हम सभी ने इस प्रश्न के बारे में कई बार सुना होगा, परन्तु हम में से कई लोग इस प्रश्न का उत्तर भली भांति नही जानते होंगे I आइये समझते है कि ऐसा क्यों होता है I
हम सभी जानते है कि पृथ्वी गोल है और अपने अक्ष पर 66 1/2० झुकी हुई है I पृथ्वी एक सूर्य का चक्कर एक निश्चित कक्षा में लगाती है और पृथ्वी अपने अक्ष पर 24 घंटे में एक चक्कर लगाती है I पृथ्वी महाद्वीप व महासागर में विभाजित है साथ ही पृथ्वी पर दो ध्रुव भी पाए जाते है I
ध्रुव कहाँ स्थित है ?
पृथ्वी पर दो ध्रुव पाए जाते है उत्तर में उत्तरी ध्रुव व दक्षिण में दक्षिणी ध्रुव I उत्तरी ध्रुव को आर्कटिक वृत कहा जाता है और दक्षिणी ध्रुव को अंटार्कटिक वृत कहा जाता है I
ध्रुवो पर 6 महीने दिन और 6 महीने रात होने का कारण ?
उत्तरी ध्रुव में सूर्य 22 मार्च के लगभग उदित होता है I इस समय पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य के क्षितिज में होता है तो अपने अक्ष पर झुके होने के कारण जब पृथ्वी सूर्य के चक्कर लगाती है तो केवल उत्तरी ध्रुव को ही सूर्य की रौशनी प्राप्त होती है इस समय दक्षिणी ध्रुव सूर्य के विपरीत होता है अतः यहाँ सूर्य का प्रकाश नहीं पहुच पाता I इस कारण उत्तरी ध्रुव पर 6 महीने का दिन होता है क्यूंकि यहाँ 6 महीने तक सूर्य का प्रकाश विधमान रहता है I
23 सितम्बर आते आते दक्षिणी ध्रुव सूर्य के समक्ष आ जाता है और यहाँ 6 महीने तक सूर्य उदित रहता है I इस समय उत्तरी ध्रुव पूर्ण रूप से सूर्य के विपरीत हो जाता है I इस प्रकार से दक्षिणी ध्रुव को 6 महीने तक सूर्य का प्रकाश मिलता रहता है I इसके विपरीत उत्तरी ध्रुव में 6 माह तक रात होती है I
ध्रुवो पर जनजीवन कठिन क्यों ?
ध्रुवो पर 6 महीने दिन और 6 महीने रात होती है और यहाँ सालभर बर्फ जमी होती है यहाँ लोगो के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी अत्यधिक अभाव है अतः यहाँ जनजीवन अत्यधिक कठिन है इसलिए यहाँ अत्यधिक कम जनसँख्या का निवास है I दक्षिणी ध्रुव में उत्तरी ध्रुव की अपेक्षा अधिक ठण्ड है क्योंकि उत्तरी ध्रुव महासागर के मध्य में समुद्र स्तर पर स्थित है I उत्तरी ध्रुव पर समुद्र पर जमी बर्फ की 2-3 मीटर मोती परत है जबकि दक्षिणी ध्रुव पर बर्फ की परत की मोटाई 1-2 मीटर तक है I उत्तरी ध्रुव आर्कटिक महासागर में स्थित है जबकि दक्षिणी ध्रुव अंटार्कटिक महाद्वीप में स्थित है I अंटार्कटिक महाद्वीप में कई देशो ने अपने वैज्ञानिक अनुसन्धान केंद्र स्थापित किये है I अंटार्कटिका को दुनिया की सबसे ठंडी जगह के रूप में दर्ज किया गया है I इसे बर्फ का रेगिस्तान भी कहते है I
उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवो में स्थित देश-
उत्तरी ध्रुव में स्थित देश -कनाडा , ग्रीनलैंड , रूस , आइसलैंड , नोर्वे , स्वीडेन
दक्षिणी ध्रुव में स्थित देश -अंटार्कटिक महाद्वीप
अन्य महत्वपूर्ण बिंदु -