विश्व के 7 महाद्वीप कौन-कौन से है

Share via Whatsapp

विश्व के महाद्वीप (The Continent of the world): विश्व में कुल महाद्वीपों की संख्या 7 है l इस आर्टिकल में विश्व के 7 महाद्वीपों के विषय में जानकारी दी गयी है l इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि विश्व के 7 महाद्वीप कौन-कौन से हैं, 7 महाद्वीप के नाम, सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा महाद्वीप, महाद्वीपों के विषय में महत्वपूर्ण तथ्य, किस महाद्वीप में कितने देश है, एवं विश्व के maमानचित्र पर महाद्वीपो की स्थिति l

आइये जानते है विश्व के 7 महाद्वीप कौन कौन से है ?

विश्व के महाद्वीप Important Questions and Answers

सात महाद्वीपों के नाम (7 Mahadweep Ke Naam)

विश्व के 7 महाद्वीपों के नाम (7 Mahadweep ke Naam) इस प्रकार है - 

  • एशिया
  • यूरोप
  • अफ्रीका
  • उत्तरी अमेरिका 
  • दक्षिण अमेरिका 
  • अंटार्कटिका
  • ऑस्ट्रेलिया

Vishv ke 7 mahadweepo ke naam

पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल और 29 प्रतिशत भाग भूमि है। विश्व के 7 महाद्वीप पृथ्वी के भूमि क्षेत्र (29%) में स्थित हैं।

विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया और विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया है। 

जनसंख्या के अनुसार सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया और सबसे छोटा महाद्वीप अंटार्कटिका है।

विश्व के 7 महाद्वीपों के बारे में जानने से पहले आपको यह भी पता होना चाहिए कि महाद्वीप किसे कहते है और महाद्वीप कैसे बने। तो आइए जानते हैं महाद्वीप किसे कहते है?

यह भी पढ़े: भारत के सर्वाधिक जनसँख्या वाले 10 राज्यों की सूची

महाद्वीप किसे कहते है? (What is Continent?)

पृथ्वी के भूभाग को घेरने वाले सबसे बड़े क्षेत्र या इकाई को महाद्वीप कहा जाता है। प्रत्येक महाद्वीप का अपना एक विस्तृत क्षेत्र होता है और उसका एक विशिष्ट नाम और पहचान होती है। सभी महाद्वीप एक दूसरे से जल या भूमि द्वारा अलग होते है।

यह भी पढ़े: विश्व में कुल कितने महासागर है ?

प्रत्येक महाद्वीप में कई देश शामिल हैं। जिनके बारे में हम इस अर्टिकल में पढेंगे l 

अब आप जानेंगे कि महाद्वीप कैसे बने?

महाद्वीप कैसे बने? (How did the continents formed?)

बीसवीं शताब्दी के दौरान, भूवैज्ञानिकों ने प्लेट टेक्टोनिक सिद्धांत को स्वीकार कर लिया l जिसके अनुसार महाद्वीप पृथ्वी की ऊपरी सतह पर खिसकते हैं, जिसे महाद्वीपीय बहाव या कॉन्टिनेन्टल ड्रीफ़्ट कहा जाता है।

पृथ्वी की सतह पर सात बड़ी और कई छोटी टेक्टोनिक प्लेट हैं। और ये टेक्टोनिक प्लेट्स एक दूसरे से दूर, टूट कर अलग हो जाती हैं, जो समय के साथ महाद्वीप बन जाती हैं l

यह भी पढ़े: आसमान नीला क्यों दिखाई देता है ?

1912 में जर्मन विद्वान अल्फ्रेड वेगनर ने महाद्वीपीय प्रवाह का सिंद्वांत प्रतिपादित किया l उनके अनुसार कार्बोनिफेरस युग में समस्त महाद्वीप एक विशाल स्थल खंड के रूप में विदमान थे l जिसे पेंजिया कहा गया l पैंजिया नाम अल्फ्रेड वेगेनर ने दिया था ।

अपनी पुस्तक "द ओरिजिन ऑफ कॉन्टिनेंट्स एंड ओशन्स" में उन्होंने माना कि सभी महाद्वीप एक समय में एक बड़े महाद्वीप का हिस्सा थे, जिसे उन्होंने "सुपरकॉन्टिनेंट" कहा था। पेंजिया के चारों ओर एक विशाल महासागर स्थित था जिसे पेंथालासा नाम दिया गया l पेंजिया में पूर्व से पश्चिम तक विस्तारित एक सागर था जिसे टिथिससागर कहा जाता था l टिथिस सागर के उत्तर में अंगारालैंड और दक्षिण में गोंडवानालैंड स्थित था l

एशिया, यूरोप, और उत्तरी अमेरिका, अंगारालैंड का भाग थे जबकि दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, एवं अंटार्कटिका, गोंडवानालैंड का भाग थे l

विश्व के 7 महाद्वीप

अब आप जान चुके है कि महाद्वीप किसे कहते है और महाद्वीप कैसे बने l आइये अब विश्व के 7 महाद्वीपों के बारे में कुछ और जानकारी प्राप्त कर लेते है l

यह भी पढ़े: बादल सफ़ेद क्यों दिखाई देते है ?

क्षेत्रफल के अनुसार महाद्वीपों का घटता क्रम 

क्र. सं

महाद्वीप

क्षेत्रफल

पृथ्वी के क्षे. का %

1.

एशिया

44.58 मिलियन वर्ग किमी (17.22 मिलियन वर्ग मील)

(पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 30% और पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 8.7%)

2.

अफ्रीका

30.37 मिलियन वर्ग किमी (11. 73 मिलियन वर्ग मील)

(पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का 20% और इसके कुल सतह क्षेत्र का 6%)

3.

उत्तरी अमेरिका

24. 71 मिलियन वर्ग किमी (9.54 मिलियन वर्ग मील)

(पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 16.5% और इसके कुल सतह का लगभग 4.8%)

4.

दक्षिण अमेरिका

17.84 मिलियन वर्ग किमी (6.89 मिलियन वर्ग मील)

(पृथ्वी के क्षेत्रफल का लगभग 12.0%)

5.

अंटार्कटिका

14.20 मिलियन वर्ग किमी (5.50 मिलियन वर्ग मील)

(पृथ्वी के क्षेत्रफल का लगभग 9.2%)

6.

यूरोप

10.53 मिलियन वर्ग किमी (3.93 मिलियन वर्ग मील)

(पृथ्वी के भूमि क्षेत्र का 6.8% और इसके सतह क्षेत्र का 2% ()

7.

ऑस्ट्रेलिया

8.60 मिलियन वर्ग किमी (3. 30 मिलियन वर्ग मील)

(पृथ्वी के क्षेत्रफल का लगभग 5.9%)

जनसँख्या के अनुसार महाद्वीपों का घटता क्रम 

क्र. सं

महाद्वीप

जनसँख्या

विश्व जनसँख्या का %

1.

एशिया

4.5 बिलियन

(विश्व की आबादी का लगभग 60%)

3.

अफ्रीका

1.3 बिलियन

(विश्व की आबादी का लगभग 16%)

3.

यूरोप

741 मिलियन 

(विश्व जनसंख्या का लगभग 11%)

4.

उत्तरी अमेरिका

579 मिलियन 

(विश्व की आबादी का लगभग 7.5%)

5.

दक्षिण अमेरिका

423 मिलियन 

(विश्व की आबादी का लगभग 5.6%)

6.

ऑस्ट्रेलिया

39 मिलियन 

(विश्व की आबादी का लगभग 0.5%)

7.

अंटार्कटिका

4,490

(विश्व की आबादी का लगभग <0.1%)

विश्व के सात महाद्वीप (7 Continents of the world in Hindi)

जैसा कि हम जानते हैं विश्व में 7 महाद्वीप हैं। और सात महाद्वीपों के नाम हैं - एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया।

यह भी पढ़े: भारत के अन्तराष्ट्रीय हवाई अड्डे

ये सात महाद्वीप क्षेत्रफल, जनसंख्या और कुछ अन्य चीजों में एक दूसरे से भिन्न हैं। विश्व के 7 महाद्वीपों का विवरण इस प्रकार है -

1. एशिया महाद्वीप

एशिया महाद्वीप जनसँख्या और क्षेत्रफल दोनों में विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है l 

एशिया के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (Interesting Facts about Asia Continent)

  • एशिया महाद्वीप को 'सभी धर्मों का जन्मस्थान' कहा जाता है । 
  • यह उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में स्थित है ।
  • यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर और भूमध्य सागर से घिरा है ।
  • एशिया महाद्वीप को ‘महाद्वीपों का महाद्वीप’ कहा जाता है l
  • एशिया महाद्वीप को ‘विषमताओं का महाद्वीप’ भी कहते है l
  • एशिया को 5 उपमहाद्वीपों में बांटा गया है। दक्षिण पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, पूर्वी एशिया, उत्तरी एशिया, और दक्षिण पूर्व एशिया।
  • लाल सागर, स्वेज की खाड़ी और स्वेज नहर, एशिया और अफ्रीका के बीच सीमा बनाती है ।
  • बेरिंग जलडमरूमध्य, एशिया से उत्तर अमेरिका को अलग करता है ।
  • माउंट एवरेस्ट (नेपाल और चीन की सीमा पर) , विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत, एशिया में स्थित है। मृत सागर, भूमि पर निम्नतम बिंदु, भी एशिया में स्थित है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश चीन भी एशिया में है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस भी एशिया में है।
  • जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा शहर टोक्यो, जापान में है।
  • जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है।
  • एशिया का सबसे बड़ा द्वीप दक्षिण पूर्व एशिया में स्थित बोर्नियो द्वीप है।
  • यांग्त्ज़ी नदी, एशिया की सबसे लंबी नदी है। यह विश्व की तीसरी सबसे लंबी नदी है।
  • माउंट एवरेस्ट एशिया और विश्व का सबसे ऊंचा स्थान है।
  • विश्व की सबसे बड़ी झील, कैस्पियन सागर, एशिया में है।
  • बैकाल झील (साइबेरिया), विश्व की सबसे गहरी झील है।
  • गोबी रेगिस्तान, एशिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है।
  • विश्व का सबसे बड़ा पठार, तिब्बत का पठार एशिया महाद्वीप में है।
  • विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप एशिया में है ।
  • चावल का सर्वाधिक प्रतिशत (लगभग 90%) एशिया में उगाया जाता है।
  • इंडोनेशिया में विश्व की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी निवास करती है।
  • थाईलैंड एशिया का इकलौता ऐसा देश है जिस पर कभी भी यूरोपियों का कब्जा नहीं रहा।
  • एशियाई महाद्वीप में 49 देश हैं ।

यह भी पढ़े: जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा और सबसे छोटा राज्य

एशिया महाद्वीप के देशों की सूची 

क्र.सं

देश

राजधानी

1.

अफ़ग़ानिस्तान

काबुल

2.

आर्मीनिया

येरेवान

3.

आज़रबाइजान

बाकू

4.

बहरीन

मनामा

5.

बांग्लादेश

ढाका

6.

भूटान

थिम्पू

7.

ब्रुनेई

सेरी बेगवान टाउन

8.

बर्मा (म्यांमार)

नेपीडाव

9.

कंबोडिया

नोम पेन्ह

10.

चीन

बीजिंग

11.

जॉर्जिया

तब्लिसी

12.

भारत

नई दिल्ली

13.

इंडोनेशिया

जकार्ता

14.

ईरान

तेहरान

15.

इराक

बगदाद

16.

इजराइल

यरूशलेम

17.

जापान

टोक्यो

18.

जॉर्डन

अम्मान

19.

कजाखस्तान

अस्ताना

20.

कोरिया, उत्तर

प्योंगयांग

21.

दक्षिण कोरिया

सोल

22.

कुवैट

कुवैत शहर

23.

किर्गिज़स्तान

बिश्केक

24.

लाओस

विनतियन

25.

लेबनान

बेरूत

26.

मलेशिया

कुआलालंपुर

27.

मालदीव

माले

28.

मंगोलिया

उलानबातर

29.

नेपाल

काठमांडू

30.

ओमान

मस्कट

31.

पाकिस्तान

इस्लामाबाद

32.

फिलीपींस

मनीला

33.

कतर

दोहा

34.

रूस

मास्को

35.

सऊदी अरब

रियाद

36.

सिंगापुर

सिंगापुर

37.

श्रीलंका

श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे (प्रशासनिक), कोलंबो

38.

सीरिया

दमिश्क

39.

ताइवान

ताइपेई

40.

तजाकिस्तान

दुशान्बे

41.

थाईलैंड

बैंकाक

42.

तिब्बत (पीआर चीन)

ल्हासा

43.

तिमोर लसते

दिली

44.

तुर्की

अंकारा

45.

तुर्कमेनिस्तान

अश्गाबात

46.

संयुक्त अरब अमीरात

आबू धाबी

47.

उज़्बेकिस्तान

ताशकंद

48.

वियतनाम

हनोई

49.

यमन

साना

2. यूरोप महाद्वीप

यूरोप महाद्वीप जनसँख्या की दृष्टि से एशिया और अफ्रीका के बाद तीसरा और क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है l 

यूरोप के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (Interesting Facts about Europe Continent)

  • यूरोपीय महाद्वीप, उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।
  • यूरोप एशिया से कैस्पियन सागर और यूराल पर्वत द्वारा अलग होता है।
  • तीनों ओर से समुद्र से घिरे होने के कारण यूरोपीय महाद्वीप को 'प्रायद्वीप महाद्वीप' कहा जाता है ।
  •  यूरोपीय महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में अटलांटिक महासागर और दक्षिण में भूमध्य सागर है।
  • क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से यूरोप का सबसे बड़ा देश रूस है।
  • क्षेत्रफल और जनसंख्या के दृष्टी से यूरोप (दुनिया में भी) का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है।
  • यूरोप का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट एल्ब्रस है।
  • यूरोप का सबसे निचला बिंदु कैस्पियनसागर है।
  • यूरोप की सबसे लंबी नदी वोल्गानदी है l 
  • यूरोप का सबसे बड़ा रेगिस्तान ओलेस्की है।
  • यूरोप की सबसे बड़ी झील लेक लेगोडा है।
  • यूरोप पृथ्वी पर एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां रेगिस्तान नहीं है।
  • हजार झीलों की भूमि ‘फिनलैंड’ भी यूरोप में है ।
  • यूरोप की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला, आल्प्स पर्वत श्रृंखला है।
  • यूरोप की सबसे ऊँची ज्वालामुखी चोटी माउंट एटना (इटली) है।
  • यूरोप का सबसे बड़ा शहर इस्तांबुल है।
  • कृषि प्रधान देश होने के कारण इटली को "यूरोप का भारत" कहा जाता है।
  • स्विट्जरलैंड को 'यूरोप का खेल का मैदान' भी कहा जाता है ।
  •  यूरोपीय महाद्वीप में 51 देश है l 

यह भी पढ़े: क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा राज्य कौन सा है

यूरोप महाद्वीप के देशों की सूची

क्र.स.

देश

राजधानी

1.

अल्बानिया

तिराना

2.

एंडोरा

अंडोरा ला वेल्ला

3.

आर्मीनिया

येरेवान

4.

ऑस्ट्रिया

वियना

5.

आज़रबाइजान

बाकू

6.

बेलोरूस

मिन्स्क

7.

बेल्जियम

ब्रसेल्स

8.

बोस्निया और हर्जेगोविना

साराजेवो

9.

बुल्गारिया

सोफिया

10.

क्रोएशिया

ज़ाग्रेब

11.

साइप्रस

निकोसिया

12.

चेकिया

प्राहा

13.

डेनमार्क

कोपेनहेगन

14.

एस्तोनिया

तेलिन

15.

फिनलैंड

हेलसिंकि

16.

फ्रांस

पेरिस

17.

जॉर्जिया

त्बिलिसी

18.

जर्मनी

बर्लिन

19.

यूनान

एथेंस

20.

हंगरी

बुडापेस्टो

21.

आइसलैंड

रिक्जेविक

22.

आयरलैंड

डबलिन

23.

इटली

रोम

24.

कजाखस्तान

नूर-सुल्तान

25.

कोसोवो

प्रिस्टीना

26.

लातविया

रीगा

27.

लिकटेंस्टाइन

वादुज़

28.

लिथुआनिया

विनियस

29.

लक्समबर्ग

लक्ज़मबर्ग (शहर)

30.

माल्टा

वालेटा

31.

मोलदोवा

चिसीनाउ

32.

मोनाको

मोनाको

33.

मोंटेनेग्रो

पॉडगोरिका

34.

नीदरलैंड

एम्स्टर्डम

35.

उत्तर मैसेडोनिया (पूर्व में मैसेडोनिया)

स्कोप्जे

36.

नॉर्वे

ओस्लो

37.

पोलैंड

वारसा

38.

पुर्तगाल

लिस्बन

39.

रोमानिया

बुखारेस्ट

40.

रूस

मास्को

41.

सैन मैरीनो

सैन मैरीनो

42.

सर्बिया

बेलग्रेड

43.

स्लोवाकिया

ब्रैटिस्लावा

44.

स्लोवेनिया

ल्युब्ल्याना

45.

स्पेन

मैड्रिड ल्युब्ल्याना

46.

स्वीडन

स्टॉकहोम

47.

स्विट्ज़रलैंड

बर्नो

48.

तुर्की

अंकारा

49.

यूक्रेन

कीव (कीव के नाम से भी जाना जाता है)

50.

यूनाइटेड किंगडम

लंडन

51.

वेटिकन सिटी (पवित्र दृश्य)

वेटिकन सिटी

3. अफ्रीका महाद्वीप

क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है ।

अफ्रीका के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (Interesting Facts about Africa)

  • अफ्रीका विश्व का सबसे गरीब महाद्वीप है।
  • अफ्रीका को 'अंध महाद्वीप' कहा जाता है ।
  • अफ्रीका जिब्राल्टर जलडमरूमध्य द्वारा यूरोप से अलग होता है ।
  • अफ्रीका भूमध्य सागर और उत्तर में यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अटलांटिक महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर और पूर्व में अरब सागर और हिंद महासागर से घिरा है। 
  • पूर्व में स्वेज जलडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है और स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है।
  • भूमध्य रेखा अफ्रीका महाद्वीप से दो बार गुजरती है।
  • कर्क रेखा और मकर रेखा अफ्रीका महाद्वीप से होकर गुजरती हैं।
  • अफ्रीका में लिम्पोपोनदी मकर रेखा को दो बार काटती है।
  • अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया के बाद विश्व का दूसरा सबसे सूखा महाद्वीप है।
  • नाइजीरिया जनसंख्या दृष्टि से अफ्रीका का सबसे बड़ा देश है l 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से अफ्रीका का सबसे बड़ा देश अल्जीरिया है।
  • अफ्रीका का सबसे छोटा देश सेशेल्स गणराज्य (पूर्वी अफ्रीका) है।
  • किंशासा अफ्रीका का सबसे बड़ा शहर है।
  • दुनिया की सबसे लंबी नदी, नील नदी अफ्रीका में है।
  • अफ्रीका की सबसे लम्बी झील विक्टोरियाझील है। यह विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
  • विश्व का सबसे गर्म मरुस्थल ‘सहारा’ उत्तरी अफ्रीका में है।
  • मेडागास्कर (हिंद महासागर में) अफ्रीका का सबसे बड़ा द्वीप और विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है।
  • माउंट किलिमंजारो (तंजानिया) अफ्रीका का सबसे ऊंचा पर्वत है।
  • एटलस पर्वत अफ्रीका की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है ।
  • अफ्रीका का सबसे बड़ा जलप्रपात विक्टोरियाजलप्रपात है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में 54 देश हैं ।

यह भी पढ़े: भारत का सबसे बड़ा बाँध कौन सा है

अफ्रीका महाद्वीप के देशों की सूची 

क्र.सं 

देश

राजधानी 

1.

एलजीरिया

अल्जीयर्स

2.

अंगोला

लुआंडा

3.

बेनिन

पोर्टो नोवो

4.

बोत्सवाना

गेब्रोन 

5.

बुर्किना फासो

औगाडौगु

6.

बुस्र्न्दी

गितेगा 

7.

केप वर्दे

बीच

8.

कैमरून

याेंडे

9.

केंद्रीय अफ्रीकन गणराज्य

बंगुई

10

काग़ज़ का टुकड़ा

न'दजामेना

11.

कोमोरोस

मोरोनि

12.

कांगो, लोकतान्त्रिक गणराज्य

कीण्षासा

13.

कांगो गणराज्य

ब्राज़ाविल

14.

हाथीदांत का किनारा

यामौस्सोक्रो

15.

जिबूती

जिबूती (शहर)

16.

मिस्र

काहिरा

17.

भूमध्यवर्ती गिनी

मालाबो (डी ज्यूर), ओयाला (सरकार की सीट)

18.

इरिट्रिया

रोमांस

19.

इस्वातिनी (पूर्व में स्वाज़ीलैंड)

मबाबाने (प्रशासनिक), लोबांबा (विधायी, शाही)

20.

इथियोपिया

अदीस अबाबा

21.

गैबॉन

लिब्रेविल

22.

गाम्बिया

बांजुल

23.

घाना

अक्करा

24.

गिन्नी

कोनाक्री

25.

गिनी-बिसाऊ

बिसाऊ

26.

केन्या

नैरोबी

27.

लिसोटो

मासेरु

28.

लाइबेरिया

मोन्रोविया

29.

लीबिया

त्रिपोली

30.

मेडागास्कर

अंटानानारिवो

31.

मलावी

लिलोंग्वे

32.

माली

बमाको

33.

मॉरिटानिया

नोआखाली

34.

मॉरीशस

पोर्ट लुइस

35.

मोरक्को

रबात

36.

मोजाम्बिक

मापुटो

37.

नामिबिया

विंडहोक

38.

नाइजर

नियामे

39.

नाइजीरिया

अबुजा

40.

रवांडा

किगली

41.

साओ टोमे और प्रिंसिपे

सेंट थॉमस

42.

सेनेगल

डकारो

43.

सेशल्स

विक्टोरिया

44.

सेरा लिओन

फ्रीटाउन

45.

सोमालिया

मोगादिशू

46.

दक्षिण अफ्रीका

प्रिटोरिया (प्रशासनिक), केप टाउन (विधायी), ब्लोमफ़ोन्टेन (न्यायिक)

47.

दक्षिण सूडान

पहले से

48.

सूडान

खार्तूम

49.

तंजानिया

डोडोमा

50.

जाना

लोमेस

51.

ट्यूनीशिया

ट्यूनिस

52.

युगांडा

कंपाला

53.

जाम्बिया

लुसाका

54.

जिम्बाब्वे

हरारे

4. उत्तरी अमेरिकी

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है ।

उत्तरी अमेरिकी के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (Interesting Facts about North America)

  • यह उत्तर-पश्चिम गोलार्ध में स्थित है ।
  • उत्तरी अमेरिका के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर और पश्चिम में प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है ।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश कनाडा है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका जनसंख्या के अनुसार उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा देश है l 
  • क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे छोटा देश सेंट किट्स एंड नेविस है।
  • मैक्सिको सिटी उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा शहर है ।
  • मिसिसिपी नदी उत्तरी अमेरिका की सबसे लंबी नदी है l 
  • उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत डेनाली (माउंट मैकिन्ले) है।
  • उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा पठार कोलोराडो पठार है।
  • रॉकी पर्वत उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बी पर्वत श्रृंखला है l 
  • उत्तरी अमेरिका की सबसे लम्बी झील सुपीरियर झील है। यह विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील भी है।
  • विश्व की सबसे लंबी तटरेखाकनाडा की है।
  • डेथ वैली (यूएसए) उत्तरी अमेरिका का सबसे निचला बिंदु है।
  • विश्व का सबसे बड़ा द्वीप, ग्रीनलैंड उत्तरी अमेरिका में स्थित है ।
  • क्यूबा को 'विश्व का चीनी का कटोरा' कहा जाता है ।
  • सैन फ्रांसिस्को अपने सॉफ्टवेयर और कंप्यूटर उद्योग के लिए प्रसिद्ध है, इसे 'सिलिकॉन वैली' के नाम से जाना जाता है।
  • कारक्रॉस, युकोन, कनाडा के बाहर स्थित है, कारक्रॉस रेगिस्तान को विश्व का सबसे छोटा रेगिस्तान माना जाता है।
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में 23 देश हैं ।

यह भी पढ़े: भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कौन सा है

उत्तर अमेरिकी महाद्वीप के देशों की सूची

क्र.सं. 

देश

राजधानी 

1.

अंतिगुया और बार्बूडा

सेंट जॉन्स

2.

बहामा

नासाउ

3.

बारबाडोस

ब्रिजटाउन

4.

बेलीज़

बेल्मोपान

5.

कनाडा

ओटावा

6.

कोस्टा रिका

सैन जोस

7.

क्यूबा

हवाना

8.

डोमिनिका

रोसो

9.

डोमिनिकन गणराज्य

सैंटो डोमिंगो

10.

रक्षक

सैन सैल्वाडोर

11.

ग्रेनेडा

सेंट जॉर्ज

12.

ग्वाटेमाला

ग्वाटेमाला शहर

13.

हैती

पोर्ट औ प्रिंस

14.

होंडुरस

तेगुसिगाल्पा

15.

जमैका

किन्टाल

16.

मेक्सिको

मेक्सिको सिटी

17.

निकारागुआ

मानागुआ

18.

पनामा

पनामा सिटी

19.

संत किट्ट्स और नेविस

बस्सेटेरे

20.

सेंट लूसिया

कैस्ट्रीज

21.

संत विंसेंट अँड थे ग्रेनडीनेस

किंग्सटाउन

22.

त्रिनिदाद और टोबैगो

पोर्ट ऑफ स्पेन

23.

संयुक्त राज्य अमेरिका

वाशिंगटन डी सी

5. दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप और जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का पांचवां सबसे बड़ा महाद्वीप है l

दक्षिण अमेरिका के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (Interesting Facts about South America)

  • दक्षिण अमेरिका महाद्वीप दक्षिण-पश्चिमी गोलार्ध में स्थित है ।
  • क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से ब्राजील दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा देश है ।
  • क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से सूरीनाम दक्षिण अमेरिका का सबसे छोटा देश है।
  • साओ पौलो, दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा शहर है।
  • एकांकगुआ (अर्जेंटीना) दक्षिण अमेरिका का सबसे ऊँचा पर्वत है।
  • अमेज़न दक्षिण अमेरिका की सबसे लंबी नदी है। यह नील नदी के बाद विश्व की दूसरी सबसे लंबी नदी है ।
  • लेक टिटिकागा दक्षिण अमेरिका की सबसे बड़ी झील है । 
  • विश्व की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला, एंडीज है जो कि दक्षिण अमेरिका में स्थित है ।
  • विश्व का सबसे ऊंचा जलप्रपात एंजेल फॉल्स (वेनेजुएला) दक्षिण अमेरिका में है।
  • बोलीविया की राजधानी ला पाज़ विश्व की सबसे बड़ी राजधानी है।
  • विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत 'कोटोपैक्सी' इक्वाडोर में स्थित है ।
  • बोलीविया के पठार पर स्थित टिटिकाका झील विश्व की सबसे ऊँची झील है।
  • विश्व का सबसे शुष्क स्थान (रेगिस्तान) अटाकामा (चिली) दक्षिण अमेरिका में है।
  • दक्षिण अमेरिका में 12 देश हैं ।

यह भी पढ़े: विश्व का सबसे बड़ा ज्वालामुखी कौन सा है 

दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के देशों की सूची

क्र.सं.

देश

राजधानी 

1.

अर्जेंटीना

ब्यूनस आयर्स

2.

बोलीविया

सूक्र (डी ज्यूर), ला पाज़ (सरकार की सीट)

3.

ब्राज़िल

ब्रासीलिया

4.

चिली

सेंटियागो

5.

कोलंबिया

बोगोटा

6.

इक्वेडोर

क्विटो

7.

गुयाना

जॉर्ज टाउन

8.

परागुआ

कल्पना

9.

पेरू

लीमा

10.

सूरीनाम

पारामरिबो

11.

उरुग्वे

मोंटेवीडियो

12.

वेनेजुएला

कराकास

6. ऑस्ट्रेलिया

क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप और जनसँख्या की दृष्टी से दूसरा सबसे छोटा महाद्वीप है l 

ऑस्ट्रेलिया बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्य (Interesting Facts about Australia)

  •  क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया विश्व का छठा सबसे बड़ा देश है।
  • ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है ।
  • यह हिंद महासागर और प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है ।
  • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को 'द्वीप महाद्वीप' कहा जाता है ।
  • ऑस्ट्रेलिया एकमात्र ऐसा स्थान है जो एक महाद्वीप, द्वीप और राष्ट्र भी है।
  • सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ा शहर है l 
  • विश्व की सबसे बड़ी खड़ी चट्टान ऑस्ट्रेलिया में आयर्स रॉक (उलुरु) है। ऑस्ट्रेलिया सबसे शुष्क आबाद महाद्वीप है।
  • विश्व का सबसे बड़ा रेत द्वीप ऑस्ट्रेलिया में फ्रेजर द्वीप है।
  • ऑस्ट्रेलिया का सबसे ऊँचा पर्वत माउंट कोसियस्ज़को है।
  • ग्रेट डिवाइडिंग रेंज ऑस्ट्रेलिया की सबसे लंबी पर्वत श्रृंखला है।
  • मरे नदी ऑस्ट्रेलिया की सबसे लंबी नदी है।
  • ग्रेट बैरियर रीफ दुनिया की सबसे बड़ी प्रवाल भित्ति प्रणाली है, जो ऑस्ट्रेलिया में है।
  • ऑस्ट्रेलिया में लगभग 10,000 समुद्र तट हैं। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आप यहां रोजाना 1 समुद्र तट पर जाते हैं तो आपको पूरे समुद्र तट पर घूमने में 27 साल लगेंगे।
  • दुनिया में अंडे देने वाले केवल दो स्तनधारी हैं - प्लैटिपस और एचिडना। वे ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर को 'स्पोर्ट्स कैपिटल' कहा जाता है।
  • न्यूजीलैंड को 'दक्षिण का ब्रिटेन' कहा जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया को 'प्यासी भूमि का देश' कहा जाता है।
  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया का एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां कोई सक्रिय ज्वालामुखी नहीं है।
  • ऑस्ट्रेलिया में 14 देश हैं।

यह भी पढ़े: भारत की प्रमुख झीले 

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देशों की सूची

क्र.सं.

देश

राजधानी

1.

ऑस्ट्रेलिया

कैनबरा

2.

फ़िजी

सुवा

3.

किरिबाती

टरावा

4.

मार्शल द्वीपसमूह

माजुरो

5.

माइक्रोनेशिया

पालीकिर

6.

नाउरू

यारेन जिला (वास्तव में)

7.

न्यूज़ीलैंड

वेलिंग्टन

8.

पलाउ

न्गेरुल्मुद

9.

पापुआ न्यू गिनी

पोर्ट मोरेस्बी

10.

समोआ

एपिया

11

सोलोमन इस्लैंडस

होनियारा

12.

टोंगा

नुकू'आलोफ़ा

13.

तुवालू

फ़नाफ़ुटि

14.

वानुअतु

पोर्ट विलास

7. अंटार्कटिका 

क्षेत्रफल की दृष्टि से अंटार्कटिका विश्व का पांचवा सबसे बड़ा महाद्वीप और जनसँख्या की दृष्टि से सबसे छोटा महाद्वीप है l 

अंटार्कटिका के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts about Antarctica)

  • यह ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के आकार का दोगुना है ।
  • अंटार्कटिका दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है ।
  • यह दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है ।
  • अंटार्कटिका को 'श्वेत महाद्वीप' कहा जाता है ।
  • अंटार्कटिका एक बड़ा बर्फीला और सबसे ठंडा रेगिस्तान है। यह विश्व का सबसे शुष्क महाद्वीप है।
  • इस महाद्वीप को 'विज्ञान को समर्पित महाद्वीप' भी कहा जाता है ।
  • पृथ्वी पर सबसे शुष्क स्थान, डेथ वेली अंटार्कटिका में है।
  • दुनिया में सबसे कम तापमान रूसी वोस्तोक स्टेशन पर दर्ज किया गया। यह था - 89.6 डिग्री सेल्सियस (-129 डिग्री फारेनहाइट)।
  • माउंट विंसन मासिफ अंटार्कटिका का सबसे ऊँचा पर्वत है।
  • ओनिक्स नदी अंटार्कटिका की सबसे लंबी नदी (लगभग 30 किमी) है l 
  • वोस्तोक झील अंटार्कटिका की सबसे बड़ी झील है।
  • अंटार्कटिका में कोई समय क्षेत्र नहीं है।
  • भारत ने अंटार्कटिका महाद्वीप की संरचना, जलवायु का अध्ययन करने के लिए 'दक्षिण गंगोत्री' नामक एक केंद्र की स्थापना की।
  • अंटार्कटिका में कोई देश नहीं है।

यह भी पढ़े: Bharat ki Pramukh Janjatiyan (भारत की प्रमुख जनजातियाँ)

विश्व के 7 महाद्वीप अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. विश्व के 7 महाद्वीप कौन से हैं?

एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया।

2. एशिया में कितने देश हैं?

एशिया महाद्वीप में 49 देश हैं।

3. कौन सा देश 2 महाद्वीपों से संबंधित है?

रूस एशिया और यूरोपीय महाद्वीपों से संबंधित है।

4. 7 महाद्वीप और उनके देश कौन से हैं?

7 महाद्वीप एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया हैं।

5. यूरोप में कितने देश हैं?

यूरोपीय महाद्वीप में 51 देश हैं।

6. उत्तरी अमेरिका में कितने देश हैं?

उत्तरी अमेरिका में 23 देश हैं l

7. दक्षिण अमेरिका में कितने देश हैं?

दक्षिण अमेरिका में 12 देश हैं।

8. अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश हैं?

अफ्रीका महाद्वीप में 54 देश हैं।

9. ऑस्ट्रेलिया में कितने देश हैं?

ऑस्ट्रेलिया में 14 देश हैं।

10. अंटार्कटिका में कितने देश हैं?

अंटार्कटिका में कोई देश नहीं हैं।

11. विश्व का सबसे नम स्थान।

भारत में मौसिनराम दुनिया का सबसे नम स्थान है।

12. विश्व में सबसे बड़ा देश कौन सा है?

जनसँख्या की दृष्टि से चीन एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस l 

13. दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

वेटिकन सिटी जो की यूरोप में स्थित है जनसख्या एवं क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा देश है l

14. सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला महाद्वीप कौन सा है?

एशिया

आइये अब महाद्वीप के विषय में अपने ज्ञान का परिक्षण करें l 

Click here to take a free Online Test of ‘विश्व के 7 महाद्वीप’.

यह भी पढ़े

Comments