भारत के सर्वाधिक जनसँख्या वाले 10 राज्यों की सूची

Share via Whatsapp

आज के इस आर्टिकल में भारत के सर्वाधिक जनसँख्या वाले 10 राज्यों की सूची उपलब्ध काराई गयी है l 

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत के राज्य एक महत्वपूर्ण topic रहता है l इसलिए आपको भारत के राज्यों के विषय में जानकारी होना चाहिए l आज के इस आर्टिकल में हम इन राज्यों के सम्बन्ध में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को आपके साथ साझा करेंगे जिससे कि इन राज्यों के सम्बन्ध में पूछे गए प्रश्न आपसे न छूटे l

हमारे देश भारत में प्रत्येक 10 वर्ष के अन्तराल में जनगणना करायी जाती है l जिससे भारत की जनसँख्या का आंकलन किया जाता है l भारत में पहली जनगणना 1972 में ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड मेयो के अधीन आयोजित की गयी थी l भारत की पहली पूर्ण जनगणना 1881 में आयोजित की गई थी l

1949 से, यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त द्वारा संचालित किया जाता है। भारत में अंतिम जनगणना 2011 में की गयी थी l

2011 तक, भारत की 15 बार जनगणना हो चुकी है।

आज के इस आर्टिकल में भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों की सूची भी 2011 की जनगणना के आधार पर ही दी गयी है l

Table of Content

भारत के सर्वाधिक जनसँख्या वाले 10 राज्यों की सूची

सबसे पहले बात हमारे देश भारत की की जाए तो हमारा देश भारत जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है और केवल चीन की जनसँख्या भारत से अधिक है l आपको बता दें की भारत तो जनसँख्या में दूसरा सबसे बड़ा देश है ही इसके साथ है इसके कुछ राज्य ऐसे है जिनकी जनसँख्या विश्व के कुछ देशो से भी अधिक है l

 जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश

जैसे की उत्तर प्रदेश जिसकी जनसँख्या विश्व के पांचवें सबसे बड़े देश ब्राजील के लगभग बराबर है l उत्तर प्रदेश के बाद क्रमशः महाराष्ट्र आर बिहार का स्थान है l

भारत के 10 सर्वाधिक जनसँख्या वाले राज्यों का मानचित्र

भारत के सबसे अधिक आबादी वाले राज्यों के बारे में विस्तार से जानने से आप भारतीय मानचित्र पर इन राज्यों की स्थिति को देख सकते हैं। नीचे दिए गए मानचित्र में, हमने राज्यों को उनकी जनसंख्या के अनुसार स्थान दिया है। तो आइये भारत के 10 सर्वाधिक जनसँख्या वाले राज्यों के मानचित्र पर एक नजर डालते है l 

bharat ke 10 sarvadhik jansankhya vaale rajya

भारत की कुल जनसँख्या 1.3 अरब है l तो आइये जनसँख्या के अनुसार भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों की सूची पर नजर डालते है l

क्र.सं 

राज्य 

राजधानी 

जनसँख्या 

कुल जनसँख्या का %

1.

उत्तर प्रदेश 

लखनऊ 

19,95,81,477

16%

2.

महाराष्ट्र 

मुंबई 

112,374,333

9.28%

3.

बिहार 

पटना 

10,38,04,637

8.58%

4.

पश्चिम बंगाल 

कोलकाता 

9,13,47,736

7.55%

5.

मध्य प्रदेश 

भोपाल 

7,25,97,565

6.00%

6.

तमिलनाडु 

चेन्नई 

7,21,38,958

5.96%

7.

राजस्थान 

जयपुर 

6,86,21,012

5.67%

8.

कर्नाटक 

बंगलूर 

6,11,30,704

5.05%

9.

गुजरात 

गाँधी नगर 

6,03,83,628

5.00%

10.

आंध्र प्रदेश 

अमरावती 

49,386,799

4.08%

जनसँख्या की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्य

जनसँख्या की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्य कौन से है यह तो आपने ऊपर दी गयी सूची में देख लिया है आइये अब इन राज्यों के विषय में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को भी जान लेते है l

1. जनसँख्या में भारत का सबसे बड़ा राज्य: उत्तर प्रदेश

जनसँख्या में भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है l

उत्तर प्रदेश के विषय में अधिक पढने के लिए यहाँ click करें l

2. जनसँख्या में भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य: महाराष्ट्र

  • महाराष्ट्र भारत का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है l 
  • महाराष्ट्र की कुल जनसँख्या 112,374,333 है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से महाराष्ट्र भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है l इसका कुल क्षेत्रफल 307,713 वर्ग किमी है l 
  • महाराष्ट्र भारत के कुल क्षेत्रफल का 9.36% क्षेत्रफल कवर करता है।
  • यह राज्य 22°02' उत्तर अक्षांश पर 15°35' उत्तर और 80°54' पूर्व देशांतर पर 72°36' पूर्व के बीच स्थित है।
  • महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई है l जो कि इसका सबसे बड़ा शहर भी है l 
  • मुंबई को भारत की ‘आर्थिक राजधानी’ के रूप में भी जाना जाता है l 
  • महाराष्ट्र राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था l 
  • महाराष्ट्र को 6 मंडलों और 36 जिलों में बांटा गया है l 
  • महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी है l 
  • महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे है l 
  • महाराष्ट्र की विधायिका द्विसदनात्मक है l 
  • महाराष्ट्र में विधान परिषद सीटो की संख्या 78 है l 
  • महाराष्ट्र में विधान सभा सीटों की संख्या 288 है l 
  • महाराष्ट्र में राज्यसभा सीटों की संख्या 19 है l 
  • महाराष्ट्र में लोकसभा सीटो की संख्या 48 है l 
  • महाराष्ट्र में जनसँख्या घनत्व 370 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • महाराष्ट्र की अधिकारिक भाषा मराठी है l 
  • भारतीय राज्यों में मानव विकास सूचकांक में महाराष्ट्र 9वें स्थान पर है l 
  • महाराष्ट्र की साक्षरता 84.8% है l 
  • महाराष्ट्र का लिंगानुपात 966 है l 
  • गोदावरी और कृष्णा नदी महाराष्ट्र की दो सबसे बड़ी नदियाँ है l 
  • महाराष्ट्र का राजकीय पक्षी पीले पैर वाला हरा कबूतर (हरियल पक्षी) है l 
  • महाराष्ट्र का राजकीय फूल जरुल है l 
  • महाराष्ट्र का राजकीय पशु भारतीय विशाल गिलहरी है l 
  • महाराष्ट्र का राजकीय वृक्ष आम का पेड़ है l 
  • लावणी, तमाशा, नकाटा, कोली, लेजिम, गफा आदि महाराष्ट्र के लोक नृत्य है l
  • बारली, बंजारा, कोली, चितपावन, गोंड आदि महाराष्ट्र की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • महाराष्ट्र पश्चिम में अरब सागर, दक्षिण में कर्नाटक और गोवा, दक्षिण पूर्व में तेलंगाना, पूर्व में छत्तीसगढ़, उत्तर में गुजरात और मध्य प्रदेश, और उत्तर पश्चिम में भारतीय केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव से घिरा है ।
  • राज्य में तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (मुंबई); बाबासाहेब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (नागपुर), और पुणे हवाई अड्डा।
  • महाराष्ट्र में तीन बार राष्ट्रपति शासन लग चुका है l 
  • महाराष्ट्र के छह स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है: अजंता की गुफाएँ, एलोरा की गुफाएँ, एलिफेंटा की गुफाएँ, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस), विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल ऑफ़ मुंबई और पश्चिमी घाट।
  • भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज है जो कि एशिया का सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज है l
  • ₹35.27 ट्रिलियन (US$440 बिलियन) के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) और ₹242,247 (US$3,000) की प्रति व्यक्ति GSDP के साथ महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था भारत में सबसे बड़ी है।

भारत का सबसे बड़ा बाँध कौन सा है (Highest Dam in India in Hindi)

अंटार्कटिका एक विचित्र एवं रहस्यमयी महाद्वीप: रोचक तथ्य

3. जनसँख्या में भारत का तीसरा सबसे बड़ा राज्य: बिहार

  • बिहार भारत का तीसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है l
  • बिहार की कुल जनसँख्या 104,099,452 है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार भारत का 12 वां सबसे बड़ा राज्य है l इसका कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी है l 
  • बिहार राज्य 24°20'10" ~ 27°31'15" उत्तरी अक्षांश और 83°19'50" ~ 88°17'40" पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
  • बिहार की राजधानी पटना है l जो कि इसका सबसे बड़ा शहर भी है l 
  • बिहार राज्य का गठन 22 मार्च 1912 को हुआ था l 
  • 15 नवंबर, 2000 को बिहार के दक्षिणी हिस्से को अलग कर एक नया राज्य ‘झारखंड’ बनाया गया।
  • बिहार की सीमा उत्तर में नेपाल, दक्षिण में झारखंड, पूर्व में पश्चिम बंगाल और पश्चिम में उत्तर प्रदेश से लगती है।
  • बिहार को 38 जिलों में बांटा गया है l 
  • बिहार के वर्तमान राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर है l 
  • बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार है l
  • बिहार के वर्तमान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव है l 
  • बिहार की विधायिका द्विसदनात्मक है l 
  • बिहार में विधान परिषद सीटो की संख्या 75 है l 
  • बिहार में विधान सभा सीटों की संख्या 243 है l 
  • बिहार में राज्यसभा सीटों की संख्या 16 है l 
  • बिहार में लोकसभा सीटो की संख्या 40 है l 
  • बिहार में जनसँख्या घनत्व 1,102 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • हिंदी बिहार की राजभाषा है जबकि उर्दू राज्य की द्वितीय राजभाषा है l 
  • मैथिली बिहार की एकमात्र भाषा है जो कि भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल है।
  • भारतीय राज्यों में मानव विकास सूचकांक में बिहार 36वें स्थान पर है l 
  • बिहार की साक्षरता 68.15% है l 
  • बिहार का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 1090 महिलाओं का है l 
  • गंगा नदी, कोसी नदी, गंडक, घाघरा बिहार की प्रमुख नदियाँ है l 
  • बिहार का राजकीय पक्षी गौरैया है l 
  • बिहार का राजकीय फूल गेंदे का फूल है l 
  • बिहार का राजकीय फल आम है l 
  • बिहार का राजकीय पशु गौर है l 
  • बिहार का राजकीय वृक्ष पीपल का पेड़ है l 
  • जाट– जाटिन, बक्खो– बखैन, पनवारिया, सामा चकवा, बिदेसिया और जातरा आदि बिहार के लोक नृत्य है l
  • असुर, अगरिया, बैगा, बनजारा, बैठुडी, बेदिया, खरवार, भूमिज आदि बिहार की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • राज्य में दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (पटना), गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (गया ) l 
  • बिहार के 2 स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है: महाबोधि मंदिर परिसर (बोध गया), बिहार में नालंदा महाविहार का पुरातात्विक स्थल (नालंदा) l 

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है

विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कौन सा है 

4. जनसँख्या में भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य: पश्चिम बंगाल

  • पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है l
  • पश्चिम बंगाल की कुल जनसँख्या 91,347,736 है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से पश्चिम बंगाल भारत का 13 वां सबसे बड़ा राज्य है l इसका कुल क्षेत्रफल 88,752 वर्ग किमी है l 
  • पश्चिम बंगाल राज्य 22.57°उत्तरी अक्षांश और 88.37°E पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है।
  • पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है l जो कि इसका सबसे बड़ा शहर भी है l 
  • पश्चिम बंगाल राज्य का गठन 26 जनवरी 1950 को हुआ था l 
  • इसकी सीमा उत्तर में सिक्किम, उत्तर-पूर्व में असम, पूर्व में बांग्लादेश, दक्षिण में बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा और पश्चिम में बिहार और झारखंड से लगती है।
  • पश्चिम बंगाल को 23 जिलों में बांटा गया है l 
  • पश्चिम बंगाल के वर्तमान राज्यपाल सी वी आनंद बोस है l 
  • पश्चिम बंगाल के वर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (AITC) है l
  • पश्चिम बंगाल की विधायिका एकसदनीय है l 
  • पश्चिम बंगाल में विधान सभा सीटों की संख्या 294 है l 
  • पश्चिम बंगाल में राज्यसभा सीटों की संख्या 16 है l 
  • पश्चिम बंगाल में लोकसभा सीटो की संख्या 42 है l 
  • पश्चिम बंगाल में जनसँख्या घनत्व 1,029 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • बंगाली और अंग्रेजी पश्चिम बंगाल की अधिकारिक भाषा है l 
  • पश्चिम बंगाल की साक्षरता 80.5% है l 
  • पश्चिम बंगाल का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 947 महिलाओं का है l 
  • गंगा नदी पश्चिम बंगाल की प्रमुख नदी है l 
  • पश्चिम बंगाल का राजकीय पक्षी सफेद गले वाला किंगफिशर है l 
  • पश्चिम बंगाल का राजकीय फूल हरसिंगार है l 
  • पश्चिम बंगाल का राजकीय फल आम है l 
  • पश्चिम बंगाल का राजकीय पशु फिशिंग कैट है l 
  • पश्चिम बंगाल का राजकीय वृक्ष छातिम वृक्ष है l 
  • काठी, गंभीरा, ढाली, जतरा, बाउल, मरासिया, महाल, कीरतन आदि पश्चिम बंगाल के लोक नृत्य है l
  • मुण्डा, संथाल, भूमिज, उराँव, कोड़ा आदि पश्चिम बंगाल की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • राज्य में दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (कोलकाता), बागडोगरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (सिलीगुड़ी) 
  • पश्चिम बंगाल का 1 स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है: सुंदरवन राष्ट्रीय अभयारण्य l

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलें कौन सी है

भारत की प्रमुख झीले

5. जनसँख्या में भारत का पांचवा सबसे बड़ा राज्य: मध्य प्रदेश

  • मध्य प्रदेश भारत का पांचवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है l
  • मध्य प्रदेश की कुल जनसँख्या 72,626,809 है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है l इसका कुल क्षेत्रफल 308,245 वर्ग किमी है l 
  •  मध्य प्रदेश 21°6' उत्तरी अक्षांश से 26°30' उत्तरी अक्षांश और 74°9' पूर्वी देशांतर से 82°48' पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित हैं।
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल है l 
  • इंदौर इसका सबसे बड़ा शहर है l 
  • मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था l 
  • 1 नवंबर, 2000 को मध्यप्रदेश राज्य से 16 जिले अलग कर ‘छत्तीसगढ़’ राज्य की स्थापना हुई थी जो कि भारत का 26 वां राज्य बना l 
  • यह उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात और उत्तर-पश्चिम में राजस्थान के साथ सीमा बनाता है।
  • मध्य प्रदेश को 52 जिलों में बांटा गया है l 
  • मध्य प्रदेशके वर्तमान राज्यपाल मंगूभाई सी. पटेल है l 
  • मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (BJP) है l
  • मध्य प्रदेश की विधायिका एकसदनीय है l 
  • मध्य प्रदेश में विधान सभा सीटों की संख्या 230 है l 
  • मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीटों की संख्या 11 है l 
  • मध्य प्रदेश में लोकसभा सीटो की संख्या 29 है l 
  • मध्य प्रदेश भारत का ऐसा राज्य है जिसमे हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है।
  • मध्य प्रदेश में जनसँख्या घनत्व 240 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • हिंदी मध्य प्रदेश की अधिकारिक भाषा है l 
  • मध्य प्रदेश की साक्षरता 70.6% है l 
  • मध्य प्रदेश का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 970 महिलाओं का है l 
  • नर्मदा नदी और ताप्ती मध्य प्रदेश की प्रमुख नदियाँ है l 
  • मध्य प्रदेश का सबसे ऊँचा स्थान धूपगढ़ है, जिसकी ऊँचाई 1,350 मीटर (4,429 फीट) है।
  • मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी शाह बुलबुल या पैराडाइज फ्लाईकैचर है l 
  • मध्य प्रदेश का राजकीय फूल सफेद लिली है l 
  • मध्य प्रदेश का राजकीय फल आम है l 
  • मध्य प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंगा है l 
  • मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद का पेड़ है l 
  • मध्य प्रदेश मानव विकास सूचकांक में भारतीय राज्यों में 23वें स्थान पर है।
  • जवारा, मटकी, अडा, खाड़ा नाच, फूलपति, ग्रिदा नृत्य, मंच आदि मध्य प्रदेश के लोक नृत्य है l
  • गोंड, भील, कोरकू, बैगा, सहरिया, कोल, भारिया, गोवारी आदि मध्य प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • राज्य में दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं: राजा भोज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (भोपाल), देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा l 
  • मध्य प्रदेश के 3 स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है: खजुराहो (1986), सांची बौद्ध स्मारक (1989), और भीमबेटका की रॉक शेल्टर (2003) l 

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण कौन से है

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है l

6. जनसँख्या में भारत का छटवां सबसे बड़ा राज्य: तमिलनाडु

  • तमिलनाडु भारत का छटवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है l
  • तमिलनाडु की कुल जनसँख्या 72,147,030 है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से तमिलनाडु भारत का 10वां सबसे बड़ा राज्य है l इसका कुल क्षेत्रफल 130,058 वर्ग किमी है l 
  • तमिलनाडु 13.09°उत्तरी अक्षांश और 80.27° पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित हैं।
  • तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है और यह इसका सबसे बड़ा भी शहर है l 
  • तमिलनाडु राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था l 
  • तमिलनाडु उत्तर में आंध्र प्रदेश, पश्चिम में केरल, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्व में बंगाल की खाड़ी और उत्तर पूर्व में पुडुचेरी के साथ सीमा बनाता है।
  • तमिलनाडु को 38 जिलों में बांटा गया है l 
  • तमिलनाडु के वर्तमान राज्यपाल आर एन रवि है l 
  • तमिलनाडु के वर्तमान मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन (DMK) है l
  • तमिलनाडु की विधायिका एकसदनीय है l 
  • तमिलनाडु में विधान सभा सीटों की संख्या 234 है l 
  • तमिलनाडु में राज्यसभा सीटों की संख्या 18 है l 
  • तमिलनाडु में लोकसभा सीटो की संख्या 39 है l 
  • तमिलनाडु में जनसँख्या घनत्व 550 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • तमिल, तमिलनाडु की अधिकारिक भाषा है l 
  • तमिलनाडु की साक्षरता 82.9% है l 
  • तमिलनाडु का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 1088 महिलाओं का है l 
  • कावेरी नदी तमिलनाडु की प्रमुख नदी है l 
  • कावेरी नदी बेसिन को "दक्षिण भारत के चावल का कटोरा" के रूप में जाना जाता है।
  • तमिलनाडु देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसकी सीमाओं के भीतर पूर्वी और पश्चिमी घाट हैं जो नीलगिरी में जुड़े हुए हैं।
  • चेन्नई का मरीना बीच दुनिया का दूसरा सबसे लंबा समुद्र तट है।
  • तमिलनाडु का राजकीय पक्षी पन्ना कबूतर है l 
  • तमिलनाडु का राजकीय फूल लिली है l 
  • तमिलनाडु का राजकीय फल कटहल है l 
  • तमिलनाडु का राजकीय पशु नीलगिरी तहर है l 
  • तमिलनाडु का राजकीय वृक्ष खजूर का पेड़ है l 
  • तमिलनाडु मानव विकास सूचकांक में भारतीय राज्यों में 11वें स्थान पर है।
  • कुमी, कोलट्टम, कवाडी आदि तमिलनाडु के लोक नृत्य है l
  • भरतनाट्यम तमिलनाडु का शास्त्रीय नृत्य है l 
  • टोडा, कोट, बडगा, कुरुबा, ईरुला आदि तमिलनाडु की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • राज्य में 4 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं: चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (चेन्नई) कोयम्बटूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (कोयम्बटूर) तिरुचिरापल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (तिरुचिरापल्ली) मदुरै अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (मदुरै)
  • तमिलनाडु के 4 स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है: चोल मंदिर, महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह, भारत के पर्वतीय रेलवे और पश्चिमी घाटl 

विश्व में कुल कितने महासागर है (Mahasagar ke Naam)

विश्व के प्रमुख देश राजधानी और मुद्रा (Country, Capital and Currency)

7. जनसँख्या में भारत का सातवाँ सबसे बड़ा राज्य: राजस्थान

जनसँख्या में राजस्थान भारत का सातवाँ सबसे बड़ा राज्य है l

राजस्थान राज्य के बारे में पढने के लिए यहाँ click करे

8. जनसँख्या में भारत का आठवां सबसे बड़ा राज्य: कर्नाटक

  • कर्नाटक भारत का आठवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है l
  • कर्नाटक की कुल जनसँख्या 61,130,704 है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से कर्नाटक भारत का 6वां सबसे बड़ा राज्य है l इसका कुल क्षेत्रफल 191,791 वर्ग किमी है l 
  • कर्नाटक 12.97° उत्तरी अक्षांश और 77.50°पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित हैं।
  • कर्नाटक की राजधानी बंगलौर है और यह इसका सबसे बड़ा भी शहर है l 
  • कर्नाटक राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था l 
  • कर्नाटक पश्चिम में लक्षद्वीप सागर, उत्तर पश्चिम में गोवा, उत्तर में महाराष्ट्र, उत्तर पूर्व में तेलंगाना, पूर्व में आंध्र प्रदेश, दक्षिण पूर्व में तमिलनाडु और दक्षिण पश्चिम में केरल से घिरा है।
  • कर्नाटक को 31 जिलों में बांटा गया है l 
  • कर्नाटक के वर्तमान राज्यपाल थावर चंद गहलोत है l 
  • कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (भाजपा) है l
  • कर्नाटक की विधायिका द्विसदनात्मक है l 
  • कर्नाटक में विधान सभा सीटों की संख्या 224 है l
  • कर्नाटक में विधान परिषद् सीटों की संख्या 75 है l 
  • कर्नाटक में राज्यसभा सीटों की संख्या 12 है l 
  • कर्नाटक में लोकसभा सीटो की संख्या 28 है l 
  • कर्नाटक में जनसँख्या घनत्व 320 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • कन्नड़, कर्नाटक की अधिकारिक भाषा है l 
  • कर्नाटक की साक्षरता 75.36% है l 
  • कर्नाटक का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 973 महिलाओं का है l 
  • कावेरी, तुंगभद्रा नदी, कृष्णा नदी, मलयप्रभा नदी और शरावती नदी कर्नाटक की प्रमुख नदियाँ है l 
  • बंगलौर को भारत की सिलिकॉन घाटी कहा जाता है l
  • कर्नाटक का राजकीय पक्षी इंडियन रोलर या नीलकंठ है l 
  • कर्नाटक का राजकीय फूल कमल है l 
  • कर्नाटक का राजकीय फल आम है l 
  • कर्नाटक का राजकीय पशु भारतीय हाथी है l 
  • कर्नाटक का राजकीय वृक्ष चंदन है l 
  • यक्षगान, हुट्टारी, सुग्गी, कुनीथा, करगा, लाम्बी आदि कर्नाटक के लोक नृत्य है l
  • बेदार, टोडा, जेनु कुरुबा, कडु कुरुबा, कट्टुन्याकन, कोंडा कपूर, शोलागा आदि कर्नाटक की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • राज्य में 2 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं: केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (बंगलुरू), मंगलौर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (मंगलौर)
  • कर्नाटक के 2 स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है: हम्पी के स्मारक, पत्तदकल के स्मारक l 

भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport in India)

विश्व के प्रमुख घास के मैदान (Grasslands of the world in Hindi)

9. जनसँख्या में भारत का नौवां सबसे बड़ा राज्य: गुजरात

  • गुजरात भारत का नौवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है l
  • गुजरात की कुल जनसँख्या 60,439,692 है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से गुजरात भारत का 5वां सबसे बड़ा राज्य है l इसका कुल क्षेत्रफल 196,024 वर्ग किमी है l 
  • गुजरात 23.220° उत्तरी अक्षांश और 72.655° पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित हैं।
  • गुजरात की राजधानी गांधीनगर है और इसका सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद है l 
  • गुजरात राज्य का गठन 1 मई 1960 को हुआ था l 
  • इसकी सीमाएं उत्तर-पूर्व में राजस्थान, दक्षिण में दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, दक्षिण-पूर्व में महाराष्ट्र, पूर्व में मध्य प्रदेश, और पश्चिम में अरब सागर और पाकिस्तान के सिंध प्रांत से मिलती है।
  • गुजरात को 33 जिलों में बांटा गया है l 
  • गुजरात के वर्तमान राज्यपाल आचार्य देवव्रत है l 
  • गुजरात के वर्तमान मुख्यमंत्री भुपेन्द्रभाई पटेल (बीजेपी) है l
  • गुजरात की विधायिका एकसदनीय है l 
  • गुजरात में विधान सभा सीटों की संख्या 182 है l
  • गुजरात में राज्यसभा सीटों की संख्या 11 है l 
  • गुजरात में लोकसभा सीटो की संख्या 26 है l 
  • गुजरात में जनसँख्या घनत्व 308 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • गुजरती और हिंदी गुजरात की अधिकारिक भाषा है l 
  • गुजरात की साक्षरता 82.4% है l 
  • गुजरात का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 919 महिलाओं का है l 
  • नर्मदा, ताप्ती और साबरमती गुजरात की प्रमुख नदियाँ है l 
  • गुजरात भारत में सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है l 
  • गुजरती, गुजरात की अधिकारिक भाषा है l 
  • गुजरात का राजकीय पक्षी ग्रेटर फ्लेमिंगो है l 
  • गुजरात का राजकीय फूल गेंदा है l 
  • गुजरात का राजकीय फल आम है l 
  • गुजरात का राजकीय पशु एशियाई शेर है l 
  • गुजरात का राजकीय वृक्ष बरगद का पेड़ है l 
  • गरबा, डांडिया रास, टिप्पनी जुरुन, भावई आदि गुजरात के लोक नृत्य है l
  • भील, टोड़िया, डाफर, डूबला, पटेलिया आदि गुजरात की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • राज्य में 2 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं: सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (अहमदाबाद), सूरत अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा,
  • गुजरात के 4 स्थल यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है: पावागढ़ के पास चंपानेर, रानी की वाव और अहमदाबाद और धोलावीरा

स्थल-रुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते हैं

पर्वत, पठार और मैदान में अंतर (Mountain, Plateau and Plains)

10. जनसँख्या में भारत का दसवां सबसे बड़ा राज्य: आंध्र प्रदेश

  • आंध्र प्रदेश भारत का दसवां सर्वाधिक जनसँख्या वाला राज्य है l
  • आंध्र प्रदेश की कुल जनसँख्या 49,386,799 है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से आंध्र प्रदेश भारत का 7वां सबसे बड़ा राज्य है l इसका कुल क्षेत्रफल 162,975 वर्ग किमी है l 
  • आंध्र प्रदेश 12°41' और 22° उत्तरी अक्षांश और 77° और 84°40' पूर्वी देशांतर के बीच स्थित है
  • आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती है और इसका सबसे बड़ा शहर विशाखापत्तनम है l 
  • गुजरात राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था l 
  • यह उत्तर में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा, पूर्व में बंगाल की खाड़ी, दक्षिण में तमिलनाडु और पश्चिम में कर्नाटक से घिरा हुआ है।
  • आंध्र प्रदेश को 26 जिलों में बांटा गया है l 
  • आंध्र प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर है l 
  • आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी (वाईएसआरसीपी) है l
  • आंध्र प्रदेशकी विधायिका द्विसदनीय है l 
  • आंध्र प्रदेशमें विधान सभा सीटों की संख्या 175 है l
  • आंध्र प्रदेश विधान परिषद सीटों की संख्या 58 है l 
  • आंध्र प्रदेश में राज्यसभा सीटों की संख्या 11 है l 
  • आंध्र प्रदेश में लोकसभा सीटो की संख्या 25 है l 
  • आंध्र प्रदेश में जनसँख्या घनत्व 308 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है l 
  • तेलगु आंध्र प्रदेश की अधिकारिक भाषा है l 
  • आंध्र प्रदेश की साक्षरता 67.41% है l 
  • आंध्र प्रदेश का लिंगानुपात 1000 पुरुषों पर 993 महिलाओं का है l 
  • गोदावरी और कृष्णा आंध्र प्रदेश की प्रमुख नदियाँ है l 
  • आंध्र प्रदेश भारत में दूसरी सबसे लम्बी तटरेखा वाला राज्य है l 
  • कुचिपुड़ी आंध्र प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है l 
  • आंध्र प्रदेश का राजकीय पक्षी रोज़-रिंग्ड तोता है l 
  • आंध्र प्रदेश का राजकीय फूल चमेली है l 
  • आंध्र प्रदेश का राजकीय फल आम है l 
  • आंध्र प्रदेश का राजकीय पशु चिंकारा है l 
  • आंध्र प्रदेश का राजकीय वृक्ष नीम का पेड़ है l 
  • घंटामरदाला, ओट्टम थेडल, वेदी नाटकम आदि आंध्र प्रदेश के लोक नृत्य है l
  • भील, गोंड, खोंड, चेंचू, वाल्मीकि, जटायुस, गदाबस, यानादीस, चेनस आदि आंध्र प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ है l
  • राज्य में 3 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैं: विशाखापत्तनम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, विजयवाड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, तिरुपति अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

पृथ्वी की कितनी परते हैं (Layers of the Earth in Hindi)

विश्व के 10 सबसे ऊँचे पर्वत शिखर 

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको जनसँख्या की दृष्टि से भारत के 10 सबसे बड़े राज्यों की सूची प्रदान की साथ ही इन राज्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी आपके साथ साझा की l परीक्षा की दृष्टि से ऊपर दी गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी l

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी l इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ भी share कर सकते है साथ ही आप किसी भी प्रकार का प्रश्न हमसे पूछना चाहते है तो नीचे दिए गए comment box में हमसे पूछ सकते है l

यह भी पढ़े

Comments