महाद्वीपों का महाद्वीप किसे कहा जाता है

Share via Whatsapp

महाद्वीपों का महाद्वीप किसे कहा जाता है: विश्व में कुल 7 महाद्वीप एवं 5 महासागर है l विश्व के 7 महाद्वीप है - एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया। एवं 5 महासागर - प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और अंटार्कटिक महासागर ।

महाद्वीप एवं महासागरों को प्रथम श्रेणी के उच्चावच माना जाता है l 

पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग जल और 29 प्रतिशत भाग भूमि है। विश्व के 7 महाद्वीप पृथ्वी के भूमि क्षेत्र (29%) पर स्थित हैं। जबकि लगभग 71% भाग पर 5 महासागर स्थित है l

Table of Content

महाद्वीपों का महाद्वीप किसे कहा जाता है?

महाद्वीपों का महाद्वीप एशिया महाद्वीप को कहा जाता है l आज के इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि एशिया महाद्वीप को महाद्वीपों का महाद्वीप क्यों कहा जाता है और यह अन्य महाद्वीप से किस प्रकार अलग है l

Bharat ke Rajya aur unki Rajdhani

एशिया महाद्वीप परीक्षाओं की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण महाद्वीप है यदि आप भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत उपयोगी है l इस आर्टिकल में आप एशिया महाद्वीप से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे l तो चलिए जानते है एशिया महाद्वीप के बारे में -

एशिया महाद्वीप की स्थिति

  • एशिया महाद्वीप उत्तर-पूर्वी गोलार्ध में स्थित है l
  • एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा एवं सबसे अधिक आबादी वाला महाद्वीप है l
  • एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के 'आसु' शब्द से हुई है l जिसका शाब्दिक अर्थ - "उदित सूर्य" है। 
  • यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिंद महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर, पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर और भूमध्य सागर से घिरा है ।

विश्व के प्रमुख देश राजधानी और मुद्रा  

  • एशिया के पश्चिम में यूरोप महाद्वीप स्थित है l
  • काकेशस पर्वत शृंखला और यूराल पर्वत एशिया और यूरोप को अलग करते है l 
  • यूरोप और एशिया को सम्मिलित रूप से ‘यूरेशिया’ भी कहा जाता है l
  • तीन देश ऐसे है जिनका कुछ भाग एशिया एवं कुछ भाग यूरोप महाद्वीप में आता है ये देश है - रूस, कजाकिस्तान, तुर्की 
  • लाल सागर, स्वेज की खाड़ी और स्वेज नहर एशिया और अफ्रीका के बीच की सीमा बनाते है।
  • बेरिंग जलडमरूमध्य, एशिया से उत्तर अमेरिका को अलग करता है ।
  • एशिया महाद्वीप को ‘विषमताओं का महाद्वीप’ तथा ‘मानव का घर’ भी कहा जाता है l
  • विकास की अधिक संभावनाओं की विध्मनता के कारण इसे "भविष्य का भंडारगृह" कहा जाता है l 
  • एशिया महाद्वीप को विभिन्न धर्मों की जन्म-स्थली भी कहा जाता है, क्योंकि यहाँ प्राचीन काल से ही विभिन्न धर्मों जैसे- हिन्दू धर्म, यहूदी, पारसी,इस्लाम, सिख आदि अनेक धर्मों के लोग निवास कर रहे है l 
  • एशिया को प्राचीन सभ्यताओं का जन्मस्थल भी माना जाता है जैसे - भारतीय सभ्यता, चीनी सभ्यता, एवं सुमेर सभ्यता आदि l

बादल सफ़ेद क्यों दिखाई देते है

एशिया महाद्वीप का क्षेत्रफल एवं जनसँख्या 

  • एशिया महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 44,579,000 वर्ग किमी (17,212,000 वर्ग मील) है जबकि कुल जनसँख्या 4,560,667,108 है l
  • एशिया महाद्वीप पृथ्वी के कुल भूमि क्षेत्र का लगभग 30% और पृथ्वी के कुल सतह क्षेत्र का 8.7% है।
  • विश्व की कुल जनसँख्या का 60% जनसँख्या एशिया महाद्वीप में निवास करती है l 
  • एशिया महाद्वीप में स्थित कुल देशों की संख्या 49 है l 

आसमान नीला क्यों दिखाई देता है?

  • एशिया महाद्वीप को 5 उपभागों में विभाजित किया गया है - पूर्वी एशिया, पश्चिमी एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, दक्षिण एशिया

एशिया महाद्वीप के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

एशिया महाद्वीप परीक्षा की दृष्टि से सभी महाद्वीपों में सबसे महत्वपूर्ण महाद्वीप है l आइये जानते है एशिया महाद्वीप के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य - 

एशिया के वे स्थान जो विश्व में प्रसिद्ध है - 

माउन्ट एवरेस्ट

  • विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत माउन्ट एवरेस्ट है जो कि नेपाल में स्थित है l
  • इसकी ऊंचाई 8,848.86 मी॰ (29,031.7 फीट) है l
  • नेपाल में इसे ‘सागरमाथा’ अर्थात ‘स्वर्ग का शीर्ष’ एवं तिब्बत में इसे ‘चोमोलंगमा’ अर्थात ‘पर्वतो की रानी’ कहा जाता है l
  • माउन्ट एवरेस्ट को पहले XV के नाम से जाना जाता था l 

एवरेस्ट के रिकॉर्ड 

  • एवरेस्ट की चोटी पर 1953 में पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति नेपाली मूल के भारतीय नागरिक तेनजिंग नोर्गे, और न्यूजीलैंड के एडमंड हिलेरी थे l 
  • 1975 में एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम महिला जुंको तेबई थी l
  • एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला बछेंद्री पाल थी जिन्होंने 1984 में एवरेस्ट की चोटी पर फतह की l 
  • एवरेस्टकी चोटी पर चढ़ने वाली पहली विकलांग महिला अरुणिमा सिन्हा है l 
  • पूर्णा मलावथ सबसे छोटी उम्र में एवरेस्ट पर चढ़ने वाली महिला है l 
  • कामी रीता शेरपा एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ने वाले व्यक्ति है l 

तिब्बत का पठार

  • विश्व का सबसे ऊँचा पठार तिब्बत का पठार या पामीर का पठार है l
  • यह दक्षिण में हिमालय पर्वत शृंखला से लेकर उत्तर में टकलामकान रेगिस्तान तक विस्तृत है।
  • उत्तर-से-दक्षिण तक यह पठार 1000 किलोमीटर लम्बा और पूर्व-से-पश्चिम तक 2500 किलोमीटर चौड़ा है।
  • यहाँ की औसत ऊँचाई समुद्र से 4500 मीटर (यानी 14700 फ़ुट) है l
  • इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 25 लाख वर्ग किलोमीटर है अर्थात भारत के क्षेत्रफल का 75% और फ़्रांस के क्षेत्रफल का लगभग 4 गुना l 
  • अपनी ऊंचाई के कारण इसे ‘संसार की छत’ के नाम से भी जाना जाता है l
  • तिब्बत के पठार को पृथ्वी का ‘तीसरा ध्रुव’ भी माना जाता है l 

अरब प्रायद्वीप

  • विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप है जिसका कुल क्षेत्रफल 32,37,500 वर्ग किलोमीटर है l
  • यह दक्षिण पश्चिम एशिया का एक प्रायद्वीप है l
  • अरब प्रायद्वीप मुख्यतः रेगिस्तान है l
  • इसमें खनिज तेल एवं प्राकृतिक गैस के विशाल भण्डार है l
  • बहरीन, कुवैत ओमान, कतर, सऊदी अरब, जार्डन, संयुक्त अरब अमीरात, यमन आदि देश अरब प्रायद्वीप के भाग माने जाते है l
  • यमन और जॉर्डन को छोड़कर अन्य सभी देशो को 'अरब राज्य' भी कहा जाता है l
  • यह विश्व के सबसे अमीर देशों का समूह माना जाता है l
  • इन सभी देशो में सबसे बड़ा सऊदी अरब देश है एवं सबसे धनी देश संयुक्त अरब अमीरात है l 

रूस

  • क्षेत्रफल की दृष्टी से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है जिसका क्षेत्रफल लगभग 1,70,75,200 वर्ग किलोमीटर है l
  • रूस उत्तरी एशिया और पूर्वी यूरोप में फैला हुआ एक ट्रांस्कोंटिनेंटल देश है l 
  • रूस की कुल जनसँख्या 46.7 मिलियन है और यह दुनिया का नौवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है l
  • रूस यूरोप का सबसे अधिक आबादी वाला देश भी है l रूस ग्यारह समय क्षेत्रों में फैला हुआ है l 
  • रूस विश्व में सबसे लम्बी सीमा वाला देश है l
  • रूस विश्व में सबसे अधिक सोलह संप्रभु राष्ट्रों के साथ सीमायें बनाता है l
  • रूस की सीमा जिन देशों के साथ मिलती हैं उनके नाम हैं - (वामावर्त) - नार्वे, फ़िनलैण्ड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैण्ड, बेलारूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, अज़रबैजान, कजाकिस्तान, चीन, मंगोलिया और उत्तर कोरिया। रूस की राजधानी मोस्को है l रूस की मुद्रा रूबल है l 

चीन

  • जनसँख्या की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश चीन है जिसकी कुल जनसँख्या लगभग 1,41,38,50,000 है जो की विश्व की कुल जनसँख्या का 18.37% है l
  • विश्व की कुल जनसँख्या 7.7 अरब है l
  • जनसँख्या की दृष्टि से दूसरा बड़ा देश भारत है जिसकी कुल जनसँख्या लगभग 1,35,18,90,000 है जो की विश्व की कुल जनसँख्या का 17.56% है l ये दोनों ही देश एशिया महाद्वीप में स्थित है l
  • चीन की राजधानी बीजिंग है l
  • चीन का कुल क्षेत्रफल लगभग 9,600,000 किमी है l
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से चीन विश्व का चौथा सबसे बड़ा देश है l
  • चीन, गेहूं, चावल, कपास, चाय, तथा तंबाकू के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है l
  • यह विश्व का 30% और एशिया का लगभग 35% चावल का उत्पादन करता है l
  • बिस्मिथ, सीसा एवं जस्ता उत्पादन में भी चीन प्रथम स्थान पर है l
  • चीन के साथ सीमा बनाने वाले 14 देश निम्नलिखित हैं – रूस, मंगोलिया, उत्तर कोरिया, वियतनाम, लाओस, म्यांमार, भारत, भूटान, नेपाल, तिब्बत, अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिस्तान और कजाखिस्तान |

केस्पियन सागर

  • विश्व की सबसे बड़ी झील केस्पियन सागर है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 371,000 वर्ग किमी है और आयतन 78,200 घन किलोमीटर है l
  • यह खारे पानी की सबसे बड़ी झील है l
  • तुर्कमेनिस्तान, कज़ाख़स्तान, रूस, अजरबैजान, ईरान इसके तटवर्ती देश हैं।
  • यह मध्य-उत्तर से मध्य-पूर्व तक कजाकिस्तान, मध्य-उत्तर से मध्य-पश्चिम तक रूस, दक्षिण-पश्चिम में अजरबैजान, दक्षिण में ईरान और आस-पास के कोनों और इसके पूर्वी तट के दक्षिणी भागों के साथ तुर्कमेनिस्तान से घिरा है।
  • केस्पियन सागर एशिया और यूरोप के मध्य स्थित है l 

बैकाल झील

  • विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील है जिसकी औसत गहराई 744.4 मी है जबकि इसकी अधिकतम गहराई 1,642 किलोमीटर है l
  • इस झील की कुल लम्बाई लगभग 636 किलोमीटर है l
  • बैकाल झील साइबेरिया रूस में स्थित है जो की मीठे पानी की झील है l
  • बैकाल झील को ‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ भी कहा जाता है l 

टिटिकाका झील

  • विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित नौकायान झील टिटिकाका झील है l
  • इस झील को ‘हनीमून लेक’ नाम से भी जाना जाता है l
  • यह झील पेरू और बोलीविया की सीमा पर स्थित है l
  • तिलिचो झील विश्व की सबसे ऊँची झील है l तिलिचो झील समुद्र तल से 4,949 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है l यह झील नेपाल में स्थित है l यह हिमालय की अन्नपूर्णा श्रेणी में स्थित है l 
  • विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील पेंगोंग झील है जो कि लद्दाख एवं तिब्बत में स्थित है l 
  • विश्व की सर्वाधिक लवणीय झील वॉन झील है जो कि तुर्की में स्थित है l वॉन झील में लवणता 330 प्रति हजार (330%) मिलती है l 
  • समुद्र तल से सबसे नीची झील मृत सागर है l 
  • विश्व में सावधिक मुस्लिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया है l विश्व का सबसे बड़ा द्वीप समूह वाला देश इंडोनेशिया है l 
  • विश्व का सबसे बड़ा नदी द्वीप मान्जुली है l जो कि असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है l 
  • विश्व में सर्वाधिक आबादी वाला शहर टोक्यो है जो की जापान की राजधानी भी है l 
  • विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा है जो कि भारत एवं बांग्लादेश में स्थित है यह डेल्टा गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है l 
  • केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत के मणिपुर की लोकटक झील में स्थित विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है l 
  • विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है l 
  • विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मासिनराम है जो की भारत के मेघालय में स्थित है l 
  • विश्व में सर्वाधिक समाचार पढने वाला देश होंगकोंग है l 
  • विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश थाईलैंड है l 
  • विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है l 
  • विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल पाकिस्तान में है l 
  • विश्व का सर्वाधिक जनसँख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है l 
  • विश्व का सबसे लम्बा प्लेटफार्म गोरखपुर उत्तर प्रदेश में है l जिसकी लम्बाई लगभग 1,366.33 मीटर है l 
  • विश्व का सबसे लम्बा रेल मार्ग ट्रांस-साइबेरियन रेलवे लाइन है जो उत्तर कोरिया के प्योंगयांग को रूस के मास्को से जोड़ती है। इस रेलवे लाइन की कुल लम्बाई 10267 किमी है l इसके कुल स्टॉप की संख्या 157 है l वर्त्तमान में इसकी सेवा COVID प्रतिबंधों के कारण नहीं चल रही है।
  • चिंगहई-तिब्बत रेलमार्ग विश्व का सबसे ऊँचा रेल मार्ग है l यह 5072 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है और इस रेलमार्ग की कुल लम्बाई 1956 किमी है। यह चिंगहई प्रान्त में स्थित शिनिंग को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से जोड़ता है। यह रेलमार्ग तान्गुला दर्रे से भी गुजरता है l तांगुला रेलवे स्टेशन जो 5072 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है विश्व का सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन है।
  • विश्व का सबसे लम्बा बाँध हीराकुंड बाँध है जो कि उड़ीसा की महानदी नदी पर निर्मित बाँध है l इसकी कुल लम्बाई 25.8 किमी० है।
  • मृत सागर दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है। यह समुद्र तल से 440 मीटर नीचे है l इसे खारे पानी की सबसे निचली झील भी कहा जाता है l मृत सागर इजरायल, जार्डन और फिलिस्तीन के मध्य स्थित है l
  • विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश चीन है दूसरे स्थान पर जापान है l
  • विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक देश इण्डोनेशिया है l बांडुंग इसका सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक केन्द्र है. सिनकोना से कुनैन बनाई जाती है जो मलेरिया की दवा है l
  • विश्व का सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश भारत है l
  • विश्व का एकमात्र यहूदी देश इजरायल है l 
  • विश्व की सबसे ऊँची इमारत बुर्ज खलीफा है l जो दुबई में स्थित है l 
  • विश्व के 10 बड़े शॉपिंग मॉल एशिया में ही स्थित हैं l सबसे बड़ा मॉल 'न्यू साउथ चीन' है l

भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

  • विश्व की 10 सबसे ऊँची इमारतों में से 9 एशिया में है l

एशिया महाद्वीप के प्रसिद्ध स्थान

यांग्सी नदी

  • एशिया की सर्वाधिक लम्बी नदी यांग्सी नदी है जिसकी कुल लम्बाई लगभग 6300 किमी है l
  • यह सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बहती हुई, पूर्वी चीन सागर में गिरती है। यांग्सी नदी विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है l
  • यांग्सी नदी को चीन का शोक भी कहा जाता है l 

Note: विश्व की सबसे लम्बी नदी नील नदी और दूसरी सबसे लम्बी नदी अमेजन है l

हिमालय पर्वत

  • हिमालय पर्वत श्रंखला एशिया की सबसे लम्बी पर्वत श्रंखला है जिसकी लम्बाई लगभग 2500 किमी है l
  • हिमालय पर्वत श्रंखला विश्व की सबसे नवीन वलित पर्वत श्रंखला है l
  • हिमालय की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) है l 
  • गोबी मरुस्थल एशिया का सबसे बड़ा एवं विश्व का 5 वां सबसे बड़ा मरुस्थल है l
  • यह मंगोलिया में स्थित है l गोबी मरुस्थल एक ठंडा मरुस्थल है l
  • गोबी मरुस्थल का कुल क्षेत्रफल 12,95,000 वर्ग किलोमीटर है l
  • ‘गोबी' एक मंगोलियन शब्द है, जिसका अर्थ होता है- 'जलरहित स्थान'।
  • मंगोलिया की राजधानी उलान बातर है l
  • गोबी मरुस्थल को तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है -
  • ताकला माकन रेगिस्तान
  • अलशान रेगिस्तान
  • मुअस या ओर्डिस रेगिस्तान

बोर्नियो द्वीप

  • बोर्नियो एशिया का सबसे बड़ा द्वीप और विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है l
  • यह जावा से उत्तर में, सुलावेसी से पश्चिम में और सुमात्रा से पूर्व में स्थित है।
  • बोर्नियो इंडोनेशिया का सबसे बड़ा द्वीप है l
  • बोर्नियो पर इण्डोनेशिया, मलेशियाऔर ब्रुनेई का संयुक्त रूप से अधिकार है l
  • इण्डोनेशिया की राजधानी जकार्ता, जावा द्वीप पर स्थित है |

मालदीव

  • जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया का सबसे छोटा देश मालदीव है। इसका क्षेत्रफल 298 वर्ग किमी है l
  • मालदीव की राजधानी माले है l
  • इसकी कुल जनसँख्या 427,756 है l 

अन्य तथ्य

  • भूमध्य रेखा एशिया के दो देशों मालदीव एवं इंडोनेशिया से होकर गुजरती है l एशिया महाद्वीप में स्थित सिंगापुर भूमध्य रेखा के सबसे नजदीक स्थित राजधानी है l
  • गहमर एशिया का सबसे बड़ा गाँव है जो कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में स्थित है l यह गाँव पटना मुगलसराय रेलमार्ग पर स्थित है l इसकी जनसंख्या लगभग 1 लाख 20 हजार है l 
  • एशिया का सबसे ठंडा स्थान बर्खोयांस्क है जो साइबेरिया रूस में स्थित है l टैंगातुल्य जलवायु के अन्तर्गत बर्खोयांस्क का न्यूनतम तापमान -66.8ºC अंकित किया गया था। बर्खोयांस्क को ‘पृथ्वी का शीत ध्रुव’ भी कहते है l 
  • एशिया का सबसे गर्म स्थान जैकोबाबाद पाकिस्तान में है जहां का अधिकतम तापमान 53.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है l 
  • प्रशान्त महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियाँ हैं - ह्वांग्हो, आमूर, सीक्यांग और यांग्सी 
  • आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियाँ हैं ( जिसका मुहाना शीत ऋतु में जम जाता है) - लीना, ओबे व येनेसी
  • एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा है l 
  • एशिया का सर्वाधिक जूट उत्पादक देश बांग्लादेश और गन्ना उत्पादक देश भारत है l 
  • विश्व का सर्वाधिक अभ्रक उत्पादन करने वाला देश भारत है l 
  • एशिया का सर्वाधिक टिन उत्पादित करने वाला देश मलेशिया है l
  • चन्द्र शेखर वेंकट रमन पहले ऐसे एशियाई वैज्ञानिक है, जिन्हें नोबेल पुरस्कार जीतनें का श्रेय प्राप्त हुआ है l

विश्व के प्रमुख घास के मैदान

एशिया महाद्वीप के उपभाग

एशिया महाद्वीप को 5 उपभागों में बांटा गया है l 

  • पूर्वी एशिया
  • पश्चिमी एशिया
  • मध्य एशिया
  • दक्षिण-पूर्व एशिया
  • दक्षिण एशिया

एशिया महाद्वीप के उपभाग

  • पूर्वी एशिया में स्थित देश: चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, ताइवान, मंगोलिया, मकाउ
  • पश्चिमी एशिया में स्थित देश: आर्मीनिया, अज़रबैजान, बहरीन, साइप्रस, जॉर्जिया, ईरान, इराक, इज़राइल, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, ओमान, फिलिस्तीन, कतर, सऊदी, अरब, सीरिया, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, यमन
  • मध्य एशिया में स्थित देश: काज़ाख़स्तान, किरगिज़स्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़बेकिस्तान, अफगानिस्तान 
  • दक्षिण-पूर्व एशिया में स्थित देश: कंबोडिया, लाओस, म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई, पूर्वी तिमोर, इंडोनेशिया, फिलीपींस, क्रिसमस द्वीप और सिंगापुर 

दक्षिण एशिया में स्थित देश: भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, भूटान

Note: दक्षिण एशिया के देशों का एक संगठन दक्षेस (SAARC) भी है l इसकी स्थापना 8 दिसम्बर 1985 को भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान द्वारा मिलकर की गई थी। अप्रैल 2007 में संघ के 14वें शिखर सम्मेलन में अफ़गानिस्तान इसका आठवाँ सदस्य बन गया।

Note: एशिया के उत्तरी भाग में रूस का एशियाई भाग, मंगोलिया, चीनी जनवादी गणराज्य का उत्तरी भाग सम्मिलित किए जाते हैं।

एशिया के स्थलरुद्ध देश 

स्थलरुद्ध देश वे देश होते है जिनकी सीमा समुद्र से नहीं लगती है l 

  • कजाकिस्तान 
  • अफगानिस्तान
  • मंगोलिया 
  • नेपाल
  • भूटान
  • तुर्कमेनिस्तान
  • उज्बेकिस्तान
  • किर्गिस्तान
  • तजाकिस्तान 
  • अजरबेजान 
  • लाओस

स्थलरुद्ध देशों में कजाकिस्तान सबसे बड़ा देश है l जबकि मंगोलिया दूसरा सबसे बड़ा स्थलरुद्ध देश है l लाओस दक्षिण - पूर्व एशिया का एकमात्र स्थलरुद्ध देश है, यह पूर्व में फ्रांसीसियों का उपनिवेश था l 

स्थल-रुद्ध देश (landlocked country) किसे कहते हैं

एशिया के सर्वाधिक जनसँख्या वाले देश 

  • विश्व के 10 सर्वाधिक जनसँख्या वाले देशो में 6 देश एशिया महाद्वीप के है l जो इस प्रकार है - चीन, भारत, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, बांग्लादेश, रूस l
  • विश्व के 10 सर्वाधिक जनसँख्या वाले देश है - चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, ब्राजील, बांग्लादेश, नाइजेरिया, रूस, मेक्सिको 

Note: विश्व की वर्तमान जनसंख्या 7.7 अरब है।

विश्व में सबसे बड़ा छोटा लम्बा ऊँचा

एशिया के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले देश 

  • विश्व के 10 सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले देशों में 4 देश एशिया के है l जो इस प्रकार है - रूस, चीन, भारत, कजाकिस्तान l 
  • विश्व के 10 सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले देश है - रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, भारत, अर्जेंटीना, कजाकिस्तान, अल्जीरिया l 

एशिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश

संज्ञात्मक और क्रय शक्ति दोनों ही आधार पर एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएँ इस प्रकार हैं: 

  • चीनी जनवादी गणराज्य, 
  • जापान, 
  • भारत, 
  • दक्षिण कोरिया 
  • इण्डोनेशिया।

एशिया के 10 सबसे ऊँचे पर्वत 

विश्व की 10 सर्वोच्च पर्वत शिखर एशिया महाद्वीप में ही स्थित है l ये पर्वत शिखर है - 

  • माउंट एवरेस्ट (8,848 मी)
  • के2 (8,611 मी)
  • कंचनजंघा (8,586 मी)
  • ल्होत्से (8,516 मी)
  • मकालू (8,485 मी)
  • चोयु (8,188 मी)
  • धौलागिरी (8,167 मी)
  • मनास्लु (8,163 मी)
  • नंगा पवर्त (8,126 मी)
  • अन्नापूर्णा (8,091 मी)

विश्व के 10 सर्वोच्च पर्वत शिखरों के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे l 

एशिया के मरुस्थल 

  • गोबी मरुस्थल एशिया का सबसे बड़ा एवं विश्व का 5 वां सबसे बड़ा मरुस्थल है l
  • यह मंगोलिया में स्थित है l गोबी मरुस्थल एक ठंडा मरुस्थल है l
  • गोबी मरुस्थल का कुल क्षेत्रफल 12,95,000 वर्ग किलोमीटर है l
  • ‘गोबी' एक मंगोलियन शब्द है, जिसका अर्थ होता है- 'जलरहित स्थान'। गोबी मरुस्थल को तीन भागों में विभक्त किया जा सकता है -
  • ताकला माकन रेगिस्तान
  • अलशान रेगिस्तान
  • मुअस या ओर्डिस रेगिस्तान

एशिया के अन्य मरुस्थल -

  • टकलामकान (चीन के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र ‘सिक्यांग’ में)
  • काराकुम (तुर्कमेनिस्तान) मध्य एशिया का सबसे बड़ा मरुस्थल 
  • किज़िल कुम (कजाकिस्तान,तुर्कमेनिस्तान), 
  • अर्दोस, थार-चोलिस्तान (भारत, पाकिस्तान), 
  • अरबी मरुस्थल (इराक,जॉर्डन, सऊदी अरब), 
  • अद-दहना रेगिस्तान, अन नफून रेगिस्तान, (सऊदी अरब)
  • दश्त-ए-लुत, दश्त-ए-काविर (ईरान), यहूदा, नेगेव (इजरायल), पाप का मरुस्थलएशिया की प्रमुख नदियाँ 

पृथ्वी की कितनी परते हैं

एशिया की प्रमुख नदियाँ 

  • विश्व के 10 सबसे लम्बी नदियों में 6 नदियाँ एशिया महाद्वीप की है l
  • जो इस प्रकार है - यांग्सी नदी, ओबे नदी, ह्वांग-हो, येनिसी, आमूर, लीना

विश्व की 10 सबसे लम्बी नदियाँ है - 

  • नील नदी 
  • अमेजन
  • यांग्सी
  • ओबे
  • ह्वांग-हो
  • येनिसी
  • कांगो
  • आमूर
  • लीना

भारत की नदियाँ : उद्गम स्थल, लम्बाई, सहायक नदियाँ, अपवाह तंत्र एवं नदियों का आर्थिक महत्त्व

Note: नील नदी विश्व की सबसे लम्बी नदी है जो कि विक्टोरिया झील से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में गिरती है। 

नील नदी दक्षिण से उत्तर क्रमशः युगाण्डा, इथियोपिया, सूडान एवं मिस्र से होकर बहती है l 

मिस्र की प्राचीन सभ्यता का विकास इसी नदी की घाटी में हुआ है। नील नदी की घाटी का दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा के समीप स्थित है l नील नदी की लम्बाई 6650 किमी है l 

एशिया के प्रमुख पठार 

  • एशिया में विश्व का सबसे ऊँचा पठार तिब्बत का पठार है l
  • यह समुद्र तल से 4500 मी ऊँचा है l
  • एशिया में स्थित अन्य पठार - बोलीविया पठार, ईरान का पठार, अनातोलिया का पठार, एशिया माइनर, शान का पठार, यूनान का पठार, अरब का पठार, मंगोलिया का पठार l 

पर्वत, पठार और मैदान में अंतर

एशिया की प्रमुख झीलें 

  • एशिया में विश्व की सबसे बड़ी झील केस्पियन सागर स्थित है l
  • जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 371,000 वर्ग किमी है l 

एशिया में स्थित अन्य झील है - 

  • पेगोंग झील, 
  • बैकाल झील, 
  • वॉन झील, 
  • अराल सागर (एशिया की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील), 
  • मृत सागर, 
  • टॉनले साप, 
  • बीवा झील, 
  • बाल्खुश झील, 
  • वीवा झील

कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य 

  • एशिया माइनर के नाम से जाना जाता है - तुर्की 
  • पूर्व का मोती - श्रीलंका 
  • भारत एवं चीन के मध्य स्थित बफर स्टेट है - नेपाल 
  • म्यांमार की जीवन रेखा कहा जाता है - इरावती नदी को
  •  स्वर्ण पेगोडा का देश कहा जाता है - म्यांमार को 
  • नदियों को देश कहा जाता है- बांग्लादेश को 
  • सूर्योदय का देश कहा जाता है - जापान को 
  • एशिया का प्रवेश द्वार कहा जाता है - तुर्की को
  • यूरोप का मरीज या यूरोप का रोगी कहा जाता है - तुर्की को
  • तड़ित झंझाओं का देश या लैंड ऑफ़ थंडरबोल्ट कहा जाता है - भूटान को 
  • पश्चमी एशिया का स्विट्जरलैंड कहा जाता है - लेबनोन को 
  • हजार पहाड़ियों का देश कहा जाता है - अफगानिस्तान को
  • सफ़ेद हाथियों का देश कहा जाता है - थाईलैंड को
  • येलो पेरिल कहा जाता है - चीन को
  • दस लाख हाथियों की भूमि कहा जाता है - लाओस को 
  • पूर्व का वेनिस कहा जाता है - सिंगापुर को
  • पवित्र भूमि का देश कहा जाता है - फिलिस्तीन को 
  • लाल सागर और भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर है - स्वेज नहर
  • आर्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर को जोड़ने वाला जलडमरूमध्य है - बेरिंग
  • अन्तराष्ट्रीय तिथि रेखा के सामानांतर जलडमरूमध्य है - बेरिंग जलडमरूमध्य 
  • अराकान योमा पर्वत स्थित है - म्यांमार में 
  • महावेली गंगा नदी है - श्रीलंका की

आइये अब एशिया महाद्वीप के विषय में अपने ज्ञान का परिक्षण करें l 

Click here to take a free Online Test of ‘एशिया महाद्वीप’

यह भी पढ़े 

Comments