भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है l क्षेत्रफल और जनसँख्या में

Share via Whatsapp

Bharat ka sabse bada rajya: आज के इस आर्टिकल में हम आपको जनसँख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के सबसे बड़े राज्य (Bharat ka sabse bada Rajya) के बारे में बताने वाले है l इसके साथ ही जनसँख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित कौन सा है यह भी जानकारी देंगे l 

इनसे सम्बंधित प्रश्न अक्सर परीक्षाओं में पूछे जाते है l आज के इस आर्टिकल में आपको इन सभी प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हो जाएंगे इसलिए आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े l 

विश्व की 10 सबसे बड़ी झीलें कौन सी है?

Table of Content

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?

राज्यों की बात करने से पहले हमारे देश भारत की बात की जाए तो यह जनसँख्या की दृष्टि से चीन के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है और वही क्षेत्रफल की दृष्टि से यह रूस, कनाडा, यू.एस.ए, चीन, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया के बाद विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है l 

भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है जो कि विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.42% है l 

भारत की कुल जनसँख्या 1.3 अरब है जो कि विश्व की कुल जनसँख्या का लगभग 17.7% है l 

वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य एवं 8 केंद्र शासित प्रदेश है l 

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है और जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है l 

भारत की प्रमुख झीले 

राजस्थान राज्य का कुल क्षेत्रफल 342239 वर्ग किमी (1,32,139 वर्गमील) है और उत्तर प्रदेश की कुल जनसँख्या 241,066,874 है l 

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर है l 

दिल्ली की वर्तमान जनसँख्या 32,065,760 है और जम्मू कश्मीर का कुल क्षेत्रफल 42241 वर्ग किमी है l  

आइये अब इन राज्यों (Bharat ka sabse bada Rajya) और केन्द्रशासित प्रदेशो के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते है l 

भारत के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण कौन से है?

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य: राजस्थान

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है l कर्नल जेम्स टॉड ने सर्वप्रथम इस भौगोलिक प्रदेश के लिए राजस्थान शब्द का प्रयोग किया।

जनसँख्या की दृष्टि से राजस्थान 7 वें स्थान पर है l 

इसके दक्षिण-पश्चिम में गुजरात, दक्षिण-पूर्व में मध्यप्रदेश, उत्तर में पंजाब (भारत), उत्तर-पूर्व में उत्तरप्रदेश और हरियाणा है। 

राजस्थान और पाकिस्तान के बीच स्थित सीमा रेखा को रेड क्लिप रेखा के नाम से जानते है l यह पाकिस्तान के साथ 1070 किमी लम्बी सीमा साझा करता है l 

क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जैसलमेर और सबसे छोटा जिला धौलपुर है l 

जनसँख्या की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा जिला जयपुर एवं सबसे छोटा जिला जैसलमेर है l 

क्षेत्रफल: 342239 वर्ग किमी (1,32,139 वर्गमील)

राजधानी: जयपुर

गठन: 30 मार्च 1949

मुख्यमंत्री: अशोक गहलोत

राज्यपाल: कलराज मिश्रा 

विधानसभा सीट: 200 (एकसदनीय)

लोकसभा सीट: 25 

राज्यसभा सीट: 10 

जनसँख्या: 68,548,437 (7 वां)

जिले: 33 (7 मंडल)

साक्षरता: 66.1%

लिंगानुपात: 928

न्यायलय: जोधपुर 

राजकीय पक्षी: गोडावण

राजकीय पेड़: खेजड़ी 

राजकीय पुष्प: रोहिड़ा

राजकीय पशु: चिंकारा/ऊँट 

स्थापना दिवस: 30 मार्च 

जनसँख्या की दृष्टि से विश्व के 10 सबसे बड़े देश

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य 

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य: उत्तर प्रदेश जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है l भारत की कुल जनसंख्या में 16.2% लोग उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं। 

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह चौथे स्थान पर है l उत्तर प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 6.88 प्रतिशत मात्र है l 

उत्तर प्रदेश की सीमा 8 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश से लगती है l इसके उत्तर में उत्तराखण्ड तथा हिमाचल प्रदेश, पश्चिम में हरियाणा, दिल्ली तथा राजस्थान, दक्षिण में मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ और पूर्व में बिहार तथा झारखंड राज्य स्थित हैं। इसके आलावा इसकी सीमा नेपाल देश से लगती है l 

भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी है?

भारत के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे 

यदि विश्व के देशो से तुलना की जाये तो विश्व में केवल पाँच देश चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका , इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है।

उत्‍तर प्रदेश का सोनभद्र जिला, देश का एक मात्र ऐसा जिला है, जिसकी सीमाएँ चार प्रदेशों को छूती हैं। जिले की सीमा पश्चिम में मध्य प्रदेश, दक्षिण में छत्तीसगढ़, पूर्व में झारखण्ड तथा बिहार एवं उत्तर में उत्तर प्रदेश का मिर्जापुर जिला है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी और सबसे छोटा जिला हापुड़ है l 

जनसँख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला प्रयागराज और सबसे छोटा जिला महोबा है l 

जनसँख्या: 241,066,874

क्षेत्रफल: 240928 वर्ग किमी (1,32,139 वर्गमील) (चौथा)

राजधानी: लखनऊ 

गठन: 24 जनवरी 1950

मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ 

राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल 

विधानसभा सीट: 403

विधानपरिषद सीटे: 100 

लोकसभा सीट: 80  

राज्यसभा सीट: 31 

जिले: 75 (18 मंडल)

साक्षरता: 67.68%

लिंगानुपात: 912 

न्यायलय: प्रयागराज 

तहसीलोँ की संख्या: 351 

राजकीय पक्ष: सारस या क्रौँच

राजकीय पेड़: अशोक

राजकीय पुष्: पलाश या टेंसू

राजकीय पशु: बारहसिंघा 

राजकीय चिन्ह: एक वृत्त में 2 मछली एवँ तीर कमान 1938 से स्वीकृत

स्थापना दिवस: 1 नवंबर 1956

भारत की नदियों के किनारे बसे शहर

क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश 

क्षेत्रफल की दृष्टि से जम्मू कश्मीर भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश है l इसका कुल क्षेत्रफल 42,241 वर्ग किमी है l 

2019 से पूर्व अंदमान निकोबार क्षेत्रफल के हिसाब से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश था l 

5 अगस्त 2019 को जम्मू कश्मीर राज्य को विभाजित करके जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केन्द्रशासित प्रदेश बना दिया गया l 

यह भारतीय राज्यों हिमाचल प्रदेश और पंजाब के उत्तर में और लद्दाख के पश्चिम में स्थित है l 

जनसँख्या: 12,267,013

क्षेत्रफल: 42,241 वर्ग किमी

राजधानी: श्रीनगर(ग्रीष्मकालीन), जम्मू (शीतकालीन )

गठन: 5 अगस्त 2019

मुख्यमंत्री: रिक्त 

राज्यपाल: मनोज सिन्हा 

विधानसभा सीट: 89

विधानपरिषद सीटे: 36 

लोकसभा सीट: 5  

राज्यसभा सीट:

जिले: 20 

साक्षरता: 67.16 %

लिंगानुपात: 889

विश्व में कुल कितने महासागर है ?

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश 

जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली है l दिल्ली की कुल जनसँख्या 32,065,760 है l 

दिल्ली पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य के साथ और शेष दिशा में हरियाणा राज्य के साथ सीमा साझा करती है।

1 फ़रवरी 1992 को नई दिल्ली को भारत की राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया l 

जनसँख्या: 32,065,760

क्षेत्रफल: 1,484.0 वर्ग किमी

राजधानी: नई दिल्ली 

गठन: 1956

मुख्यमंत्री: अरविन्द केजरीवाल  

राज्यपाल: विनय कुमार सक्सेना 

विधानसभा सीट: 70 

लोकसभा सीट: 7   

राज्यसभा सीट:

जिले: 11 

साक्षरता: 86.21%

लिंगानुपात: 868

विश्व के प्रमुख देश राजधानी और मुद्रा

भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है: FAQ’s

Q.1 जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?

Ans. उत्तर प्रदेश जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है l इसकी कुल जनसँख्या 241,066,874 है l 

Q.2 भारत में कुल कितने राज्य है ?

Ans. भारत में कुल 28 राज्य है और 8 केन्द्रशासित प्रदेश है l 

Q.3 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है ?

Ans. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान है l इसका कुल क्षेत्रफल 342239वर्ग किमी है l 

Q.4 भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?

Ans. क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्य प्रदेश भारत का दूसर सबसे बड़ा राज्य है l 

Q.5 जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?

Ans. जनसँख्या की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य सिक्किम है l इसकी जनसँख्या मात्र 6,10,577 है l 

Q.6 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है ?

Ans. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है l इसका क्षेत्रफल 3702 वर्ग किमी है l

Q.7 भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश कौन सा है ?

Ans. जनसँख्या और क्षेत्रफल दोनों में भारत का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश लक्षद्वीप है l इसका कुल क्षेत्रफल 32.62 वर्ग किमी है और इसकी जनसँख्या 70,365 है l 

निष्कर्ष:

उम्मीद है इस आर्टिकल को पढने के बाद आप जान गए होंगे कि भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है (Bharat ka sabse bada Rajya)l क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान और जनसँख्या में सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है साथ ही क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और जनसँख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश दिल्ली है l 

यदि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी share कर सकते है साथ ही इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी प्रश्न आप पूछना चाहते है तो नीचे दिए गए comment box में पूछ सकते है l  

यह भी पढ़े 

Comments