगडुंग हिमनद’ से होता है l 

तिब्बत में इसे सांग्पो के नाम से जाना जाता है l

'माजुली द्वीप' जो कि विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप है ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है l 

भारत के नामचा बरवा पर्वत शिखर के पास पहुचकर U आकार का मोड़ लेकर अरुणाचल प्रदेश में गार्ज के माध्यम से प्रवेश करती है और अरुणाचल प्रदेश में यह 'दिहांग' के नाम जानी जाती है l 

ब्रह्मपुत्र नदी भारत के अरुणाचल प्रदेश, और असम राज्य से होकर बहती है l ब्रह्मपुत्र नदी को “असम की जीवन रेखा” के रूप में भी जाना जाता है। 

अंत में यह बंगाल की खाड़ी में जाकर गिर जाती है l 

स्थल-रुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते हैं

भारत की आठवी सबसे लम्बी नदी: महानदी

  • कुल लम्बाई: 890 किमी  
  • उद्गम स्थल: सिंहावा, रायपुर के निकट (छत्तीसगढ़) 
  • सहायक नदियाँ: शिवनाथ, हंसदेव, मांड, बोरई, ईब, जोंक, दूध, सोंढूर, पैरी
  • तट पर स्थित शहर: कटक, संभलपुर  
  • जल निर्वहन: बंगाल की खाड़ी 

महानदी भारत की आठवी सबसे लम्बी नदी है l महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ के रायपुर के समीप धमतरी जिले में स्थित ‘सिंहावा’ से होता है l 

हीराकुंड बाँध ओड़िशा में महानदी पर निर्मित है जो कि विश्व का सबसे लम्बा बाँध है l महानदी को 'छत्तीसगढ़ राज्य की गंगा' भी कहा जाता है। छत्तीसगढ़ में महानदी के बेसिन को 'धान का कटोरा' कहते है l

महानदी, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और उड़ीसा से होकर बहती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में प्रवाहित हो जाती है l 

विश्व में सबसे बड़ा छोटा लम्बा ऊँचा

भारत की नौवी सबसे लम्बी नदी: कावेरी नदी

  • कुल लम्बाई: 800 किमी  
  • उद्गम स्थल: ब्रह्मगिरी पर्वत, पश्चमी घाट, कुर्म जिला (कर्नाटक)
  • सहायक नदियाँ: भवानी, अमरावती, काबिनी, नोय्यल, लक्ष्मणा, तीर्था, हेमावती, सिम्सा, अर्कावती
  • तट पर स्थित शहर: तिरुचिरापल्ली, श्रीरंगपट्टनम 
  • जल निर्वहन: बंगाल की खाड़ी

कावेरी नदी भारत की नौवीं सबसे लम्बी नदी है l कावेरी नदी का उद्गम कर्नाटक के कुर्म जिले की 'ब्रह्मगिरी पहाड़ी' से होता है l 

कावेरी नदी को 'दक्षिण की गंगा' भी कहते है l 

कावेरी नदी की घाटी धान उत्पादन हेतु प्रसिद्द है अतः इसे 'दक्षिण भारत का  धान का कटोरा' भी कहते है l

कावेरी नदी कर्नाटक, केरल, और तमिलनाडु राज्य से होकर बहती है और अंत में बंगाल की खाड़ी में जाकर समाहित हो जाती है l 

पर्वत, पठार और मैदान में अंतर

भारत की दसवी सबसे लम्बी नदी: ताप्ती नदी

  • कुल लम्बाई: 724 किमी  
  • उद्गम स्थल: मुलताई ,सतपुड़ा की श्रेणी, बैतूल जिला (मध्य प्रदेश)
  • सहायक नदियाँ: मिन्धोला, गिरना, पन्ज़ारा, वाघूर, पेधी, सिपना, पूर्णा, बोरी एवं आनेर
  • तट पर स्थित शहर: सूरत 
  • जल निर्वहन: खम्भात की खाड़ी, अरब सागर 

ताप्ती नदी भारत की दसवीं सबसे लम्बी नदी है l ताप्ती नदी का उद्गम मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से ‘सतपुड़ा की श्रेणी' से होता है। 

ताप्ती नदी अरब सागर में जल गिराने वाली प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है।

ताप्ती नदी, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात से होकर बहती है और अंत में अरब सागर में जाकर समाहित हो जाती है l  

पृथ्वी की कितनी परते हैं (Layers of the Earth in Hindi)

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में हमने आपको बताया कि भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है? साथ ही भारत की 10 सबसे लम्बी नदियाँ कौन सी है? 

भारत की सबसे लम्बी नदी गंगा है और 10 सबसे लम्बी नदी की सूची भी हमने इस आर्टिकल में दी है l 

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी l 

विश्व के 10 सबसे ऊँचे पर्वत शिखर 

भारत की सबसे लम्बी नदी: FAQ’s

गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी कौन सी है?

यमुना नदी गंगा की सबसे बड़ी सहायक नदी है l 

भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी कौन सी है ?

गोदावरी नदी भारत की दूसरी सबसे लम्बी नदी है इसकी कुल लम्बाई 1465 किमी है l 

दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है ?

गोदावरी नदी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी नदी है l 

दक्षिण भारत की गंगा किसे कहा जाता है ?

कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है l 

पंचगंगा और दूधगंगा किसकी सहायक नदी है ?

पंचगंगा और दूधगंगा, कृष्णा नदी की सहायक नदियाँ है l  

भारत और नेपाल के बीच कौन सी नदी सीमा बनाती है ?

काली नदी भारत और नेपाल के बीच सीमा बनाती है l 

वृद्ध गंगा किसे कहा जाता है ?

गोदावरी नदी को वृद्ध गंगा कहा जाता है l 

कौन सी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है ?

कोसी नदी अपना मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है इसे बिहार का शोक भी कहा जाता है l 

यह भी पढ़े 

Comments