जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य

Share via Whatsapp

इस लेख में जनसँख्या की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य और सबसे छोटे राज्य के विषय में जानकारी प्रदान की गई है l इससे पिछले लेख में हमने क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य और सबसे छोटे राज्य के विषय में जानकारी प्रदान की थी आप उस आर्टिकल को भी पढ़ सकते है l 

भारत का सबसे बड़ा बाँध कौन सा है

Table of Content

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य

जनसँख्या की दृष्टि से भारत चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है l भारत की कुल जनसँख्या 1.3 अरब है जो कि विश्व की कुल जनसँख्या का लगभग 17.7% है l ऐसा अनुमान लगाया गया है की कुछ वर्षो बाद भारत जनसँख्या में चीन को भी पीछे छोड़ देगा l 

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश (2,38,566 वर्ग किलोमीटर) है जबकि जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम (7096 वर्ग किमी) है l 

जनसँख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश कितना बड़ा है इसका अनुमान आप इससे लगा सकते है कि विश्व के केवल पांच देशों चीन, भारत, अमेरिका, इंडोनेशिया और ब्राजील की आबादी ही उत्तर प्रदेश की आबादी से ज्यादा है।

इस लेख में 2011 की जनगणना के आधार पर जनसँख्या की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े और सबसे छोटे राज्य के बारे में जानकारी प्रदान की गयी है। 

मानचित्र पर भारत का सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य

जनसँख्या की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े और सबसे छोटे राज्य के विषय में विस्तारपूर्वक जानने से पहले भारत के मानचित्र पर इन राज्यों की स्थिति को देख लीजिये l यहाँ मानचित्र पर जनसँख्या की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े और सबसे छोटे राज्य को दर्शाया गया है ।

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है l 

उत्तर प्रदेश के विषय में महत्वपूर्ण तथ्य  

  • उत्तर प्रदेश राज्य की कुल जनसँख्या 241,066,874 है जो कि भारत की कुल जनसँख्या का लगभग 16% है l 
  • उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में स्थित एक राज्य है l 
  • उत्तर प्रदेश राज्य का गठन 24 जनवरी 1950 को हुआ था l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है l क्षेत्रफल में राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र राज्य उत्तर प्रदेश से बड़े है l 
  • उत्तर प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किमी है जो कि भारत के कुल क्षेत्रफल का 7.3% है l 
  • इसकी भौगोलिक स्थिति 26.85°उत्तरी अक्षांश और 80.91°पूर्वी अक्षांश है l 
  • इस राज्य की सीमा पश्चिम में राजस्थान, उत्तर-पश्चिम में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली, उत्तर में उत्तराखंड और नेपाल, पूर्व में बिहार, दक्षिण में मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व में झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्यों से लगती है। 
  • लखनऊ उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक और विधायी राजधानी है जबकि प्रयागराज न्यायिक राजधानी है।
  • 9 नवंबर 2000 को, उत्तर प्रदेश के उत्तर पश्चिमी हिमालयी पहाड़ी क्षेत्र से एक नया राज्य, उत्तरांचल (अब उत्तराखंड) बनाया गया था।

अंटार्कटिका एक विचित्र एवं रहस्यमयी महाद्वीप: रोचक तथ्य 

  • उत्तर प्रदेश को 18 मंडलों और 75 जिलों में बांटा गया है l जिलो की सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश राज्य में ही है l 
  • जनसँख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला प्रयागराज है l इसकी कुल जनसँख्या 1,536,218 है l 
  • जनसँख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला महोबा है l इसकी कुल जनसँख्या 8,76,055 है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है l इसका कुल क्षेत्रफल 7,680 वर्ग किमी है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे छोटा जिला हापुड़ है l इसका कुल क्षेत्रफल 660 वर्ग किमी है l 
  • सोनभद्र उत्तर प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा जिला है।
  • सोनभद्र भारत का एकमात्र जिला है जिसकी सीमा चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार से लगती है।
  • जिले की सीमा पश्चिम में मध्य प्रदेश, दक्षिण में छत्तीसगढ़, पूर्व में झारखंड और बिहार और उत्तर में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से लगती है।
  • उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (BJP) हैं।
  • उत्तर प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हैं।

भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है

  • उत्तर प्रदेश का विधानमंडल द्विसदनीय है l 
  • उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 403 है।
  • उत्तर प्रदेश में विधान परिषद् सीटों की कुल संख्या 100 है l 
  • उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीटों की संख्या 31 है।
  • उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या 80 है।
  • उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय भाषाएँ हिंदी, उर्दू, संस्कृत, ब्रजभाषा, अंग्रेजी, बघेली, भोजपुरी, बुंदेली, कन्नौजी हैं।
  • उत्तर प्रदेश की साक्षरता (2011) दर 67.68% है।
  • उत्तर प्रदेश में लिंगानुपात 912 है।
  • उत्तर प्रदेश में स्थित प्रयागराज उच्च न्यायालय एशिया का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय चिन्ह एक वृत्त में 2 मछली एवँ तीर कमान 1938 से स्वीकृत है।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय पशु बारहसिंघा है।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय पक्षी सारस या क्रौँच है।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय फूल पलाश या टेंसू है।
  • उत्तर प्रदेश का राजकीय वृक्ष अशोक है।

विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कौन सा है 

  • नौटंकी, रासलीला, कजरी, झोरा, जैता आदि उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य है l 
  • थारू, बुक्सा, जौनसारी, राजी, गोंड, भोटिया, बैगा, माहीगीर, सहरिया आदि उत्तर प्रदेश की प्रमुख जनजातियाँ है l 
  • उत्तर प्रदेश राज्य का जनसंख्या घनत्व 828 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है l 
  • उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था ₹18.63 लाख करोड़ (US$230 बिलियन) सकल घरेलू उत्पाद और ₹68,810 (US$860) की प्रति व्यक्ति GSDP के साथ भारत की तीसरी सबसे बड़ी राज्य अर्थव्यवस्था है।
  • उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग 10 बार राष्ट्रपति शासन लगाया गया है l 
  • उत्तर प्रदेश राज्य की अधिकारिक भाषा हिंदी है इसके साथ ही यह राज्य में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है l 
  • भोजपुरी राज्य की दूसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।
  • ताज महल, आगरा का किला, फ़तेहपुर सीकरी उत्तर प्रदेश में स्थित यूनस्को द्वारा विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल है l 
  • भारत की लगभग 70% चीनी उत्तर प्रदेश से आती है।
  • उत्तर प्रदेश सर्वाधिक अनुसूचित जनसँख्या वाला राज्य है l 
  • राज्य के गृह विभाग द्वारा शासित उत्तर प्रदेश पुलिस दुनिया की सबसे बड़ी पुलिस बल है।
  • उत्तर प्रदेश में तीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं - लखनऊ में स्थित चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या में स्थित श्री राम लल्ला अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और वाराणसी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा।

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है l क्षेत्रफल और जनसँख्या में

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलें कौन सी है

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है l 

सिक्किम के विषय में महत्वपूर्ण तथ्य 

  • सिक्किम की कुल जनसँख्या 610,577 है l 
  • सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर में स्थित है l 
  • इसका गठन 16 मई 1975 को हुआ था l और यह भारत का 22वा राज्य बना था l 
  • सिक्किम का क्षेत्रफल 7,096 वर्ग किमी है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से यह गोवा के बाद भारत का दूसरा सबसे छोटा राज्य है l 
  • इसकी भौगोलिक स्थिति 27°33′ उत्तरी अक्षांश तथा 88°30′ पूर्वी देशांतर है।
  • यह उत्तर और उत्तर पूर्व में तिब्बत, पूर्व में भूटान, पश्चिम में नेपाल और दक्षिण में पश्चिम बंगाल के साथ सीमा बनाता है।
  • सिक्किम राज्य की राजधानी गंगटोक है साथ ही यह सिक्किम का सबसे बड़ा शहर भी है l 
  • सिक्किम में 6 जिले है l जो इस प्रकार है - गंगटोक, मंगन, नामची, गेजिंग, पाकयोंग, सोरेंग
  • सिक्किम के वर्तमान मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (SKM) हैं।
  • सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य हैं।

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण कौन से है

  • सिक्किम में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 32 है।
  • सिक्किम में राज्यसभा सीटों की संख्या 1 है।
  • सिक्किम में लोकसभा सीटों की संख्या 1 है।
  • सिक्किम की क्षेत्रीय भाषाएँ गुरुङ, लिंबू, मगर, और मुखिया हैं।
  • सिक्किम की साक्षरता (2011) दर 82.6% है।
  • सिक्किम में लिंगानुपात 890 है।
  • सिक्किम का राजकीय पशु लाल पांडा है।
  • सिक्किम का राजकीय पक्षी रक्त तीतर (ब्लड फिजेंट) है।
  • सिक्किम का राजकीय फूल नोबल डेंड्रोबियम है।
  • सिक्किम का राजकीय वृक्ष रोडोडेंड्रोन है।

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है l

  • सिक्किम मानव विकास सूचकांक पर भारतीय राज्यों में 10वें स्थान पर है।
  • छू फाट नृत्य, लायन डांस, याक छाम, खूखूरी नाच, मारूनी नाच राजस्थान के प्रसिद्ध लोक नृत्य हैं।
  • लेपचा सिक्किम की प्रमुख जनजाति हैं ।
  • तीस्ता, रंगपो और रंगीत सिक्किम की प्रमुख नदियाँ हैं।
  • कंचनजंगा, दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत है। यह भारतीय राज्य सिक्किम में नेपाल और मंगन जिले के बीच सीमा क्षेत्र में स्थित है l
  • कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान जो कि एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और राज्य के लगभग 35% को कवर करता है।
  • सिक्किम की अर्थव्यवस्था काफी हद तक कृषि और पर्यटन पर निर्भर है। 2019 तक, भारतीय राज्यों में राज्य का पांचवां सबसे छोटा सकल घरेलू उत्पाद था, हालांकि यह सबसे तेजी से बढ़ने वाले राज्यों में भी है।
  • पाकयोंग हवाई अड्डा सिक्किम का एकमात्र हवाई अड्डा है जो कि गंगटोक से 30 किमी (19 मील) की दूरी पर स्थित है।
  • सिक्किम का जनसँख्या घनत्व 86 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है l 
  • सिक्किम राज्य की आधिकारिक भाषाएँ नेपाली, सिक्किमी, लेप्चा और अंग्रेजी हैं।

विश्व में कुल कितने महासागर है (Mahasagar ke Naam)

विश्व के प्रमुख देश राजधानी और मुद्रा 

 

निष्कर्ष 

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको जनसँख्या की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य: उत्तर प्रदेश और सबसे छोटे राज्य: सिक्किम के विषय में जानकारी दी है l इसके आलावा इन राज्यों के विषय में महत्वपूर्ण तथ्यों की जानकारी उपलब्ध काराई है जो की परीक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है l 

यिद आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी share कर सकते है और साथ ही यदि इस आर्टिकल को लेकर आपके मन में किसी भी प्रकार का प्रश्न या सुझाव हो तो आप नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते है l 

यह भी पढ़े

Comments