आज के इस आर्टिकल में हम आपको भारत की प्रमुख जनजातियों (Bharat ki Janjatiyan) के बारे में बताने जा रहे है l भारत की विभिन्न जनजातियों से सम्बंधित प्रश्न कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते है l
भारत में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोग नेग्रिटो, ऑस्ट्रलॉयड और मंगोलॉयड प्रजातियों से संबंधित हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम उन्ही प्रमुख जनजातियों के विषय में चर्चा करेंगे l
आइये पहले जान लेते है जनजाति किसे कहते है ?
‘जनजातियाँ वे मानव समुदाय होती है जिनकी एक अलग संस्कृति, भाषा, रीति रिवाज और पहनावा होता है l
जनजाति एक सामाजिक समुदाय है जो राज्य के विकास से पहले अस्तित्व में था या जो अभी भी राज्य से बाहर है।’
आज भी उनके रहन-सहन को प्राचीन पद्धतियों से संचालित किया जा रहा है। अब भले ही कुछ जनजातियों ने कृषि, पशुपालन आदि में रुचि लेना शुरू कर दिया है, लेकिन उनकी अधिकांश आबादी शिकार, मछली पकड़ने, लकड़ी काटने आदि से निर्वाह करती है।
जनजाति वास्तव में भारत के आदिवासियों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक वैधानिक शब्द है।
भारतीय जनजातियों को विद्वानों ने विभिन्न नामों से संबोधित किया है, जैसे आदिवासी, पहाड़ी जनजाति, जंगली जनजाति, प्राचीन जनजाति, जंगलवासी, पिछड़े हिंदू, विलीन मानवता आदि।
भारतीय संविधान ने इन्हें ‘अनुसूचित जनजाति’ कहा है l
आदिवासी क्षेत्रों के अनुसार देश को 7 भागों में बांटा गया है, उत्तर, पूर्वोत्तर, पूर्व, मध्य, पश्चिम, दक्षिणी, और द्वीपीय क्षेत्र।
आइये अब भारत की प्रमुख जनजातियों (Bharat ki Janjatiyan) के विषय में जान लेते है l
भारत की प्रमुख जनजातियों की सूची (Bharat ki Janjatiyan list) राज्यवार नीचे दी गयी है l
क्र.सं |
राज्य |
जनजाति |
1. |
उत्तर प्रदेश |
थारू, बुक्सा, जौनसारी, राजी, गोंड, भोटिया, बैगा, माहीगीर, सहरिया, पनका, शोरका, खरवार |
2. |
उत्तराखंड |
थारू, बुक्सा, जौनसारी, राजी, भोटिया |
3. |
पंजाब |
गद्दी, स्वंगाला, भोट |
4. |
हिमाचल प्रदेश |
भोट, गारा, गद्दी, गुर्जर, लाहौल, लांबा, पंगवाला, किन्नौरी |
5. |
गुजरात |
भील, टोड़िया, डाफर, डूबला, पटेलिया, बदाली, रबारी |
6. |
मध्य प्रदेश |
गोंड, भील, कोरकू, बैगा, सहरिया, कोल, भारिया, गोवारी |
7. |
महाराष्ट्र |
बारली, बंजारा, कोली, चितपावन, गोंड, अबुम्फामाड़िया |
8. |
बिहार |
असुर, अगरिया, बैगा, बनजारा, बैठुडी, बेदिया, खरवार, भूमिज |
9. |
उड़ीसा |
चेंचू, जुआंग, खोड़, भूमिज, खरिया |
10. |
झारखण्ड |
मुण्डा, उराँव, संथाल, भूमिज, बिरहोर, हो, बैगा |
11. |
पश्चिम बंगाल |
मुण्डा, संथाल, भूमिज, उराँव, कोड़ा |
12. |
केरल |
कोटा, बगादा, टोडा, ईरुला, पैनियन |
13. |
अंदमान निकोबार |
जारवा, ओंज, सेन्टलिस, सेम्पियन (शोम्पेन) |
14. |
राजस्थान |
मीणा, भील, गरासिया, सहरिया, कालबेलिया, सांसी, डमोर/डमरिया, कंजर, कथौडी, मंगानियर |
15. |
छत्तीसगढ़ |
गोंड, बिरहोर, कोरबा, हल्वा, मुरिया, भैना, नगेशिया, कोरकू, भील, बैगा, सहरिया, कमार, कंवर, मुंडा |
16. |
झारखण्ड |
असुर, संथाल, तमरिया, बंजारा, बिहोर, चेरो, गोंड, खोंड, लोहरा, करमाली, माई पहरिया, मुंडा, भूमिज, उरांव |
17. |
असम |
बोडो, गारो, खासी, जयंतिया, राभा, चकमा, दिमासा, हाजोंग, हमार, खामती, कुकी, लखेर, बरमन, देवरी, होजई, कचारी, सोनवाल, लालुंग, मेच, डफला, नागा |
18. |
आंध्र प्रदेश |
भील, गोंड, खोंड, चेंचू, कोलमिस, कोया, कोंडोरादास, वाल्मीकि, भगतस, सावरस, जटायुस, गदाबस, यानादीस, चेनस |
19. |
अरुणांचल प्रदेश |
डफला, मिश्मी, कार्बी, जिन्गपो, त्सांग-डाव ली, देओरी, निशि, बुगुन, मोनपा, वाँचो, शेरदुकपेन |
20. |
कर्णाटक |
बेदार, टोडा, हक्किपिक्की, जेनु कुरुबा, कडु कुरुबा, कट्टुन्याकन, कोंडा कपूर, शोलागा |
21 |
नागालैंड |
नागा, अंगामी, चांग, दिमासा कचारी, खियमनिंगान, कोयांक, लोथा, फोम, पोचुरी, रेंगमा, संगतम, सूमी, इंचुंगेर, कुकी और ज़ेलियांग |
22. |
मणिपुर |
मितई, कुकी चिन, नागा, अंगामी, पुरुम |
23. |
मेघालय |
गारो, खांसी, जयंतिया |
24 |
त्रिपुरा |
त्रिपुरी, रियांग, मुंडा, संथाल जमातिया, चकमा, हलाम, नोआतिया, मोग |
25. |
जम्मू कश्मीर |
गद्दी, गुर्जर, बकरवाल, डोगरा |
26. |
तमिलनाडु |
टोडा, कोट, बडगा, कुरुबा, ईरुला |
27. |
सिक्किम |
लेपचा |
28. |
मिजोरम |
लुशाई |
29. |
लद्दाख |
चंगपा |
Note: ऊपर दी गयी सूची में बोल्ड की गयी जनजातियाँ अत्यंत महत्वपूर्ण है और अक्सर परीक्षाओं में पूछी जाती है l
भारत का सबसे बड़ा जनजातीय समूह कौन सा है ? गोंड |
पनियान तथा इरूला जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती है ? केरल राज्य में |
दफ़ला तथा सिंहपो जनजातियाँ किस प्रदेश में पायी जाती है ? अरुणांचल प्रदेश |
लेपचा जनजाति कहा पायी जाती है ? सिक्किम में |
ओंजो जनजाति कहा पायी जाती है ? अंडमान निकोबार द्वीप समूह में |
मुंडा जनजाति कहा पायी जाती है ? झारखण्ड में |
कुकी जनजाति किस राज्य में निवास करती है ? मणिपुर में |
गारो, खासी तथा जयन्तिया जनजातियाँ किस राज्य में निवास करती है ? मेघालय |
चेंचू जनजाति किस राज्य में रहती है ? आंध्र प्रदेश |
टोडा जनजाति कहाँ पायी जाती है ? निलगिरी की पहाड़ियों में |
बिरहोर का शाब्दिक अर्थ क्या होता है ? जंगल का आदमी |
भील जनजाति सर्वाधिक कहा पायी जाती है ? मध्य प्रदेश में |
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको भारत की प्रमुख जनजातियों (Bharat ki Janjatiyan) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास किया है l
ये आर्टिकल प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तो उपयोगी साबित होगा है साथ ही साथ इस अर्टिकल से भारत की जनजातियों (Bharat ki Janjatiyan) के विषय में आपके ज्ञान में वृद्धि हुई होगी l
उम्मीद है आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा l