विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलें कौन सी है

Share via Whatsapp

आज के इस आर्टिकल में हम आपको विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलों के बारे में जानकारी देंगे l इसके साथ ही इन झीलों के विषय में अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के विषय में भी जानेंगे l 

इससे पिछले आर्टिकल में हमने आपको भारत की प्रमुख झीलों के विषय में जानकारी दी थी l आप उसे भी पढ़ सकते है l 

यदि आप भी किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े क्योंकि इस आर्टिकल में परीक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी है l 

“चारो ओर से स्थलखंड से घिरे हुए जल के स्थिर भाग को झील कहते है l”

हमारा सौरमंडल: सूर्य, ग्रह एवं उपग्रह 

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलों की सूची 

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलों की सूची इस प्रकार है - 

क्र.सं.

झील 

सम्बंधित देश 

क्षेत्रफल 

1.

केस्पियन सागर 

कजाकिस्तान, रूस, तुर्कमेनिस्तान, अजरबेजान, ईरान 

371,000 km2

2. 

सुपीरियर झील 

कनाडा, USA

82,100 km2

3.

विक्टोरिया झील 

यूगांडा, केन्या, तंजानिया 

68,870 km2

4.

ह्यूरोन झील 

कनाडा, USA

59,600 km2

5.

मिशिगन 

USA

58,000 km2

6.

तंगानिका

बुरुंडी, तंजानिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य

32,600 km2

7.

बैकाल झील 

रूस 

31,500 km2

8.

ग्रेट बियर लेक 

कनाडा 

31,000 km2

9.

मलावी 

मलावी, मोजाम्बिक तंजानिया 

29,500 km2

10.

ग्रेट स्लेव लेक 

कनाडा 

27,000 km2

विश्व की सबसे बड़ी झील: केस्पियन सागर 

केस्पियन सागर

  • केस्पियन सागर विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है l इसके विशाल आकार के कारण इसे सागर कहा जाता है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 371,000 वर्ग किमी है l 
  • यह दुनिया का सबसे बड़ा अंतर्देशीय जल निकाय है l 
  • यह काकेशस पर्वत के पूर्व में और मध्य एशिया के महान मैदानों के पश्चिम में स्थित है। 
  • इसकी सीमा उत्तर-पूर्व में कजाकिस्तान, दक्षिण-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान, दक्षिण में ईरान, दक्षिण-पश्चिम में अजरबैजान और उत्तर-पश्चिम में रूस से लगती है।
  • वोल्गा (यूरोप की सबसे लंबी नदी), यूराल और टेरेक, सुलक, समूर, कुरा और कई छोटी नदियाँ उत्तरी कैस्पियन सागर में गिरती हैं।

भारत की प्रमुख जनजातियाँ 

विश्व की दूसरी सबसे बड़ी झील: सुपीरियर झील 

सुपीरियर झील

  • सुपीरियर झील विश्व की दूसरी सबसे बड़ी झील है जो उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित है l 
  • सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 82,100 वर्ग किमी है l 
  • आयतन के अनुसार यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील है l 
  • इसकी सीमा कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका से लगती है l 
  • सुपीरियर झील के उत्तर में ओंटारियो प्रांत और उत्तर-पश्चिम में मिनेसोटा हैं, और दक्षिण में विस्कॉन्सिन और मिशिगन राज्य हैं।
  • सुपीरियर झील उत्तरी अमेरिका की महान झीलों में सबसे बड़ी है l 

उत्तराखंड की प्रमुख जनजातियाँ 

विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील: विक्टोरिया झील 

विक्टोरिया झील

  • विक्टोरिया झील विश्व की तीसरी सबसे बड़ी झील है l 
  • यह अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है l 
  • यह सुपीरियर झील के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 68,870 वर्ग किमी है l 
  • भूमध्य रेखा या विषुवत रेखा विक्टोरिया झील से होकर गुजरती है इसलिए विक्टोरिया झील विश्व की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय झील है l 
  • इसकी सीमा केन्या, युगांडा और तंजानिया से लगी हुई है l 
  • विक्टोरिया झील स्वेत नील नदी का उद्गम स्थल भी है l 
  • इसे 'डार्विन के ड्रीमपोंड' के नाम से भी जाना जाता है।

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण कौन कौन से है ?

विश्व की चौथी सबसे बड़ी झील: ह्यूरोन झील

ह्यूरोन झील

  • ह्यूरोन झील विश्व की चौथी सबसे बड़ी झील है l
  • ह्यूरोन झील तीसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है l 
  • इस झील में मानेटुलेन द्वीप है, जिसे दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है।
  • इसका क्षेत्रफल 59,600 वर्ग किमी है l 
  • इसकी सीमा कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका से लगी हुई है l 
  • ह्यूरोन झील उत्तरी अमेरिका की महान झीलों में दूसरी सबसे बड़ी झील है l  
  • सू नहर सुपीरियर झील और ह्यूरोन झील को आपस में जोडती है l 

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश 

विश्व की पांचवी सबसे बड़ी झील: मिशिगन झील 

मिशिगन झील

  • मिशिगन झील विश्व की पांचवी सबसे बड़ी झील है l 
  • मिशिगन झील उत्तरी अमेरिका की महान झीलों में तीसरी सबसे बड़ी झील है l 
  • मिशिगन झील किसी एक ही देश में स्थित विश्व की सबसे बड़ी झील है l 
  • इसका क्षेत्रफल 58,000 वर्ग किमी है l 
  • यह झील संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है l 
  • ग्रीन बे इसके उत्तर-पश्चिम में एक बड़ी खाड़ी है, और ग्रांड ट्रैवर्स बे उत्तर-पूर्व में है।

भारत का भूगोल: भौगोलिक स्थित एवं विस्तार 

विश्व की छठवी सबसे बड़ी झील: तंगानिका झील 

तंगानिका झील

  • तंगानिका झील विश्व की छठवी सबसे बड़ी झील है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 32,600 वर्ग किमी है l 
  • गहराई के हिसाब से यह रूस की बैकाल झील के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है l 
  • आयतन के हिसाब से यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी झील है l 
  • यह विश्व की ताजे पानी की सबसे लम्बी नदी है l 
  • इसकी लम्बाई लगभग 673 किमी है l 
  • इसकी सीमा तान्ज़ानिया, कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य, बुरुन्डी और ज़ाम्बिया देशो से लगी हुई है l 

विश्व में कुल कितने महासागर है ?

विश्व की सातवी सबसे बड़ी झील: बैकाल झील 

बैकाल झील

  • बैकाल झील विश्व की छठवी सबसे बड़ी झील है l 
  • बैकाल झील विश्व की सबसे गहरी झील है l इसकी अधिकतम गहराई 1,642 मीटर है l 
  • यह विश्व की सबसे प्राचीन झील है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 31,500 वर्ग किमी है l 
  • बैकाल झील आयतन के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है, जिसमें दुनिया के ताजे पानी का 22-23% हिस्सा है।
  • यह दक्षिणी साइबेरिया में स्थित है l रूस के दो राज्यों (इरकुत्स्क ओब्लास्त और बुर्यात गणतंत्र) की सीमा पर स्थित है।
  • इस झील को यूनेस्को द्वारा विश्व की अनूठी प्राकृतिक विरासत की सूची में शामिल किया गया है।
  • यह विश्व की सबसे साफ़ झीलों में से एक है l 

विश्व के प्रमुख देश राजधानी एवं मुद्रा 

विश्व की आठवी सबसे बड़ी झील: ग्रेट बियर लेक/सप्तऋषि झील 

ग्रेट बियर लेक  

  • ग्रेट बियर लेक विश्व की आठवी सबसे बड़ी झील है l 
  • यह पूरी तरह से कनाडा में स्थित सबसे बड़ी झील है l 
  • यह उत्तरी अमेरिका की चौथी सबसे बड़ी झील है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 31,000 वर्ग किमी है l 

विश्व के प्रमुख घास के मैदान 

विश्व की नौवी सबसे बड़ी झील: मालावी झील/न्यासा झील  

मलावी झील

  • मलावी झील विश्व की नौवी सबसे बड़ी झील है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 29,500 वर्ग किमी है l 
  • इसकी सीमा पर मलावी, मोज़ाम्बीक और तान्ज़ानिया स्थित है l
  • यह अफ्रीका की तीसर सबसे बड़ी और दूसरी सबसे गहरी झील है l 
  • यह आयतन के हिसाब से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी ताजे पानी की झील है l  

विश्व में सबसे बड़ा छोटा लम्बा ऊँचा 

विश्व की दसवी सबसे बड़ी झील: ग्रेट स्लेव लेक 

ग्रेट स्लेव लेक

  • ग्रेट स्लेव लेक विश्व की दसवी सबसे बड़ी झील है l 
  • इसका कुल क्षेत्रफल 27,000 वर्ग किमी है l 
  • यह कनाडा की दूसरी सबसे बड़ी झील है l 
  • यह उत्तरी अमेरिका की सबसे गहरी झील है l 

विश्व के 10 सबसे ऊँचे पर्वत शिखर 

विश्व की प्रमुख झीलें: महत्वपूर्ण तथ्य 

विश्व की सबसे बड़ी झील कौन सी है - केस्पियन सागर 

विश्व की सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है - केस्पियन सागर 

विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील कौन सी है - सुपीरियर झील 

विश्व की दूसरी सबसे गहरी झील कौन सी है - बैकाल झील 

विश्व की सबसे गर्म पानी की झील कौन सी है - Boiling lake (उबलती झील, न्यूजीलैंड)

विश्व की सबसे बड़ी लैगून झील कौन सी है - केस्पियन सागर

भारत के कितने राज्य तटरेखा से लगते है ? 

विश्व की सबसे ऊंचाई पर स्थित झील कौन सी है - तिलिचो झील

विश्व की सबसे लम्बी झील कौन सी है - तंगानिका झील

क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व की सबसे बड़ी झील कौन सी है - केस्पियन सागर 

विश्व की सबसे खारी झील कौन सी है - डॉन हुआन झील 

विश्व की सबसे नीची झील कौन सी है - मृत सागर 

हजार झीलों की भूमि’ किस देश को कहा जाता है - फ़िनलैंड 

कौन-सा देश ‘अंगुलीनुमा’ झीलों के लिए प्रसिद्ध है - संयुक्त राज्य अमेरिका

विश्व की सबसे बड़ी कृत्रिम झील कौन सी है - वोल्टा झील (क्षेत्रफल में)

विश्व के 7 महाद्वीप कौन कौन से है ?

उम्मीद है हमारे द्वारा विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलों के विषय में दी गयी जानकारी आपको पसंद आई होगी l 

इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ भी share कर सकते है साथ ही यदि आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी प्रश्न पूछना हो तो आप नीचे दिए गये comment box में पूछ सकते है l 

यह भी पढ़े 

Comments